Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: करौली को बजट 2026 में मिली ‘विकास की गारंटी’, प्रभारी मंत्री ने बजट को बताया ‘सुशासन का दस्तावेज’, पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले- ‘दिखवाते हैं’
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - करौली को बजट 2026 में मिली ‘विकास की गारंटी’, प्रभारी मंत्री ने बजट को बताया ‘सुशासन का दस्तावेज’, पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले- ‘दिखवाते हैं’

राजस्थान

करौली को बजट 2026 में मिली ‘विकास की गारंटी’, प्रभारी मंत्री ने बजट को बताया ‘सुशासन का दस्तावेज’, पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले- ‘दिखवाते हैं’

By The Public Hub
Last updated: February 14, 2026
3 Min Read

करौली: राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री और करौली जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेंढम शनिवार को जिला मुख्यालय के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित कर वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 को ‘विकसित राजस्थान’ का संकल्प बताया। हालांकि, विकास की घोषणाओं के बीच मंत्रीजी पत्रकारों के तीखे सवालों, विशेषकर सीएमएचओ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और यूजीसी कानून पर पूरी तरह चुप्पी साध गए।

तथ्यों के साथ पूरी खबर पढ़ें:

बजट 2026-27: करौली के लिए बड़ी घोषणाएं मंत्री बेढम ने बताया कि भजनलाल सरकार ने करौली के समग्र विकास के लिए खजाना खोल दिया है। बजट में जिले को ये प्रमुख सौगातें मिली हैं:

  • पेयजल और सिंचाई: पांचना-गुड़ला लिफ्ट स्कीम के जीर्णोद्धार के साथ सैंगरपुरा, गुर्जा, रांडोली सहित दर्जनों गांवों को लिफ्ट योजना से जोड़ा जाएगा।
  • शहरी विकास: हिण्डौन में 71 करोड़ रुपये की लागत से जल निकासी (ड्रेनेज) प्रणाली सुदृढ़ होगी और खेल स्टेडियम का निर्माण होगा।
  • विद्युत ढांचा: सपोटरा के चैनपुर और करौली के जमूरा-मासलपुर में नए 33/11 केवी जीएसएस बनाए जाएंगे।
  • सड़क और कनेक्टिविटी: मासलपुर और सपोटरा में सड़कों और रपट निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • वन्यजीव संरक्षण: धौलपुर-करौली बाघ परियोजना और रणथम्भौर बाघ परियोजना (द्वितीय) के लिए 20 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के सवाल पर साधी चुप्पी प्रेस वार्ता के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब पत्रकारों ने करौली के कार्यवाहक सीएमएचओ डॉक्टर जयंती लाल मीणा पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सवाल किया। पत्रकारों ने पूछा कि जब जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना स्वयं सीएमएचओ को हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं, तो सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

इस पर मंत्री बेढम केवल “मामले को दिखवाते हैं” कहकर बात टाल गए। जब उनसे पूछा गया कि प्रदेश में मंत्रियों की चलती है या ब्यूरोक्रेसी की, तो उन्होंने कहा कि “दोनों की सुनवाई होती है।” वहीं, UGC कानून के सवाल पर मंत्री ने “नो कमेंट्स” कहकर पल्ला झाड़ लिया।

विकास की मॉनिटरिंग के निर्देश प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ाने वाला है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है।

TAGGED:Corruption AllegationsHindaun NewsJawahar Singh BedhamKarauli NewsPanchana DamRajasthan Budget 2026Rajasthan Politics.
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

चुनाव आयोग के सख्त निर्देश: फोटोग्राफी की मनाही और अधिकारियों को मीडिया को बाहर निकालने की छूट; स्वतंत्र पत्रकारिता पर उठे सवाल

जयपुर, राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायती राज चुनावों के दौरान मीडिया कवरेज के लिए अब तक के सबसे सख्त…

राजस्थान
January 24, 2026

राजस्थान में समय से पहले दिखा मई-जून जैसी गर्मी का असर, 37 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

राजस्थान में सर्दी ने समय से पहले ही विदाई ले ली है और अब प्रदेश में मई-जून जैसी भीषण गर्मी…

मौसमराजस्थान
February 27, 2026

राजस्थान के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के पोर्टल खुले, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

जयपुर | 24 जनवरी, 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू…

राजस्थान
January 24, 2026

आयुर्वेद का हब बनेगा राजस्थान: CM भजनलाल ने NIA में ‘सुश्रुत भवन’ का किया लोकार्पण, बोले— ‘मिट्टी में बसी है औषधीय शक्ति’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत की। इस…

राजस्थान
February 10, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?