Friday, Apr 17, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: बेटियों को असुरक्षित करने वाला ‘जानवर’ निकला ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर: जयपुर में काटी फरारी
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
जयपुरअपराध

बेटियों को असुरक्षित करने वाला ‘जानवर’ निकला ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर: जयपुर में काटी फरारी

By The Public Hub
Last updated: April 15, 2026
4 Min Read

जवाहर सर्किल थाना इलाके में युवती से अभद्रता करने वाले राहुल उर्फ राज की जांच में चौंकाने वाले राज खुल रहे हैं। आरोपी राहुल मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित बिजौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ वहां लूट, डकैती और हथियार सप्लाई के 17 मामले दर्ज हैं। यह शातिर अपराधी तीन साल पहले जयपुर में फरारी काटने आया था, लेकिन हमारी पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर यहीं पैर पसार लिए।

Contents
फरारी, लूट और फिर हथियार सप्लाईपनाहगाह में 3 बड़े गुनहगारजवाहर सर्किल थाने की कार्यशैली पर सवालनिर्भया और कालिका टीम बनाम जमीनी हकीकत

फरारी, लूट और फिर हथियार सप्लाई

राहुल की आपराधिक हिस्ट्री बताती है कि वह कानून के साथ खिलवाड़ करने का आदि है:

  • अगस्त 2023: बिजौली में डकैती कर जयपुर आया और रामनगरिया थाना इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया। तब रामनगरिया पुलिस ने इसे पकड़ा और एमपी पुलिस इसे अपने साथ ले गई।
  • डेढ़ साल जेल: जेल में रहने के बाद यह फिर जयपुर आ गया और स्पा सेंटर में नौकरी करते हुए हथियार सप्लाई करने लगा।
  • पुलिस की चूक: हैरानी की बात यह है कि पिछले एक माह से चल रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान भी यह शातिर अपराधी पुलिस की नजरों में नहीं आया।

पनाहगाह में 3 बड़े गुनहगार

जांच में सामने आया है कि इस हिस्ट्रीशीटर को जयपुर में पनाह देने में तीन पक्षों की भूमिका संदिग्ध है:

  1. किराए पर मकान देने वाला मालिक: बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन के हिस्ट्रीशीटर को छत दी।
  2. स्पा संचालक: आदतन अपराधी को बिना जांचे-परखे नौकरी पर रखा।
  3. हमारी पुलिस: सबसे बड़ी चूक पुलिस की रही, जिसने न तो इसका वेरिफिकेशन करवाया और न ही इसकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

जवाहर सर्किल थाने की कार्यशैली पर सवाल

थाने की भूमिका पहले ही दिन से सवालों में है। 26 मार्च को पीड़िता ने शिकायत दी, लेकिन सीसीटीवी से पहचान होने के बावजूद केस दर्ज नहीं किया गया। इस मामले में जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल अंगदराम मीणा और ड्यूटी ऑफिसर एएसआई महेश चंद को निलंबित किया जा चुका है।

एक और मामला: मानसिंह को मिली ‘शांति’ की जमानत

जवाहर सर्किल पुलिस की लापरवाही का एक और उदाहरण 8 अप्रैल को दिखा। सेक्टर-3 निवासी मानसिंह ने घर के बाहर टहल रही महिला के साथ अश्लील इशारे किए। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन निलंबित हैड कॉन्स्टेबल ने उसे केवल शांति भंग में पकड़ा, जिससे उसे अगले ही दिन जमानत मिल गई। जब मीडिया में दबाव बढ़ा, तब पुलिस ने फरार मानसिंह की दोबारा तलाश शुरू की और वह बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया।

निर्भया और कालिका टीम बनाम जमीनी हकीकत

जयपुर में निर्भया स्क्वॉड और कालिका टीम जैसी महिला पुलिस टीमें फील्ड में तैनात होने के बावजूद बेटियों से छेड़छाड़ के मामलों को गंभीरता से न लेना पुलिस की कार्यसंस्कृति पर बड़ा सवाल है। इधर, एसआईटी (SIT) अब तक आरोपी के थाने आने और उसे छोड़े जाने की जांच पूरी नहीं कर पाई है।

TAGGED:Gwalior Criminal hide in JaipurJaipur Molestation CaseJawahar Circle Thana NegligencePolice Verification IssueRahul Gurjar History-sheeter
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

हाईकोर्ट ने कहा- दिव्यांगता जांच के लिए बार-बार नहीं बुला सकते; पुनर्मूल्यांकन के बाद फिर से बुलाना गलत

RGHS जालसाजी मामले में डॉक्टर की गिरफ्तारी का विरोध: राजस्थान IMA का बड़ा फैसला, आज ओपीडी बंद

जैसलमेर लैंड स्कैम: फर्जी कागजात तैयार कर 1491 बीघा सरकारी जमीन को निजी कंपनी को 30 करोड़ में बेचा

सीएम भजनलाल का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: प्रदेश में 18% घटा अपराध; पुलिस थानों में अब समय पर होगा FIR का निपटारा

बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी: राजस्थान में होगी 1.50 लाख शिक्षकों की बंपर भर्ती, मदन दिलावर ने किया ऐलान

YOU MAY ALSO LIKE

जयपुर सिरसी रोड चौड़ीकरण: 160 फीट की होगी सड़क, जेडीए ने शुरू की लाल निशान लगाने की कार्रवाई

जयपुर की ट्रैफिक लाइफलाइन कही जाने वाली सिरसी रोड को मास्टर प्लान के अनुरूप चौड़ा करने की कवायद तेज हो…

जयपुर
April 16, 2026

सरदार पटेल के नेतृत्व में हुई स्थापना को भारतीय नववर्ष के साथ जोड़ेगी सरकार: मुख्यमंत्री ने स्वच्छता संकल्प के साथ की भव्य आयोजन की शुरुआत

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस वर्ष 19 मार्च को पूरे प्रदेश में 'राजस्थान दिवस' अत्यंत…

जयपुरराजस्थान
March 14, 2026

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार: जेजेएम घोटाले में फरार आरोपी को ACB ने दिल्ली से पकड़ा; जयपुर लाने की तैयारी

राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में जांच का दायरा अब अंजाम की ओर बढ़ता दिख रहा है।…

जयपुरजलदाय विभाग
April 9, 2026

RGHS में ‘महा-बदलाव’ की तैयारी: 14 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स पर होगा सीधा असर; अब ‘बीमा मॉडल’ से होगा इलाज!

राजस्थान के करीब 14 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी सबसे बड़ी योजना, आरजीएचएस (RGHS), एक…

जयपुरस्वास्थ्य विभाग
April 2, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?