Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1.18 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ झालावाड़ का तस्कर गिरफ्तार
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जुर्म - जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1.18 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ झालावाड़ का तस्कर गिरफ्तार

जुर्मराजस्थान

जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1.18 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ झालावाड़ का तस्कर गिरफ्तार

By The Public Hub
Last updated: February 6, 2026
2 Min Read

जयपुर, जयपुर पुलिस आयुक्तालय की सी.एस.टी. (CST) टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सांगानेर थाना क्षेत्र से एक ड्रग तस्कर को दबोचा है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है। जब्त की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये आंकी गई है।

नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा तस्कर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। सीएसटी और सांगानेर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चाकसू बस स्टैंड के सामने, टोंक रोड पर संदिग्धों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 589.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

झालावाड़ का रहने वाला है आरोपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान कल्याण सिंह (22) के रूप में हुई है। आरोपी झालावाड़ जिले के ईकलेरा तहसील के टोकड़ी गांव का निवासी है। पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि आरोपी यह खेप कहाँ से लाया था और जयपुर में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी के खिलाफ थाना सांगानेर में धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

अपील: जयपुर पुलिस ने आमजन से आग्रह किया है कि वे नशे के विरुद्ध इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी तुरंत साझा करें।

TAGGED:CST Jaipur PoliceDrug Trafficking RajasthanJaipur Crime NewsJaipur Police CommissionerateJhalawar Smuggler ArrestedNDPS Act CaseSanganer Police StationSmack Smuggling Jaipur
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत की ऐतिहासिक जीत पर सीएम भजनलाल, गहलोत और दीया कुमारी ने दी बधाई

जयपुर: आईसीसी टी-20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने…

राजस्थान
March 9, 2026

भर्ती परीक्षा या मजाक? 0.0033 की कट-ऑफ पर राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, जस्टिस बोले- ‘शून्य अंक लाने वाले सरकारी सेवा के योग्य कैसे?’

राजस्थान हाईकोर्ट में आज (5 मार्च 2026) चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) भर्ती से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान बेहद…

जयपुरराजस्थानशिक्षा विभाग
March 5, 2026

बीकानेर में तनाव: जोधपुर-बीकानेर संभाग में कटाई पर रोक से नहीं बनेगी बात,

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में राजकीय वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ आंदोलन अब एक बड़े संघर्ष में…

राजस्थान
February 5, 2026

राजस्थान में समय से पहले ‘गर्मी’ का धमाका: अगले दो सप्ताह हीटवेव का अलर्ट, 8 से 10 मार्च के बीच 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

राजस्थान में गर्मी ने अपने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में…

राजस्थानमौसम
March 6, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?