Friday, Apr 17, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: डॉक्टर से फॉर्मूला सीखकर असिस्टेंट ने शुरू किया अवैध कारोबार, युगांडा से कोरिया तक ‘TRIMIX’ की तस्करी
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
जयपुरस्वास्थ्य विभाग

डॉक्टर से फॉर्मूला सीखकर असिस्टेंट ने शुरू किया अवैध कारोबार, युगांडा से कोरिया तक ‘TRIMIX’ की तस्करी

By The Public Hub
Last updated: April 12, 2026
5 Min Read

नपुंसकता के इलाज के दावों के नाम पर अवैध इंजेक्शन का कारोबार जयपुर से ऑपरेट हो रहा था। जयपुर के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर का असिस्टेंट इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दावा है कि डॉक्टर से फॉर्मूला सीखकर उसने ये अवैध इंजेक्शन तैयार किया था और इसे विदेशों में घड़ी के डिब्बों में पैक करके सप्लाई कर रहा था।

भास्कर पड़ताल: DCGI से अप्रूव नहीं है इंजेक्शन

जांच में सामने आया है कि ‘TRIMIX’ नाम का ऐसा कोई भी इंजेक्शन ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से अप्रूव नहीं है। इस अवैध कारोबार का खुलासा तब हुआ जब गुजरात ड्रग्स डिपार्टमेंट को सूरत में एक फार्मा कंपनी के रूटीन इंस्पेक्शन के दौरान इस इंजेक्शन के बारे में पता चला। इसके बाद जांच की कड़ियां जयपुर के भंडारी हॉस्पिटल तक जा पहुंचीं। 9 अप्रैल को राजस्थान के ड्रग्स डिपार्टमेंट की टीम ने जब छापा मारा तो इस काले कारोबार की पूरी परतें खुल गईं।

सूरत से जयपुर तक ऐसे हुआ खुलासा

सूरत में क्यूरीमेड लाइफ साइंसेज (Curimed Life Sciences) में ड्रग्स डिपार्टमेंट की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी। वहां ‘TRIMIX’ इंजेक्शन मिला, जिसका बिल ‘Oh man’ फार्मेसी के नाम से कटा हुआ था। बिल पर दर्ज मोबाइल नंबर जयपुर के डॉ. चिराग भंडारी का मिला। जांच में पता चला कि ‘Oh man’ नाम से कोई भी रजिस्टर्ड फार्मेसी नहीं है। ऑनलाइन सर्च करने पर ‘ओह मैन’ नाम की एक वेबसाइट मिली, जो सेक्सुअल डिसऑर्डर के मरीजों को टेली-कंसल्टेंसी देती है और इसका संबंध भंडारी अस्पताल में स्थित जयभवानी फार्मेसी से पाया गया।

जयभवानी फार्मेसी पर छापा और डॉक्टर का बयान

सेंट्रल टीम और राजस्थान ड्रग्स डिपार्टमेंट ने जयभवानी फार्मेसी पर छापा मारा। हालांकि, रेड के दौरान वहां इंजेक्शन नहीं मिला, लेकिन डॉ. चिराग भंडारी से पूछताछ में कई राज खुले। डॉ. चिराग ने बताया कि वे तीन अलग-अलग दवाओं को मिक्स करके एक इंजेक्शन तैयार करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पूर्व असिस्टेंट मनीष सोनी, जो पिछले पांच साल से उनके यहाँ था, गड़बड़ी कर रहा था। डॉक्टर के अनुसार, मनीष को दवाओं के मिश्रण का अनुपात पता था और उसने बिना अनुमति के इंजेक्शन बनाकर बेचे और ‘Oh man’ प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किया।

विदेशों में तस्करी और भारी वसूली\

मनीष सोनी पर आरोप है कि उसने युगांडा, सऊदी अरब और कोरिया समेत कई देशों में कोरियर के जरिए ये इंजेक्शन भेजे। गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज, असम के इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी से लेकर नागपुर, सूरत, अहमदाबाद और हरियाणा तक यह अवैध सप्लाई की गई। विदेशी मरीजों से एक-एक इंजेक्शन के 800 से लेकर 1600 डॉलर तक वसूले गए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, तीन दवाओं का यह अनधिकृत मिश्रण मरीजों के लिए जानलेवा और नुकसानदायक हो सकता है।

अस्पताल प्रशासन की सफाई और FIR

भंडारी अस्पताल के एमडी डॉ. कांतिमल भंडारी ने कहा कि इस प्रकार दवाई देना लीगल है और डॉ. चिराग भंडारी के पास इसकी फेलोशिप है। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट मनीष सोनी ने 400-500 मरीजों से अपने व्यक्तिगत खाते में पैसे मंगवाए और करीब 80-90 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। अस्पताल ने 2 अप्रैल को ही मनीष सोनी के खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। आरोपी पकड़े जाने के डर से इंजेक्शनों को अलार्म घड़ी के डिब्बों में छिपाकर भेजता था।

विवादों से पुराना नाता

जांच में डॉ. चिराग भंडारी का पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया है। वे करीब 7 साल पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वह केस अब खत्म हो चुका है। वर्तमान मामले में अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि ‘ट्राइमिक्स’ इंजेक्शन आधिकारिक रूप से वहां न तो खरीदा जाता है और न ही बेचा जाता है।

TAGGED:Bhandari HospitalDr Chirag BhandariDrug FraudIllegal MedicineJaipur NewsManish SoniTrimix Injection
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

CM की युवाओं को बड़ी सौगात: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नगरीय क्षेत्रों में खुलेंगी 200 आधुनिक ‘अंबेडकर ई-लाइब्रेरी’

बीसलपुर परियोजना का 30 घंटे का ‘शटडाउन’: अजमेर सहित इन 6 शहरों में 2 दिन नहीं आएगा पानी

हाईकोर्ट ने कहा- दिव्यांगता जांच के लिए बार-बार नहीं बुला सकते; पुनर्मूल्यांकन के बाद फिर से बुलाना गलत

सरकारी और निजी कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात: माता-पिता की सेवा के लिए मिलेगा 45 दिन का ‘सवैतनिक अवकाश’

बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी: राजस्थान में होगी 1.50 लाख शिक्षकों की बंपर भर्ती, मदन दिलावर ने किया ऐलान

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान बनेगा ‘ग्रीन एनर्जी हब’: मोदी सरकार ने दी 591 नए EV चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी, 81 करोड़ का बजट जारी

राजस्थान में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मालिकों के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश को 'ग्रीन…

जयपुरऊर्जा विभाग
March 31, 2026

गुरुजी की ‘तंबाकू-गुटखा’ वाली आदत पर सरकार सख्त: राजस्थान में बच्चों को मिलेगा ‘नाम’ बदलने का मौका

राजस्थान सरकार अब प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे अनुशासन और संस्कारों से जोड़ने…

जयपुरशिक्षा विभाग
April 9, 2026

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार: जेजेएम घोटाले में फरार आरोपी को ACB ने दिल्ली से पकड़ा; जयपुर लाने की तैयारी

राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में जांच का दायरा अब अंजाम की ओर बढ़ता दिख रहा है।…

जयपुरजलदाय विभाग
April 9, 2026

RGHS में ‘महा-बदलाव’ की तैयारी: 14 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स पर होगा सीधा असर; अब ‘बीमा मॉडल’ से होगा इलाज!

राजस्थान के करीब 14 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी सबसे बड़ी योजना, आरजीएचएस (RGHS), एक…

जयपुरस्वास्थ्य विभाग
April 2, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?