Thursday, Jun 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: जयपुर में भक्ति का सैलाब: CM भजनलाल ने गोविंददेव जी मंदिर से 51 हजार महिलाओं की कलश यात्रा को किया रवाना
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - जयपुर में भक्ति का सैलाब: CM भजनलाल ने गोविंददेव जी मंदिर से 51 हजार महिलाओं की कलश यात्रा को किया रवाना

राजस्थान

जयपुर में भक्ति का सैलाब: CM भजनलाल ने गोविंददेव जी मंदिर से 51 हजार महिलाओं की कलश यात्रा को किया रवाना

By The Public Hub
Last updated: February 10, 2026
2 Min Read

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार सुबह जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंददेव जी मंदिर में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में ठाकुर जी की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की। दर्शन के पश्चात सीएम मंदिर परिसर स्थित जय निवास उद्यान पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

Contents
51 हजार महिलाओं ने उठाए कलशसंतों का लिया आशीर्वाद15 फरवरी तक चलेगा महायज्ञ

51 हजार महिलाओं ने उठाए कलश

महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में लुनियावास स्थित बाबा बालनाथ आश्रम में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय महामृत्युजंय रुद्र महायज्ञ के उपलक्ष्य में यह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आई लगभग 51 हजार महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया।

संतों का लिया आशीर्वाद

कलश यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिद्धयोगी बाबा बालनाथ के शिष्य बस्तीनाथ जी महाराज को दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान यज्ञाचार्य कमलेश शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों का पूजन संपन्न हुआ। कलश यात्रा के साथ ही बड़ी संख्या में पुरुष भी हाथों में धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे, जिससे पूरा मार्ग केसरिया और भक्तिमय नजर आया।

15 फरवरी तक चलेगा महायज्ञ

यह कलश यात्रा बाबा बालनाथ आश्रम पर जाकर संपन्न होगी, जहाँ 10 से 15 फरवरी 2026 तक महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी पहचान हैं और ऐसे आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

TAGGED:Baba Balnath AshramCM Bhajanlal SharmaGovind Dev Ji Temple JaipurKalash Yatra JaipurMahashivratri 2026Rajasthan News UpdateSpiritual News Jaipur
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

राजस्थान SI भर्ती घोटाला: आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा से लीक हुआ था पर्चा, परीक्षा में टॉपर बना भाई; SOG की 144वीं गिरफ्तारी

पीएम सूर्यघर योजना में राजस्थान का जलवा: देश में मिले 6 पुरस्कार, जयपुर डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा ने संभाला सम्मान

गर्मी में बिजली की रिकॉर्ड मांग पूरी, थर्मल प्लांट्स का ऐतिहासिक उत्पादन; 15 और जिलों को जल्द मिलेगी 2 ब्लॉक सप्लाई

खुद से मिलने का सफर: पहली सोलो ट्रिप पर जा रहे युवाओं के लिए बेहतरीन गाइड

क्या है हेमोरेजिक फीवर, जो इबोला और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों का बनता है कारण?

YOU MAY ALSO LIKE

बीकानेर में तनाव: जोधपुर-बीकानेर संभाग में कटाई पर रोक से नहीं बनेगी बात,

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में राजकीय वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ आंदोलन अब एक बड़े संघर्ष में…

राजस्थान
February 5, 2026

भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 9 मौतों के बाद भी ‘सिस्टम’ खामोश, जिम्मेदार विभागों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं

अलवर (भिवाड़ी): राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट को एक महीना बीतने वाला…

राजस्थानअलवर
March 16, 2026

राजस्थान में ‘डॉग कंट्रोल’ के लिए बनेगा इंटीग्रेटेड पोर्टल: मुख्य सचिव ने दिए नए ABC सेंटर खोलने और सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश

जयपुर: राजस्थान में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और उनकी बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने…

राजस्थान
February 10, 2026

राजस्थान अर्बन अपडेट: सीकर UIT में अब कुल 88 नए गांव शामिल, मास्टर प्लान संशोधित करने की अधिसूचना जारी; डोटासरा ने उठाए सवाल

सीकर: राजस्थान की 'शिक्षानगरी' कहे जाने वाले सीकर शहर के विकास को लेकर नगरीय विकास विभाग (UDH) ने एक बड़ा…

राजस्थानसीकर
February 20, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?