Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: कलेक्टर टीना डाबी के सम्मान पर उठे सवाल! बाड़मेर प्रशासन नहीं दे पा रहा 91 हजार लाभार्थियों की सूची, RTI आवेदन निरस्त
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - कलेक्टर टीना डाबी के सम्मान पर उठे सवाल! बाड़मेर प्रशासन नहीं दे पा रहा 91 हजार लाभार्थियों की सूची, RTI आवेदन निरस्त

राजस्थान

कलेक्टर टीना डाबी के सम्मान पर उठे सवाल! बाड़मेर प्रशासन नहीं दे पा रहा 91 हजार लाभार्थियों की सूची, RTI आवेदन निरस्त

By The Public Hub
Last updated: February 16, 2026
3 Min Read

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में ‘जल संचय जन भागीदारी अभियान’ के तहत किए गए कार्यों की पारदर्शिता अब सवालों के घेरे में है। मामला तब गरमाया जब जिला प्रशासन द्वारा 91,000 से अधिक टांकों के निर्माण का दावा कर जिला कलेक्टर टीना डाबी के लिए ‘राष्ट्रपति पुरस्कार’ प्राप्त किया गया, लेकिन जब एक जागरूक नागरिक ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत इन लाभार्थियों का विवरण मांगा, तो प्रशासन ने सूचना देने के बजाय आवेदन को विभागों के बीच घुमाना शुरू कर दिया और अंततः उसे निरस्त कर दिया।

क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, 08 जनवरी 2026 को आरटीआई की धारा 2(j)(1) एवं 6(1) के तहत अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाड़मेर को एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसमें ‘जल संचय जन भागीदारी अभियान’ के तहत निर्मित 91,000 टांकों के लाभार्थियों के नाम, पते और निर्माण स्थलों के दस्तावेजों के प्रत्यक्ष अवलोकन की मांग की गई थी।

विभागों का ‘पास-द-पार्सल’ खेल हैरानी की बात यह है कि जिला कलेक्टर कार्यालय ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि संबंधित रिकॉर्ड उनके पास उपलब्ध नहीं हैं। 12 जनवरी 2026 को आवेदन जिला परिषद को भेजा गया, वहां से इसे वाटरशेड विभाग (WCDC) को हस्तांतरित किया गया और अंत में वाटरशेड विभाग ने बिना किसी ठोस कानूनी आधार के आवेदन को सीधे निरस्त कर दिया।

पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न जब इन 91,000 टांकों के निर्माण का आंकड़ा भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय को भेजा गया और उसी के आधार पर सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया गया, तो प्रश्न यह उठता है कि मस्टर रोल, जीपीएस लोकेशन, भुगतान विवरण और पूर्णता प्रमाण पत्र जैसे मूल दस्तावेज आखिर हैं कहां?

जनता की मांग: सार्वजनिक हो सूची बाड़मेर के नागरिकों का कहना है कि वे इस योजना के वास्तविक हितधारक हैं और उन्हें एक-एक पैसे का हिसाब जानने का संवैधानिक अधिकार है। नागरिकों ने मांग की है कि 06 सितंबर 2024 से लेकर अब तक निर्मित सभी टांकों का ग्रामवार और लाभार्थीवार विवरण सार्वजनिक किया जाए। यदि प्रशासन सूचना छिपा रहा है, तो यह संदेह गहराता है कि उपलब्धियां वास्तविक न होकर केवल कागजी हैं।

TAGGED:Administrative Transparency RajasthanBarmer District Collector NewsBarmer NewsBarmer RTI RejectionBarmer Watershed DepartmentFake Data AllegationsInvestigative Journalism IndiaJal Sanchay Jan Bhagidari AbhiyanPresident Award BarmerRajasthan News TodayRTI Act Section 6 3RTI Controversy RajasthanTina DabiWater Tank Construction Records
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

खुशखबरी: दीया कुमारी ने खोला सौगातों का पिटारा; स्टूडेंट्स, महिलाओं और किसानों के लिए किए बड़े ऐलान

जयपुर: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए राज्य…

राजस्थान
February 18, 2026

जयपुर-उदयपुर वंदेभारत फिर दौड़ने की तैयारी, रेलवे कर रहा रूट विस्तार पर मंथन

जयपुर। राजस्थान में रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे प्रदेश में संचालित ट्रेनों के रूट…

राजस्थान
May 2, 2026

अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026: सरिस्का की धरती पर दौड़ी दुनिया

अलवर: राजस्थान की 'सिंह द्वार' कहे जाने वाली नगरी अलवर ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। रविवार, 8…

खेलराजस्थान
February 8, 2026

Rajasthan Weather: फाल्गुन की दस्तक के साथ तपने लगा राजस्थान, दिन में चिलचिलाती धूप और रात को गुलाबी ठंड

राजस्थान के मौसम में इन दिनों एक अजीब सा विरोधाभास देखने को मिल रहा है। फाल्गुन मास की शुरुआत होते…

मौसमराजस्थान
February 7, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?