Tuesday, Apr 21, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: अलवर: कोर्ट में रिपोर्ट भेजने की एवज में रिश्वत मांगने वाला बाबू नपा, ACB ने भ्रष्टाचार का मामला किया दर्ज
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोअलवर

अलवर: कोर्ट में रिपोर्ट भेजने की एवज में रिश्वत मांगने वाला बाबू नपा, ACB ने भ्रष्टाचार का मामला किया दर्ज

By The Public Hub
Last updated: April 4, 2026
2 Min Read

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अलवर के वन विभाग कार्यालय में तैनात एक कनिष्ठ सहायक (बाबू) के खिलाफ रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है । आरोपी प्रसून सैनी ने एक परिवादी के जब्त डम्पर की अधिग्रहण रिपोर्ट न्यायालय में भिजवाने के बदले 35,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी ।

क्या है पूरा मामला? परिवादी मुबीन का एक टाटा डम्पर (RJ 40 GA 0354) वन विभाग द्वारा जब्त किया गया था । इसे छुड़ाने के लिए जब मुबीन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया, तो अदालत ने ‘कार्यालय प्राधिकृत अधिकारी एवं सहायक वन संरक्षक, अलवर’ से अधिग्रहण की रिपोर्ट मांगी । आरोपी बाबू प्रसून सैनी ने इस रिपोर्ट को न्यायालय भेजने के लिए रिश्वत की मांग की ।

सत्यापन में खुली पोल ACB द्वारा की गई गोपनीय जांच और वॉयस रिकॉर्डर के जरिए किए गए सत्यापन में यह सामने आया कि आरोपी ने 35,000 रुपये की मांग की थी, जो बाद में 30,000 रुपये पर तय हुई । आरोपी ने सत्यापन के दौरान ही परिवादी से मौके पर 20,000 रुपये प्राप्त कर लिए और शेष 10,000 रुपये की मांग जारी रखी ।

आगे की कार्रवाई हालांकि, बाद के दिनों में आरोपी के कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण ट्रैप की कार्रवाई सफल नहीं हो सकी, लेकिन रिश्वत की मांग और आंशिक राशि लेने की पुष्टि होने पर ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की है । मामले की विस्तृत जांच अब उप अधीक्षक पुलिस साबीर खान को सौंपी गई है ।

TAGGED:ACB RajasthanAlwar Corruption NewsAnti Corruption Bureau FIRBribe for Vehicle ReleaseForest Department Bribe CaseGovernment Official Corruption CaseJaipur ACB ActionJunior Assistant Bribe AlwarPrevention of Corruption Act Section 7
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

सरकारी और निजी कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात: माता-पिता की सेवा के लिए मिलेगा 45 दिन का ‘सवैतनिक अवकाश’

जैसलमेर लैंड स्कैम: फर्जी कागजात तैयार कर 1491 बीघा सरकारी जमीन को निजी कंपनी को 30 करोड़ में बेचा

शिक्षा विभाग का नया प्रयोग: 11वीं में तीन नहीं अब होंगे चार ऐच्छिक विषय, करियर के खुलेंगे नए रास्ते

जयपुर लैंड स्कैम: भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेजों पर बेचे प्लॉट, अब हाईकोर्ट के आदेश पर ढहाए गए अवैध निर्माण

जयपुर डिस्कॉम में बड़ा खेल: मुफ्त स्मार्ट मीटर के बदले उपभोक्ताओं पर ₹4000 का बोझ, जांच के घेरे में ‘फिक्सिंग’ का आरोप

YOU MAY ALSO LIKE

नीमकाथाना में ACB का बड़ा एक्शन: दुकानों के लाइसेंस के बदले मांगे ₹80 हजार; मंडी सचिव ₹40,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सीकर एसीबी (ACB) की टीम ने आज शुक्रवार को…

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोसीकर
April 3, 2026

भीलवाड़ा: पूर्व पत्नी के परिवाद में मदद के बदले ₹10,000 की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, मांडल थाने का कांस्टेबल ACB के घेरे में

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भीलवाड़ा जिले के मांडल थाने में तैनात एक कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज…

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोजयपुर
April 4, 2026

दौसा में भ्रष्टाचार पर प्रहार: 20 हजार की रिश्वत के साथ रोडवेज मुख्य प्रबंधक विश्राम मीणा ट्रैप

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के दौसा आगार में बड़ी कार्रवाई को…

दौसाभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
April 8, 2026

सस्ती और सुगम यात्रा: अलवर नगर निगम जून में शुरू करेगा 50 इलेक्ट्रिक बसें, शहर के इन 9 रास्तों पर मिलेगी सुविधा

अलवर शहर के निवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी है। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने…

अलवरपरिवहन विभाग
April 9, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?