Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान के माइनिंग पेवेलियन ने दुनिया को किया अचंभित, प्रदर्शित हुए 57 प्रकार के दुर्लभ खनिज
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - राजस्थान के माइनिंग पेवेलियन ने दुनिया को किया अचंभित, प्रदर्शित हुए 57 प्रकार के दुर्लभ खनिज

राजस्थानव्यापार

राजस्थान के माइनिंग पेवेलियन ने दुनिया को किया अचंभित, प्रदर्शित हुए 57 प्रकार के दुर्लभ खनिज

By The Public Hub
Last updated: February 6, 2026
2 Min Read
Oplus_16908288

जयपुर: सीतापुरा स्थित जेईसीसी (JECC) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘इंडिया स्टोनमार्ट 2026’ में राजस्थान सरकार के माइंस, भूविज्ञान एवं आरएसएमएम (RSMM) का पेवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रमुख सचिव माइंस एवं भूविज्ञान, टी. रविकान्त ने पेवेलियन का अवलोकन कर प्रदेश की खनिज संपदा की प्रभावी प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान न केवल पत्थरों का घर है, बल्कि यहाँ चेजा पत्थर से लेकर दुनिया के सबसे कीमती रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE), सोना, चांदी, लेड, जिंक और कच्चा तेल तक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।

Contents
विदेशी मेहमान हैरान: एक ही छत के नीचे 57 खनिजों का संसारविशेषज्ञों की टीम कर रही समाधान

विदेशी मेहमान हैरान: एक ही छत के नीचे 57 खनिजों का संसार

प्रदर्शनी में राजस्थान की खनिज विविधता को देखकर देशी-विदेशी प्रतिभागी अचंभित हैं। पेवेलियन में विभाग द्वारा प्रदेश में खनन किए जा रहे सभी 57 प्रकार के खनिजों के सैंपल प्रदर्शित किए गए हैं। विशेष रूप से डायमेंशनल स्टोन्स की 40 वैरायटी, जिसमें मार्बल, ग्रेनाइट, सेंडस्टोन, कोटा स्टोन और क्वार्टजाइट शामिल हैं, को बेहद प्रभावी तरीके से दिखाया गया है। विदेशी खरीदारों के लिए यह देखना विस्मयकारी है कि रेगिस्तानी राज्य में मेटेलिक, नॉन-मेटेलिक और फर्टिलाइजर खनिजों की इतनी विस्तृत रेंज मौजूद है।

विशेषज्ञों की टीम कर रही समाधान

आगंतुकों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए अतिरिक्त निदेशक जियोलोजी श्री एस.एन. डोडिया के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम तैनात है। आरएसएमएम के वरिष्ठ प्रबंधक असीम अग्रवाल रॉकफास्फेट, केमिकल मिनरल्स और लिग्नाइट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की तकनीकी जानकारी साझा कर रहे हैं। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आने वाले प्रतिभागियों को राजस्थान में खनिज भंडारों की उपलब्धता और वैश्विक मांग के बारे में विस्तार से जानकारी दें ताकि निवेश की राह आसान हो सके।

TAGGED:Granite and Marble Exhibition JaipurIndia Stonemart 2026Rajasthan Mines and GeologyRare Earth Elements IndiaRSMM JaipurT Ravikanth Mines
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान में फिर लौटेगा बारिश का दौर: 26 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 15 जिलों में येलो अलर्ट

जयपुर, राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। हाल ही में हुई मावठ के बाद अब…

मौसमराजस्थान
January 24, 2026

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: बादल छाने से हीटवेव थमी, कल से आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार…

मौसमराजस्थान
March 13, 2026

जयपुर: SKIT कॉलेज में बम की धमकी से मचा हड़कंप; कैंपस खाली, ‘6 RDX ब्लास्ट’ का था अल्टीमेटम

जयपुर: राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SKIT) कॉलेज को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की…

राजस्थान
February 18, 2026

राजस्थान के भिवाड़ी (खुशखेड़ा) में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 7 मजदूरों की मौत

अलवर: राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र (Khushkhera Industrial Area) में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ…

राजस्थान
February 16, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?