Wednesday, Jun 10, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान में किसानों पर नहीं थोपा जाएगा नैनो यूरिया, खाद वितरण के लिए MP के ‘मार्कफेड’ मॉडल का अध्ययन करेगी राज्य की टीम
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - कृषि विभाग - राजस्थान में किसानों पर नहीं थोपा जाएगा नैनो यूरिया, खाद वितरण के लिए MP के ‘मार्कफेड’ मॉडल का अध्ययन करेगी राज्य की टीम

कृषि विभागजयपुर

राजस्थान में किसानों पर नहीं थोपा जाएगा नैनो यूरिया, खाद वितरण के लिए MP के ‘मार्कफेड’ मॉडल का अध्ययन करेगी राज्य की टीम

By The Public Hub
Last updated: May 22, 2026
4 Min Read

जयपुर। राजस्थान में उर्वरकों (खाद) की कालाबाजारी और नकली खाद की समस्या पर लगाम कसने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में उर्वरक वितरण का कार्य अब पूर्ण रूप से केवल क्रय-विक्रय सहकारी समितियों और ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से ही किया जाएगा। निजी डीलरों के माध्यम से खाद के वितरण पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जाएगी।

शुक्रवार को शासन सचिवालय में आगामी खरीफ और रबी सीजन में उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति को लेकर आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहकारिता मंत्री ने ये निर्देश दिए। बैठक में इफको (IFFCO) और कृभको (KRIBHCO) के अधिकारियों को भी इसके लिए पाबंद किया गया है।

कालाबाजारी रुकेगी, सही दाम पर मिलेगी खाद

दक ने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से उर्वरक वितरण सुनिश्चित होने से किसानों को उचित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सकेगी और कालाबाजारी की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ब्लॉकों में अभी तक सहकारी समितियों के माध्यम से यूरिया और डीएपी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, वहां आगामी दिनों में वितरण तंत्र को मजबूत किया जाए। साथ ही, आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर और बांसवाड़ा क्षेत्रों में भी उर्वरक रैक पहुंचाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं।

नकली खाद पर सख्ती: गोदामों का होगा निरीक्षण

नकली खाद की बिक्री को रोकने के लिए सहकारिता मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सहकारी समितियों पर केवल इफको, कृभको आदि सहकारी मॉडल पर आधारित चुनिंदा प्रमाणित कंपनियों की खाद ही बेची जाए। उन्होंने सभी जिला उप रजिस्ट्रार और निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे सहकारी समितियों के गोदामों का नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी अन्य (निजी) कंपनी के उत्पाद वहां बिक्री के लिए न रखे हों। पारदर्शिता के लिए अधिकारियों को निरीक्षण के फोटोग्राफ्स भेजना भी अनिवार्य किया गया है।

किसानों पर नहीं थोपा जाएगा नैनो यूरिया

बैठक में नैनो उर्वरकों को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश का किसान अभी नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति पूरी तरह तैयार नहीं है। इसलिए नैनो उर्वरकों की अनिवार्य बिक्री (थोपकर बेचने) के बजाय, सबसे पहले किसानों को इसके लाभों के बारे में जागरूक किया जाए। इसके अलावा, उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मध्य प्रदेश की सहकारी संस्था ‘मार्कफेड’ की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों का एक संयुक्त दल एमपी भेजा जाएगा।

पैक्स बनेंगे ‘प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र’

बैठक में किसानों को एक ही छत के नीचे खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए पैक्स (PACS) को ‘प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र’ के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पैक्स व्यवस्थापकों को लाइसेंस जारी करने के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है, जिससे लंबित पड़े लाइसेंस जल्द जारी हो सकेंगे। साथ ही, केंद्र सरकार से जरूरत पड़ने पर उर्वरक का अतिरिक्त आवंटन मांगने की भी तैयारी है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) डॉ. समित शर्मा, राजफेड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी, संयुक्त शासन सचिव प्रहलाद सहाय नागा, कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक (इनपुट) गोपाल लाल, अतिरिक्त निदेशक (प्रोसेसिंग) शुद्धोधन उज्ज्वल, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (मार्केटिंग) केदारमल मीणा, इफको के राज्य विपणन प्रबंधक पृथ्वीराज सिहाग और कृभको के राज्य विपणन प्रबंधक रामजीलाल शर्मा सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:Agriculture Department RajasthanFertilizer Black Marketing RajasthanGautam Kumar DakGram Seva Sahakari SamitiIFFCO KRIBHCO RajasthanKharif Rabi Season RajasthanNano Urea RajasthanPM Kisan Samriddhi KendraRajasthan Cooperative DepartmentRajasthan Farmers News
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

मरुधरा से दिल्ली-एनसीआर तक बदलेगा मौसम: धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश का ‘Yellow Alert’

सर्दी-खांसी से लेकर जोड़ों के दर्द और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स का नया विधिक कारण

न्यू चंडीगढ़ में रचा गया इतिहास: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा

कर्मचारियों के तबादलों पर हलचल तेज, CM भजनलाल शर्मा ने दिए बड़े संकेत, जानिए कब से शुरू होगी प्रक्रिया

अलवर में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार: जमीन का सीमाज्ञान करने के बदले मांग रहा था घूस, पटवारी चढ़ा हत्थे

YOU MAY ALSO LIKE

शिक्षा परिषद की भारी लापरवाही: जल पखवाड़ा खत्म होने को आया, तब जागी नींद, 25 अप्रैल को जारी किए आदेश

जयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अधिकारियों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। प्रदेश के सरकारी…

शिक्षा विभागजयपुर
April 27, 2026

भावी प्रशासनिक अधिकारियों ने सीखे SDRF के गुर: जयपुर में RAS प्रशिक्षुओं को मिला आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान

जयपुर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त सीधी भर्ती-2024 के माध्यम से नव नियुक्त होकर आए प्रशिक्षु अधिकारियों को…

जयपुर
May 26, 2026

RCA में फिर ‘एड-हॉक’ राज: 3 महीने के लिए बढ़ा कार्यकाल, क्या इस बार हो पाएंगे चुनाव या फिर टलेगी तारीख?

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की सत्ता पर निर्वाचित कार्यकारिणी के बजाय एक बार फिर 'तदर्थ' व्यवस्था का ही कब्जा रहेगा।…

जयपुरखेल
March 30, 2026

एसआई भर्ती मामले में बैकफुट पर चयनित अभ्यर्थी: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सरकार की ‘अपील’ न करने की नीति ने बढ़ाई ट्रेनी थानेदारों की चिंता

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की बहुचर्चित सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती-2021 के चयनित अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। सुप्रीम कोर्ट…

जयपुरदिल्ली
May 4, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?