Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: विशाल हिंदू सम्मेलन: मंडरायल की सड़कों पर उमड़ा भगवा का सैलाब, संघ पदाधिकारियों ने दिया जात-पात भुलाकर एकजुट होने का संदेश
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - विशाल हिंदू सम्मेलन: मंडरायल की सड़कों पर उमड़ा भगवा का सैलाब, संघ पदाधिकारियों ने दिया जात-पात भुलाकर एकजुट होने का संदेश

राजस्थान

विशाल हिंदू सम्मेलन: मंडरायल की सड़कों पर उमड़ा भगवा का सैलाब, संघ पदाधिकारियों ने दिया जात-पात भुलाकर एकजुट होने का संदेश

By The Public Hub
Last updated: January 25, 2026
3 Min Read

करौली/मंडरायल, करौली जिले के मंडरायल उपखंड में रविवार को आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई।

2100 महिलाओं ने उठाये कलश कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुई, जहाँ 2100 महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। कलश यात्रा शुरू होने से पूर्व विद्वान पंडितों ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन संपन्न कराया। इसके बाद आराध्य देव भगवान श्रीराम के गगनभेदी जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।

भगवा रंग में रंगा शहर कलश यात्रा उपखंड के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया। डीजे पर बजते धार्मिक गीतों पर हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया, जिससे यात्रा का रोमांच और बढ़ गया। हाथों में भगवा ध्वज और गले में भगवा दुपट्टा धारण किए युवाओं ने पूरे इलाके का माहौल रंगारंग बना दिया। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। माँ भवानी और श्रीराम के जयकारों से पूरा मंडरायल गुंजायमान हो उठा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम हजारों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मंडरायल थानाधिकारी रामचंद्र रावत स्वयं पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाले हुए थे। यात्रा मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात नजर आए।

विशाल सभा और संबोधन कस्बे के मुख्य मार्गों और बाजार से होते हुए यह विशाल यात्रा आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। यहाँ मंच पर विराजमान साधु-संतों और मुख्य अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और आरएसएस के संभागीय सह-प्रभारी समय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि 1925 में नागपुर (महाराष्ट्र) से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक संघ द्वारा निरंतर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर सनातनियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “आज पूरे भारतवर्ष में सनातन धर्म का ध्वज लहरा रहा है। हम सभी सनातनियों को अब जात-पात की दीवारों को गिराकर एकजुट होना होगा और अपने धर्म को नई ऊंचाइयों पर ले जाना होगा। हमारी संस्कृति में ऋषि-मुनियों और साधु-संतों का सदैव सम्मान रहा है और इन्हीं से हमारा धर्म सुरक्षित है।”

प्रमुख उपस्थित जन इस भव्य आयोजन और विशाल कलश यात्रा को देखकर आयोजक और उपस्थित जन गदगद हो उठे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बौद्धिक प्रमुख शांतनु पाराशर, डॉक्टर वंदना चौधरी, नरेश सिंह, विनोद बिहारी शर्मा, चंद्रपाल सिंह, रामराज जाटव, राजू सिंह और गिर्राज मीणा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनके अलावा इलाके के हजारों महिला, पुरुष, बच्चे और युवाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

TAGGED:Hindu SammelanHindu VahiniJai Shri RamKalash YatraKarauli SamacharMandrayal NewsMandrayal PoliceReligious Procession RajasthanRSS RajasthanSanatan Dharma
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान में ‘गिव अप’ अभियान की बड़ी सफलता: 54 लाख संपन्न लोगों ने छोड़ी सब्सिडी, 73 लाख नए पात्रों को मिला राशन

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहे…

राजस्थान
January 21, 2026

RPSC Big Update: आरएएस मेन्स-2023 की कॉपियां देखने का मौका, 9 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस मुख्य परीक्षा-2023 (RAS Mains 2023) में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अपनी उत्तर…

राजस्थानशिक्षा विभाग
February 12, 2026

IIFA पर 60 करोड़ का ‘Filmy Tamasha’? Expose Now के खुलासे के बाद Assembly में गरमाया माहौल

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज उस समय जबरदस्त टकराव देखने को मिला जब Expose Now की एक…

राजस्थान
February 19, 2026

होली पर महंगाई का झटका: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹27.50 महंगा, 3 महीने में ₹188 की भारी बढ़ोतरी, जानें नई दरें

होली के त्योहार की तैयारियों के बीच आमजन और व्यापारियों के लिए एक बेहद चुभने वाली खबर सामने आई है।…

राजस्थान
March 1, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?