Saturday, Jun 13, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: बाड़मेर में गरमाया गिरल लिग्नाइट माइंस का मामला: विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने RSMML को दी कड़ी चेतावनी
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - बाड़मेर - बाड़मेर में गरमाया गिरल लिग्नाइट माइंस का मामला: विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने RSMML को दी कड़ी चेतावनी

बाड़मेर

बाड़मेर में गरमाया गिरल लिग्नाइट माइंस का मामला: विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने RSMML को दी कड़ी चेतावनी

By The Public Hub
Last updated: May 6, 2026
3 Min Read

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले के गिरल गांव में राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) की लिग्नाइट खदानों के खिलाफ श्रमिकों और किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 25 दिनों से चल रहे इस धरने को अब शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का खुला समर्थन मिल गया है। मंगलवार शाम धरना स्थल पर पहुंचे विधायक भाटी ने रात वहीं गुजारी और कंपनी तथा प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है।

Contents
क्या हैं मुख्य मांगें और विवाद?विधानसभा में झूठे आंकड़े पेश करने का आरोपप्रशासन और कंपनी को अल्टीमेटम

क्या हैं मुख्य मांगें और विवाद?

स्थानीय लोगों और श्रमिकों का आरोप है कि RSMML और ठेकेदारों द्वारा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

  • रोजगार की कमी: स्थानीय युवाओं और श्रमिकों, जो पिछले 20 साल से काम कर रहे हैं, उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक नौकरी से निकाला जा रहा है।
  • असुरक्षित कार्यस्थल: खदान के चारों ओर उचित तारबंदी न होने के कारण जान-माल का खतरा बना हुआ है। दिन-रात माइनिंग कर रहे हैं और मलबे को सीधे खेतों में डंप कर रहे हैं, जिससे कृषि भूमि बर्बाद हो रही है।
  • पर्यावरण और स्वास्थ्य पर असर: माइनिंग के कारण होने वाले प्रदूषण से स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं और उनका जीवनकाल प्रभावित हो रहा है।

विधायक रविंद्र सिंह भाटी का बयान: “जब मैं टेबल पर बात करने आया तो नीचे 440 वॉट का वायर होगा, फिर धूजणी छूट जाएगी। आप लोगों ने मेरे लिए पसीना बहाया था, तब मैंने कहा था कि जरूरत पड़ेगी तो मैं मेरा खून भी बहा दूंगा।”

विधानसभा में झूठे आंकड़े पेश करने का आरोप

विधायक भाटी ने कंपनी और अधिकारियों पर विधानसभा में गलत तथ्य पेश करने का गंभीर आरोप लगाया है।

  • उन्होंने बताया कि विधानसभा में एक सवाल के जवाब में बताया गया था कि प्रभावित क्षेत्र में 52 हजार से 65 हजार पेड़-पौधे लगाए गए हैं।
  • जब अधिकारियों को मौके पर ले जाकर निरीक्षण किया गया, तो वहां एक भी नया पौधा नहीं मिला और अधिकारी सिर्फ बबूल के पेड़ों को दिखाकर इतिश्री करते नजर आए।

प्रशासन और कंपनी को अल्टीमेटम

भाटी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे समय रहते इन तमाम चीजों को ठीक कर लें, अन्यथा स्थिति और अधिक बिगड़ने पर वे तैयार रहें। उन्होंने कहा कि 25-30 दिन पहले निकाले गए युवाओं को वापस काम पर लिया जाना चाहिए। RSMML जो कि राजस्थान सरकार का एक सार्वजनिक उपक्रम (PSU) है, को श्रमिकों की 8 घंटे की ड्यूटी, उचित वेतन, बोनस और स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांगों का समाधान करना होगा।

TAGGED:BarmerGiralLigniteMinesLigniteMiningProtestRajasthanNewsRavindraSinghBhatiRSMMLWorkersRights
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन; पूनिया और अलका गुर्जर के बहाने साधा जाट-गुर्जर समीकरण

सर्दी-खांसी से लेकर जोड़ों के दर्द और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स का नया विधिक कारण

जयपुर में JDA का ताबड़तोड़ एक्शन: ढहा दी गई नूरानी मस्जिद, ‘ऑपरेशन 80 फीट’ के तहत 5 धार्मिक स्थल जमींदोज

अलवर में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार: जमीन का सीमाज्ञान करने के बदले मांग रहा था घूस, पटवारी चढ़ा हत्थे

तीखे हुए सूर्यदेव के तेवर; झुलसाने वाली गर्मी के बीच 30 KM की रफ्तार से चलेंगी धूलभरी हवाएं

YOU MAY ALSO LIKE

HRRL Inside Report: 3 हफ्ते में पूरी होगी मरम्मत, मई 2026 से शुरू होगा रिफाइनरी में ट्रायल प्रोडक्शन

बाड़मेर/पचपदरा राजस्थान के ड्रीम प्रोजेक्ट पचपदरा रिफाइनरी (HRRL) में 20 अप्रैल को हुई भीषण अग्नि दुर्घटना के बाद आखिरकार हिन्दुस्तान…

बाड़मेर
April 26, 2026

बारां में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: खाद-बीज डीलरों से घूस लेने के आरोप में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गिरफ्तार

बारां: राजस्थान के बारां जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोबारां
May 6, 2026

120 दिन, शून्य नतीजा: गवारिया समाज की बेटी की गुमशुदगी पर भड़के रविंद्र भाटी, बोले- बर्दाश्त नहीं होगी प्रशासनिक विफलता

बाड़मेर: राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर की शिव विधानसभा क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला अब…

बाड़मेर
May 6, 2026

खून से लथपथ आरोपी को देख उड़े पुलिस के होश; फिंगरप्रिंट देने के दौरान पॉक्सो आरोपी ने पेपर कटर से काटा गला

बाड़मेर जिले के महिला अपराध अनुसंधान सेल कार्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूछताछ के लिए…

बाड़मेरअपराध
April 30, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?