Sunday, Apr 19, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: भीलवाड़ा: पूर्व पत्नी के परिवाद में मदद के बदले ₹10,000 की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, मांडल थाने का कांस्टेबल ACB के घेरे में
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोजयपुर

भीलवाड़ा: पूर्व पत्नी के परिवाद में मदद के बदले ₹10,000 की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, मांडल थाने का कांस्टेबल ACB के घेरे में

By The Public Hub
Last updated: April 4, 2026
2 Min Read

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भीलवाड़ा जिले के मांडल थाने में तैनात एक कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है । आरोपी कांस्टेबल धर्मेन्द्र चौधरी (नंबर 468) पर आरोप है कि उसने एक परिवादी की पूर्व पत्नी द्वारा दिए गए परिवाद को रफा-दफा करने के बदले रिश्वत की मांग की थी ।

क्या है पूरा मामला? परिवादी नारायण गुर्जर ने ACB को शिकायत दी थी कि उसकी पूर्व पत्नी श्रीमती हीरा उर्फ हीरू ने उसके खिलाफ मांडल थाने में एक परिवाद दे रखा है । इस मामले की जांच कर रहे कांस्टेबल धर्मेन्द्र चौधरी ने परिवाद को सुलझाने के बदले ₹10,000 की रिश्वत मांगी ।

जूस की दुकान पर हुआ सत्यापन ACB की टीम ने जब इस शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया, तो चौंकाने वाला तरीका सामने आया। कांस्टेबल ने सीधे मुंह से पैसे मांगने के बजाय अपने मोबाइल फोन पर ’10’ लिखकर परिवादी को दिखाया (जिसका अर्थ ₹10,000 था) । यह बातचीत मांडल थाने के सामने स्थित एक जूस की दुकान पर हुई ।

₹2,000 लेते ही कांस्टेबल को हुई शंका सत्यापन के दौरान परिवादी ने कांस्टेबल को ₹2,000 थमा दिए और बाकी पैसे बाद में देना तय हुआ । हालांकि, बाद में कांस्टेबल को ब्यूरो की कार्रवाई की भनक लग गई और उसने शेष राशि लेने से मना कर दिया । इसके बावजूद, ₹2,000 स्वीकार करने और रिश्वत की मांग की पुष्टि होने पर ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की है । मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह को सौंपी गई है ।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

पेट की आग और प्रशासन की बेरुखी: सज्जनगढ़ में मनरेगा ठप, पलायन की राह पर मजबूर आदिवासी

मारवाड़ में 850 करोड़ का रेल प्रोजेक्ट: 115 साल बाद होगा बिलाड़ा रेलखंड का विस्तार, बचेगा 1 घंटे का समय

जयपुर डिस्कॉम में बड़ा खेल: मुफ्त स्मार्ट मीटर के बदले उपभोक्ताओं पर ₹4000 का बोझ, जांच के घेरे में ‘फिक्सिंग’ का आरोप

जयपुर लैंड स्कैम: भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेजों पर बेचे प्लॉट, अब हाईकोर्ट के आदेश पर ढहाए गए अवैध निर्माण

जयपुर से दक्षिण भारत जाना होगा आसान: रामगंज मंडी-भोपाल ट्रैक से 100 किमी कम होगी दूरी, जानें कब तक शुरू होगी ट्रेन

YOU MAY ALSO LIKE

‘हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम: ‘जल जीवन मिशन 2.0’ के तहत MoU करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर: राजस्थान ने प्रदेश के हर नागरिक को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के 'हर घर जल' संकल्प की दिशा में…

राजस्थानजयपुरजलदाय विभाग
March 24, 2026

यातायात सुरक्षा ताक पर! जयपुर के व्यस्त चौराहों पर बिना NOC लगीं LED स्क्रीन्स, ‘रसूखदार IAS’ के दबाव का आरोप

गुलाबी नगरी की सड़कों पर इन दिनों एक नया खतरा चमक रहा है। नगर निगम (JMC) ने कमाई की चमक…

जयपुरशहरी विकास विभाग
March 26, 2026

जयपुर में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रहा 100% सफल: अप्रैल से सड़कों पर उतरेंगी 40-50 नई ई-बसें

जयपुर: गुलाबी नगरी के निवासियों को जल्द ही आरामदायक और शोर-मुक्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सौगात मिलने वाली है। जयपुर सिटी…

जयपुर
March 2, 2026

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: कल से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, तापमान में आई भारी गिरावट

जयपुर: प्रदेश में बीते कुछ दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद भीषण गर्मी से आमजन को बड़ी राहत मिली…

मौसमजयपुर
March 17, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?