Friday, Apr 17, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान के निजी अस्पतालों को अल्टीमेटम, डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन डेटा तलब
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
जयपुरस्वास्थ्य विभाग

राजस्थान के निजी अस्पतालों को अल्टीमेटम, डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन डेटा तलब

By The Public Hub
Last updated: March 31, 2026
3 Min Read

राजस्थान के चिकित्सा क्षेत्र में ‘अवैध प्रैक्टिस’ और ‘फर्जी डॉक्टरों’ के बढ़ते मकड़जाल को देखते हुए राजस्थान मेडिकल काउंसिल (आरएमसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। काउंसिल ने प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों को अल्टीमेटम देते हुए वहां कार्यरत डॉक्टरों के पंजीकरण का पूरा विवरण मांगा है। राष्ट्रीय स्तर पर डेटाबेस की कमी के कारण कई डॉक्टर एक राज्य में पंजीकृत होकर दूसरे राज्य में बिना अनुमति के धड़ल्ले से ऑपरेशन और इलाज कर रहे हैं।

Contents
नियम सख्त, लेकिन सिस्टम में ‘छेद’3 साल बाद भी ‘यूनिक आईडी’ का इंतज़ाररजिस्ट्रार की चेतावनी: “भारी पड़ सकता है अवैध इलाज”जिम्मेदारी तय करना हुआ जटिल

नियम सख्त, लेकिन सिस्टम में ‘छेद’

नियमों के मुताबिक, राजस्थान में मरीजों का इलाज करने के लिए राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है। लेकिन वर्तमान में ऐसी कोई ‘रियल-टाइम ट्रैकिंग’ व्यवस्था नहीं है जिससे यह पता चल सके कि पड़ोसी राज्यों के डॉक्टर यहाँ बिना पंजीकरण के प्रैक्टिस कर रहे हैं या नहीं। प्रदेश में फिलहाल 80 से 82 हजार डॉक्टर पंजीकृत हैं, लेकिन अवैध रूप से प्रैक्टिस करने वालों की संख्या का कोई सटीक आंकड़ा मौजूद नहीं है।

3 साल बाद भी ‘यूनिक आईडी’ का इंतज़ार

चिकित्सा जगत में पारदर्शिता लाने के लिए संसदीय समिति ने तीन साल पहले ‘यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर’ की सिफारिश की थी, जिसे नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) स्तर पर लागू किया जाना था। अमेरिका के ‘जीएमई ट्रैक’ की तर्ज पर भारत में भी एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है, जिससे डॉक्टरों के ‘डुप्लीकेट पंजीकरण’ खत्म हो सकें। सिस्टम की इसी ढिलाई का फायदा उठाकर कई झोलाछाप और फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर भी अपनी जड़ें जमा रहे हैं।

रजिस्ट्रार की चेतावनी: “भारी पड़ सकता है अवैध इलाज”

आरएमसी के रजिस्ट्रार डॉ. गिरधर गोयल ने स्पष्ट किया है कि एक राज्य में पंजीकरण के आधार पर दूसरे राज्य में सीधे जाकर इलाज करना गैर-कानूनी है। उन्होंने कहा:

“हमने सभी निजी अस्पतालों से डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन विवरण मांगे हैं। इससे हमें उनका भौतिक सत्यापन (Verification) करने में मदद मिलेगी। दूसरे राज्यों के डॉक्टर राजस्थान में आकर ऑपरेशन या विशेष प्रक्रियाएं नहीं कर सकते, जब तक कि वे यहाँ पंजीकृत न हों।”

जिम्मेदारी तय करना हुआ जटिल

हाल ही में प्रदेश में सामने आए फर्जी डॉक्टरों के मामलों ने काउंसिल की नींद उड़ा दी है। जब कोई बाहरी डॉक्टर किसी निजी अस्पताल में बिना रिकॉर्ड के ऑपरेशन करता है और कोई अनहोनी हो जाती है, तो कानूनी तौर पर जिम्मेदारी तय करना काफी जटिल हो जाता है। आरएमसी की इस नई मुहिम से उन ‘फ्लाइंग डॉक्टर्स’ पर नकेल कसेगी जो कागजों में कहीं और हैं और अस्पताल के कमरों में कहीं और।

TAGGED:Dr Girdhar Goyal RegistrarFake Doctors RajasthanMedical Negligence RajasthanPrivate Hospitals AlertRajasthan Medical Council RegistrationRMC Rajasthan News
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

PWD XEN और दलाल 33 लाख की रिश्वत लेते ‘क्लीन बोल्ड’: जयपुर-झुंझुनूं में ACB का बड़ा धमाका

हाईकोर्ट का अहम फैसला: राजस्थान में दूसरे राज्य के छात्रों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

मारवाड़ में 850 करोड़ का रेल प्रोजेक्ट: 115 साल बाद होगा बिलाड़ा रेलखंड का विस्तार, बचेगा 1 घंटे का समय

जयपुर की सड़कों पर अब आसमान से नजर: ट्रैफिक पुलिस की टीम हुई दोगुनी, अतिक्रमण पर चलेगा सरकार का डंडा

बांदीकुई में विकास का ‘महोत्सव’: मुख्यमंत्री ने दी ₹165 करोड़ की सौगात; हर ब्लॉक में खुलेगी ‘सावित्रीबाई फुले ई-लाइब्रेरी’

YOU MAY ALSO LIKE

जयपुर में 11 मार्च को रहेगा स्थानीय अवकाश: शीतला अष्टमी पर चाकसू के लक्खी मेले के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला, स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद

जयपुर: जयपुर जिले के निवासियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर है। आगामी 11 मार्च को शीतला अष्टमी…

जयपुरधर्म
March 7, 2026

औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार: राजस्थान के 8 शहरों में RFC की प्राइम लैंड पर शुरू होंगे नए प्रोजेक्ट्स

राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में रीको (RIICO) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।…

जयपुरउद्योग एवं वाणिज्य विभाग
April 13, 2026

सिंगल यूज प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 9000 किलो माल जब्त

राजस्थान में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम, जयपुर ने अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम…

जयपुरशहरी विकास विभाग
March 26, 2026

करौली: खाकी पर चढ़ा होली का खुमार, SP लोकेश सोनवाल ने जवानों संग चंग की थाप पर किया जमकर नृत्य

करौली। आमजन की सुरक्षा के लिए धुलंडी के दिन मुस्तैद रहने वाली पुलिस ने मंगलवार को करौली पुलिस लाइन और…

जयपुरराजस्थान
March 5, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?