Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: JDA में बड़ी कार्रवाई: 32 बार शिकायत के बाद भी नहीं जली लाइट, अधिशाषी अभियंता विजय कुमार जेडीए से कार्यमुक्त
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - JDA में बड़ी कार्रवाई: 32 बार शिकायत के बाद भी नहीं जली लाइट, अधिशाषी अभियंता विजय कुमार जेडीए से कार्यमुक्त

जयपुरशहरी विकास विभाग

JDA में बड़ी कार्रवाई: 32 बार शिकायत के बाद भी नहीं जली लाइट, अधिशाषी अभियंता विजय कुमार जेडीए से कार्यमुक्त

By The Public Hub
Last updated: March 28, 2026
2 Min Read

सरकारी व्यवस्था में जनता की शिकायतों को गंभीरता से न लेना एक अधिशाषी अभियंता (XEN) को भारी पड़ गया है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में भारी लापरवाही बरतने वाले इंजीनियर विजय कुमार को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।

Contents
कालवाड़ रोड की लाइट और इंजीनियर की ‘जिद’उच्चाधिकारियों के संज्ञान पर गिरी गाजजेडीए से रिलीव, यूडीएच में सस्पेंशन की तैयारी

कालवाड़ रोड की लाइट और इंजीनियर की ‘जिद’

जानकारी के अनुसार, कालवाड़ रोड क्षेत्र में लाइट बंद होने को लेकर संपर्क पोर्टल (181) पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। नियमों के अनुसार अधिकारी को तय समय में इसका समाधान करना था। लेकिन अधिशाषी अभियंता विजय कुमार शिकायत का समाधान करने के बजाय उसे इधर-उधर टरकाते रहे। शिकायतकर्ता ने हार नहीं मानी और एक के बाद एक कुल 32 बार अपनी गुहार लगाई, लेकिन विजय कुमार ने कोई सुध नहीं ली।

उच्चाधिकारियों के संज्ञान पर गिरी गाज

जब शिकायतों का आंकड़ा 32 तक पहुंचा, तो यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। पोर्टल पर इतनी अधिक पेंडेंसी देख अधिकारी दंग रह गए। जांच में विजय कुमार की लापरवाही साफ नजर आई। तुरंत कार्रवाई के निर्देश मिलते ही जेडीए प्रशासन ने उनके निलंबन का प्रस्ताव तैयार किया।

जेडीए से रिलीव, यूडीएच में सस्पेंशन की तैयारी

चूंकि विजय कुमार मूल रूप से यूडीएच (Urban Development and Housing) विभाग के सेवा संवर्ग से हैं, इसलिए जेडीए उन्हें सीधे निलंबित नहीं कर सकता था। अतिरिक्त प्रशासन आयुक्त ने प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्हें जेडीए से तुरंत कार्यमुक्त कर उनके मूल विभाग में भेज दिया है। जेडीए ने उनके निलंबन का प्रस्ताव भी यूडीएच को भेज दिया है, जिस पर अब वहां से अंतिम मुहर लगेगी।

यह कार्रवाई उन सभी अधिकारियों के लिए चेतावनी है जो जनता की समस्याओं को संपर्क पोर्टल पर सिर्फ ‘घुमाने’ का काम करते हैं।

TAGGED:Jaipur NewsJDA XEN relievedKalwar road street light issueSampark portal 181 complaintVijay Kumar JDA
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई टीम घोषित, 71 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

धोखाधड़ी रोकने के लिए बैंकों और जनता को मिलेगा फ्री पैन वेरिफिकेशन एक्सेस

ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को बड़ा संदेश: जीत-हार नहीं, दांव ही है GST का आधार

क्या कार्मिक विभाग से ऊपर है खान विभाग?

राजस्थान के 26 जिलों में दिन के दो ब्लॉक में बिजली सप्लाई शुरू

YOU MAY ALSO LIKE

झटकेदार खबर: राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते के लिए तरसेंगे युवा, बजट और प्रशासनिक पेचीदगियों में फंसी स्कीम

राजस्थान के शिक्षित युवाओं के लिए 'मुख्यमंत्री युवा संबल योजना' से जुड़ी एक बेहद चिंताजनक खबर आई है। रोजगार विभाग…

जयपुरशिक्षा विभाग
April 14, 2026

मुफ्त में करें देव दर्शन! राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या हैं जीवनसाथी और सहायक के नियम

जयपुर। राजस्थान के बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा एक बेहद महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित…

जयपुरपरिवहन विभाग
May 27, 2026

भ्रष्टाचार पर राजस्थान ACB का कड़ा प्रहार: DG गोविन्द गुप्ता और उनकी टीम ने तोड़ा माफियाओं का तिलिस्म

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) वर्तमान में प्रदेश में शुचिता और पारदर्शिता की नई इबारत लिख रहा है। डीजी गोविन्द…

जयपुरभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
April 7, 2026

प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प अभियान का आगाज़; मुख्यमंत्री ने खुद झाड़ू लगाकर दिया श्रमदान का संदेश, 19 मार्च तक चलेंगे राजस्थान दिवस के विशेष कार्यक्रम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता अभियान की…

जयपुर
March 14, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?