Saturday, Jun 13, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: ‘पावर’ कंपनियों की खुली पोल: एडवर्स रिपोर्ट में उजागर हुआ फर्जीवाड़े का खेल; रसूखदार फर्मों के लाइसेंस की वैधता पर उठे बड़े सवाल
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - ‘पावर’ कंपनियों की खुली पोल: एडवर्स रिपोर्ट में उजागर हुआ फर्जीवाड़े का खेल; रसूखदार फर्मों के लाइसेंस की वैधता पर उठे बड़े सवाल

जयपुरराजस्थान

‘पावर’ कंपनियों की खुली पोल: एडवर्स रिपोर्ट में उजागर हुआ फर्जीवाड़े का खेल; रसूखदार फर्मों के लाइसेंस की वैधता पर उठे बड़े सवाल

By The Public Hub
Last updated: March 24, 2026
3 Min Read

जयपुर। राजस्थान के ऊर्जा विभाग में भ्रष्टाचार और सेटिंग के खेल का एक और काला अध्याय सामने आ रहा है, जिसे लेकर महकमे में जबरदस्त चर्चा है। जयपुर की तीन बड़ी “पावर” फर्मों— मैसर्स भंवरिया, मैसर्स इंडिया कमर्शियल और मैसर्स स्वास्तिक इन्फ्रा लिमिटेड के भविष्य पर अनिश्चितता की तलवार लटक गई है। सूत्रों की मानें तो एक गोपनीय शिकायत ने इन फर्मों के ‘इलेक्ट्रिकल लाइसेंस’ की वैधता पर ऐसे सवाल खड़े किए हैं, जिसने सचिवालय से लेकर डिस्कॉम के दफ्तरों तक हड़कंप मचा दिया है।

‘एडवर्स’ रिपोर्ट ने उड़ाई नींद

मामले की जड़ इन फर्मों के इलेक्ट्रिकल लाइसेंस से जुड़ी है। ऊर्जा विभाग के निर्देश पर सीनियर इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर ने एक “फैक्चुअल रिपोर्ट” तैयार की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इंस्पेक्टर ने केवल आंकड़े पेश नहीं किए, बल्कि रिपोर्ट के साथ एक “एडवर्स टिप्पणी” (प्रतिकूल टिप्पणी) भी नत्थी की है। तकनीकी और प्रशासनिक भाषा में इस तरह की टिप्पणी का मतलब साफ है कि इन लाइसेंसों को जारी करने या इनके नवीनीकरण में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं।

हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स दांव पर

इन तीनों फर्मों का रसूख इसी बात से समझा जा सकता है कि इनके पास राजस्थान की विभिन्न बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) में करोड़ों रुपये के काम चल रहे हैं। अगर जांच की आंच इन फर्मों के लाइसेंस तक पहुंचती है, तो प्रदेश के कई बड़े बिजली प्रोजेक्ट्स अधर में लटक सकते हैं। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस फर्जीवाड़े के खेल से न केवल अन्य कंपनियां, बल्कि विभाग के अधिकारी भी घबरा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इन कथित गलत लाइसेंसों के आधार पर फर्मों ने बिजली विभाग में हजारों करोड़ के काम हासिल कर रखे हैं, जिससे अब उच्चाधिकारियों की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है।

अब सवाल यह है कि क्या ऊर्जा विभाग इन रसूखदार फर्मों पर कड़ी कार्रवाई करने का साहस जुटा पाएगा, या फिर यह ‘एडवर्स रिपोर्ट’ भी ठंडे बस्ते में डाल दी जाएगी? बिजली महकमे में मची यह खलबली किसी बड़े प्रशासनिक तूफान का संकेत दे रही है।

TAGGED:Corruption InvestigationDISCOM ProjectsElectrical License ScamEnergy Sector CorruptionJaipur NewsM/s BhanwariyaM/s India CommercialM/s Swastik Infra LimitedPower Sector ReformsRajasthan Energy DepartmentSenior Electrical Inspector Report
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

नाट्यशास्त्र का कड़वा सच: अवसाद और तनाव मिटाने वाले ‘पंचम वेद’ को समाज ने माना महज एक साइड एक्टिविटी!

राजस्थान का ‘महा-घूसकांड’: ₹2.43 करोड़ के साथ बीज निगम डायरेक्टर गिरफ्तार, किरोड़ी मीणा पर कांग्रेस का सीधा हमला

अफसरों के निजी फोन का बिल अब नहीं भरेगी सरकार: राजस्थान में नई गाइडलाइन जारी, बिना अनुमति भुगतान पर होगी सख्त कार्रवाई

राजस्थान में ‘फर्जी डॉक्टरों की फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 23 से 27 लाख में खरीदी जा रही थी डॉक्टर की डिग्री, SOG ने 3 और को दबोचा

अलवर में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार: जमीन का सीमाज्ञान करने के बदले मांग रहा था घूस, पटवारी चढ़ा हत्थे

YOU MAY ALSO LIKE

चुनाव टालने पर हाईकोर्ट में खींचतान: चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर टली सुनवाई, अब 26 मई पर टिकी नजरें

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों (Panchayat and Urban Local Body Elections) को समय पर न कराने…

जयपुरपंचायतीराज विभाग
May 18, 2026

जयपुर ACB की बड़ी कार्रवाई: भाई का नाम केस से हटाने के लिए रिश्वत मांगने वाला हेड कांस्टेबल और वकील फंसे, मामला दर्ज

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विधायकपुरी थाने के एक हेड कांस्टेबल और…

जयपुरभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
April 4, 2026

राजस्थान में ईंधन की कीमतों में लगी आग; जयपुर में पेट्रोल ₹109.87 के पार, बिगड़ा रसोई का बजट

जयपुर। राजस्थान के आम नागरिकों के लिए आज की सुबह महंगाई का एक नया झटका लेकर आई है। तेल विपणन…

जयपुर
May 23, 2026

Speaker Devnani: विधानसभा परिसर बना ‘नेचर हब’, उद्यानकर्मियों की मेहनत लाई रंग; मिली प्रतिष्ठित शील्ड

जयपुर: राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Vidhan Sabha) ने अपनी खूबसूरती और हरियाली के लिए एक नया मुकाम हासिल किया है। विधानसभा…

राजस्थान
February 14, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?