जयपुर। राजस्थान में राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 9 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस ‘मिडनाइट ऑपरेशन’ में कई अहम विभागों के मुखिया और 5 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं। वहीं, पुलिस महकमे में 13 मार्च को 5 IPS अधिकारियों के किए गए तबादले महज 6 दिन के भीतर ही रद्द कर दिए गए हैं ।
IAS अधिकारियों के प्रभार में बड़े बदलाव:
राज्य सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों के ACS और सचिव बदले गए हैं:
- आलोक गुप्ता: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष से UDH प्रमुख सचिव और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है ।
- अजिताभ शर्मा: ऊर्जा विभाग के ACS से तबादला कर रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष (अजमेर) बनाया गया है ।
- अखिल अरोड़ा: CM के ACS बने रहेंगे, लेकिन उनसे जलदाय विभाग का चार्ज ले लिया गया है ।
- अपर्णा अरोड़ा: सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग से खान और पेट्रोलियम विभाग के ACS के पद पर तबादला ।
- श्रेया गुहा: ग्रामीण विकास विभाग से हटाकर HCM RIPA महानिदेशक और MD RFC का पद दिया गया है ।
- प्रवीण गुप्ता: ACS के रूप में PWD के साथ अब युवा और खेल विभाग का जिम्मा संभालेंगे। पर्यटन व आमेर विकास प्राधिकरण का चार्ज वापस लिया गया है ।
- राजेश यादव: HCM RIPA से स्कूल शिक्षा और भाषा विभाग के सचिव बने हैं ।
- हेमंत गेरा: राजस्व मंडल अध्यक्ष से जलदाय विभाग के सचिव पद पर लगाए गए हैं ।
- आरती डोगरा: तीनों डिस्कॉम की अध्यक्ष को अब पूरी ऊर्जा कमान (ऊर्जा विभाग सचिव और RVPN अध्यक्ष) दी गई है ।
अन्य महत्वपूर्ण IAS तबादले:
- नीरज के पवन: खेल विभाग से इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान (IGPRS) के महानिदेशक ।
- पीसी किशन: 3 महीने 21 दिन APO रहने के बाद श्रम, कारखाना विभाग के सचिव ।
- वी सरवन कुमार: विज्ञान प्रोद्योगिकी विभाग से जयपुर के नए संभागीय आयुक्त ।
- दिनेश कुमार: प्रशासनिक सुधार के साथ सामाजिक न्याय और महिला बाल विकास के ACS ।
- भवानी सिंह देथा: महिला बाल विकास से परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और राजस्थान रोडवेज अध्यक्ष ।
- डॉ. समित शर्मा: पशुपालन से सहकारिता रजिस्ट्रार और राजफैड प्रशासक ।
IPS बेड़े में बदलाव: 5 जिलों के SP बदले पुलिस महकमे में 9 IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 5 जिलों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है:
- चूनाराम जाट: कमांडेंट 5वीं बटालियन RAC से SP बाड़मेर ।
- संजीव नैन: SP जयपुर ग्रामीण से DCP क्राइम, जयपुर ।
- योगेश गोयल: SP ACB से DCP ट्रैफिक, जयपुर ।
- अनिल कुमार: सवाई माधोपुर SP से कमांडेंट 5वीं बटालियन RAC ।
- हनुमान प्रसाद मीणा: DCP क्राइम से SP जयपुर ग्रामीण ।
- कविंद्र सिंह सागर: SP झुंझुनू ।
- पीयूष दीक्षित: SP करौली से SP ACB जयपुर ।
- ज्येष्ठा मैत्रेयी: बांसवाड़ा SP से सवाई माधोपुर SP ।
- निश्चय प्रसाद एम: DCP ट्रैफिक जयपुर से SP चूरू ।
इन 5 IPS अधिकारियों के तबादले 6 दिन में हुए रद्द सरकार ने 13 मार्च को किए गए 5 IPS के तबादले निरस्त कर दिए हैं:
- राममूर्ति जोशी: DIG ATS जयपुर से DIG ACB उदयपुर ।
- सुधीर जोशी: SP बांसवाड़ा से SP झुंझुनूं ।
- नरेंद्र सिंह: SP GRP अजमेर से SP बाड़मेर ।
- ज्ञानचंद यादव: SP सेकेंड ATS जयपुर से SP चूरू ।
- लोकेश सोनवाल: SP करौली से SP GRP अजमेर ।
