Monday, May 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव: पहली बार मांगा गया PAN Card, फर्जी आय प्रमाण पत्र दिया तो खैर नहीं, होगी FIR और दोगुनी वसूली
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
शिक्षा विभागराजस्थान

RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव: पहली बार मांगा गया PAN Card, फर्जी आय प्रमाण पत्र दिया तो खैर नहीं, होगी FIR और दोगुनी वसूली

By The Public Hub
Last updated: February 21, 2026
3 Min Read

जयपुर: राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में ‘राइट टू एजुकेशन’ (RTE) के तहत गरीब बच्चों को मिलने वाले फ्री एडमिशन में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार बड़ा कदम उठाया है। अब फर्जी आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) बनवाकर अपने बच्चों का एडमिशन कराने वाले पेरेंट्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए नियमों के तहत न केवल एडमिशन रद्द होगा, बल्कि स्कूल की मूल फीस की दोगुनी राशि वसूली जाएगी और अभिभावक के खिलाफ FIR भी दर्ज होगी।

Contents
RTE एडमिशन 2026: महत्वपूर्ण तारीखेंपहली बार PAN Card हुआ अनिवार्यसंदेह होने पर स्कूल करेगा ITR की मांगकानूनी कार्रवाई (FIR) की जिम्मेदारी स्कूलों परइस बार 4 कक्षाओं में मिलेगा एडमिशनई-मित्र संचालकों को भी चेतावनी

RTE एडमिशन 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 मार्च 2026
  • लॉटरी निकलने की तारीख: 6 मार्च 2026

पहली बार PAN Card हुआ अनिवार्य

शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, आवेदन पत्र में पहली बार पैन कार्ड (PAN Card) की जानकारी मांगी गई है। शिक्षा विभाग की सहायक निदेशक और RTE एडमिशन प्रभारी चंद्र किरण पंवार ने बताया कि यदि पेरेंट्स के पास पैन कार्ड है, तो उन्हें उसका नंबर देना अनिवार्य होगा। इसी के आधार पर आय की जांच की जाएगी। हालांकि, जिनके पास पैन कार्ड नहीं है, उनके लिए इसे भरना जरूरी नहीं किया गया है, ताकि वास्तविक रूप से गरीब परिवार प्रभावित न हों।

संदेह होने पर स्कूल करेगा ITR की मांग

यदि किसी पेरेंट्स ने पैन कार्ड न होने की बात कही है, लेकिन स्कूल को उनकी आर्थिक स्थिति और रहन-सहन पर शक होता है, तो स्कूल इसकी शिकायत शिक्षा विभाग को करेगा। इसके बाद विभाग संबंधित अभिभावक से इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) जमा कराने को कहेगा। गड़बड़ी पाए जाने पर सीधी कानूनी कार्रवाई होगी।

कानूनी कार्रवाई (FIR) की जिम्मेदारी स्कूलों पर

नए आदेशों में एक पेंच यह भी है कि फर्जीवाड़े के मामले में FIR दर्ज कराने की सीधी जिम्मेदारी निजी स्कूलों पर ही डाली गई है। शिक्षा विभाग सीधे तौर पर मुकदमा दर्ज नहीं कराएगा। चूंकि अक्सर स्कूल संचालक कानूनी पचड़ों से बचते हैं, इसलिए इस नियम के जमीनी स्तर पर लागू होने को लेकर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं।

इस बार 4 कक्षाओं में मिलेगा एडमिशन

पिछले साल राजस्थान में RTE के तहत 3.39 लाख आवेदन आए थे, तब केवल नर्सरी और पहली (First) कक्षा में प्रवेश दिया गया था। लेकिन इस बार का दायरा बढ़ाते हुए नर्सरी, एलकेजी (LKG), यूकेजी (UKG) और पहली (1st)—इन चारों कक्षाओं में फ्री एडमिशन दिए जाएंगे।

ई-मित्र संचालकों को भी चेतावनी

अक्सर देखा गया है कि कुछ ई-मित्र संचालक गजेटेड अधिकारी की फर्जी मोहर और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर जाली आय प्रमाण पत्र बना देते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी ई-मित्र संचालक की मिलीभगत सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:Education Department Rajasthan.Fake Income Certificate PenaltyPAN Card mandatory in RTERajasthan RTE Admission 2026RTE Free Admission RajasthanRTE Lottery Date 2026
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

“जनता के दिलों में आज भी ‘गहलोत राज’: युवक की टी-शर्ट देख भावुक हुए पूर्व मुख्यमंत्री”

लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला की एंट्री से सोमानी हुए बाहर, बीसीसीआई पर साधा निशाना

असम में फिर ‘हिमंत’ राज: विधायक दल के नेता चुने गए सरमा, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बारां में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: खाद-बीज डीलरों से घूस लेने के आरोप में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गिरफ्तार

टोल पर फर्जीवाड़ा खत्म: अब विंडशील्ड पर फास्टैग लगाना अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान विधानसभा: मनरेगा भुगतान में देरी पर किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, केंद्र सरकार को बताया जिम्मेदार

जयपुर: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सोमवार को मनरेगा (MGNREGA) मजदूरों के भुगतान और कार्यों की स्वीकृति का मुद्दा…

राजस्थान
March 9, 2026

NH-27 पर ‘मौत’ की ब्लास्टिंग; बूंदी में माफिया और अफसरों की साठगांठ से राहगीरों की जान दांव पर

बूंदी/डाबी। बूंदी जिले का डाबी क्षेत्र, जो कभी अपने उच्च गुणवत्ता वाले सैंड स्टोन के लिए मशहूर था, आज अवैध…

राजस्थानबूंदी
March 12, 2026

प्रदेश की सभी आंगनबाड़ियों में तेजी से विकसित होंगी मूलभूत सुविधाएं: डिप्टी CM दिया कुमारी ने दिए बजट 2026-27 की घोषणाओं को लागू करने के निर्देश

जयपुर: राजस्थान सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए एक्शन…

राजस्थान
March 2, 2026

जयपुर बनेगा स्किल हब: केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, अब ग्लोबल मानकों पर ट्रेन होंगे प्रदेश के युवा

जयपुर: राजस्थान के युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

जयपुरराजस्थान
March 16, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?