Wednesday, Jun 10, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: अजमेर डिस्कॉम में ACB का बड़ा धमाका: अधीक्षण अभियंता (SE) बाबूलाल 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - अजमेर डिस्कॉम में ACB का बड़ा धमाका: अधीक्षण अभियंता (SE) बाबूलाल 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्थान

अजमेर डिस्कॉम में ACB का बड़ा धमाका: अधीक्षण अभियंता (SE) बाबूलाल 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By The Public Hub
Last updated: February 16, 2026
2 Min Read

जयपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को एक और बड़ी मछली को जाल में फंसाया है। एसीबी की अजमेर इकाई ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के अधीक्षण अभियंता (Superintending Engineer – SE) बाबूलाल को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

क्या है पूरा मामला? एसीबी मुख्यालय को एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म को जारी किए गए वर्क ऑर्डर (Work Order) के भुगतान और अन्य प्रक्रियाओं को सुचारू करने के एवज में SE बाबूलाल द्वारा परेशान किया जा रहा है।

  • डिमांड: आरोपी अधिकारी ने काम करने के बदले कुल 2 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.
  • सौदा: सत्यापन के दौरान आरोपी 2 लाख रुपये लेने पर सहमत हुआ.

रंगे हाथों गिरफ्तारी

शिकायत का सत्यापन 11 फरवरी 2026 को किया गया था। इसके बाद सोमवार (16 फरवरी) को जैसे ही आरोपी बाबूलाल ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये लिए, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.

इन अधिकारियों ने की कार्रवाई यह कार्रवाई एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई।

  • सुपरविजन: पुलिस अधीक्षक (SP) एसीबी अजमेर, महावीर सिंह राणावत।
  • नेतृत्व: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) वंदना भाटी।
  • मौके पर कार्रवाई: पुलिस निरीक्षक मीरा बेनीवाल और उनकी टीम.

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है.

TAGGED:Ajmer DiscomAnti-Corruption Bureau RajasthanAVVNL Bribe TrapBribe Case AjmerRajasthan ACBSE Babulal Arrested
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार वैभव पर लियाम लिविंगस्टन का बड़ा बयान

राजस्थान का ‘महा-घूसकांड’: ₹2.43 करोड़ के साथ बीज निगम डायरेक्टर गिरफ्तार, किरोड़ी मीणा पर कांग्रेस का सीधा हमला

गर्मी में बिजली की रिकॉर्ड मांग पूरी, थर्मल प्लांट्स का ऐतिहासिक उत्पादन; 15 और जिलों को जल्द मिलेगी 2 ब्लॉक सप्लाई

15 साल बाद घरेलू मैदान पर बड़ा बदलाव: अश्विन-जडेजा के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया

खुशखबरी: बाघिन T-124 ‘रिद्धि’ ने एक शावक को दिया जन्म, रणथम्भौर में अब हैं 23 बाघिन और 29 शावक

YOU MAY ALSO LIKE

वर्किंग सैटरडे पर आर-पार! राजस्थान हाईकोर्ट के वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

राजस्थान हाईकोर्ट में मुकदमों के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए हर महीने दो शनिवार को कोर्ट खोलने के…

राजस्थान
February 7, 2026

भ्रष्टाचार का पट्टा: सरकार ने 8 सोसायटियों पर दर्ज कराया था केस, पुलिस ने 7 में लगाई FR; अब आम आदमी कहां लगाए गुहार?

राजधानी जयपुर में फर्जी पट्टे बांटने वाली गृह निर्माण सोसायटियों (Housing Societies) के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस की भूमिका पर…

राजस्थानविभाग
March 24, 2026

प्रेरणा अभियान 2.0: राजस्थान में 2.47 लाख नए लाभार्थियों का पंजीकरण, आईसीडीएस सेवाओं का बढ़ा दायरा

जयपुर, उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) द्वारा…

राजस्थान
February 23, 2026

राजस्थान में बवाल: विधायक और अधिकारियों के बीच भिड़ंत, एईएन और प्रोजेक्ट मैनेजर समेत तीन को पुलिस ने पकड़ा

श्रीगंगानगर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक बैठक के दौरान भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी पर हमले की घटना हुई।…

जलदाय विभागराजस्थान
April 30, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?