Wednesday, Jun 10, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: आरजीएचएस महाघोटाला: सीएम भजनलाल का बड़ा एक्शन, 8 और कर्मचारी सस्पेंड, 39 करोड़ की रिकवरी
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - आरजीएचएस महाघोटाला: सीएम भजनलाल का बड़ा एक्शन, 8 और कर्मचारी सस्पेंड, 39 करोड़ की रिकवरी

राजस्थान

आरजीएचएस महाघोटाला: सीएम भजनलाल का बड़ा एक्शन, 8 और कर्मचारी सस्पेंड, 39 करोड़ की रिकवरी

By The Public Hub
Last updated: February 16, 2026
2 Min Read

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आरजीएचएस योजना में गंभीर धांधली पाए जाने पर 8 और कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Contents
करोड़ों का दुरुपयोग और सख्त कार्रवाईइन 8 कार्मिकों पर गिरी गाजपहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

करोड़ों का दुरुपयोग और सख्त कार्रवाई

राज्य सरकार आरजीएचएस के सुचारू संचालन के लिए कड़े कदम उठा रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक अनियमितताओं के मामलों में करीब 19 एफआईआर (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं। इसके साथ ही निजी अस्पतालों, फार्मेसी और अन्य हितधारकों से अब तक लगभग 39 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है।

इन 8 कार्मिकों पर गिरी गाज

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन कर्मचारियों ने आरजीएचएस कार्ड, सुविधाओं और राजकीय धन का दुरुपयोग किया, जो सेवा आचरण नियमों का सीधा उल्लंघन है। निलंबित किए गए कार्मिकों में शामिल हैं:

  • भरतपुर: सौरभ कुमार रावत (नर्सिंग ऑफिसर), मीना कुमारी चौधरी (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता), मंजू कुमारी (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), सुरेश चंद गुप्ता (नर्सिंग ऑफिसर) और अनुपमा (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता)।
  • डीग: किशन देई (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता)।
  • बयाना: सत्यप्रकाश छावड़ी (नर्सिंग ऑफिसर)।
  • फलौदी: तुलसी देवी (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता)।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आरजीएचएस योजना में गड़बड़ी करने पर 7 डॉक्टरों को निलंबित किया जा चुका है। साथ ही, एक अस्पताल और एक डायग्नोस्टिक सेंटर के विरुद्ध पुलिस केस दर्ज करवाया गया है। सरकार ने साफ संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसी अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

आस्था के प्रसाद में करोड़ों का खेल? तिरुपति विवाद में ED को मिले 60 लाख नकद और 45 करोड़ के निवेश के सबूत

क्या है हेमोरेजिक फीवर, जो इबोला और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों का बनता है कारण?

मकान नामांतरण के नाम पर 50 हजार की घूस: कोटा विकास प्राधिकरण में ACB का ट्रैप, फाइल में अड़चन लगाने वाले बाबू और संविदाकर्मी गिरफ्तार

यूपी, बिहार से दिल्ली तक मौसम विभाग का कड़ा वारंट!

गेंद से ‘सिक्सर’ लगाने के बाद बल्ले से भी चमके श्रीगंगानगर के मानव; डेब्यू इनिंग्स में बनाए बहुमूल्य 28 रन

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान स्काउट व गाइड समारोह: राज्यपाल ने युवाओं को सिखाया राष्ट्र सेवा का पाठ, कहा- शौर्य और वीरता की भूमि है राजस्थान

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आज जयपुर में आयोजित 'राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड' के राज्य स्तरीय…

राजस्थान
February 11, 2026

RPSC का सख्त एक्शन: परीक्षा छोड़ी तो ‘ब्लॉक’ हो जाएगा OTR, दोबारा एक्टिव कराने के लिए देने होंगे ₹1500

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती परीक्षाओं में गंभीरता लाने और संसाधनों की बर्बादी रोकने के लिए एक…

राजस्थान
February 10, 2026

IPL 2026: जयपुर में होंगे Rajasthan Royals के 4 मैच, CM भजनलाल ने सुलझाया ‘सुरक्षा’ का विवाद

जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स…

राजस्थानखेल
February 21, 2026

Rajasthan Police News: पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बनेगा ‘सेफ्टी ब्लूप्रिंट’, खाटूश्यामजी मेले पर रहेगा विशेष फोकस

जयपुर: 'पधारो म्हारे देस' की परंपरा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए राजस्थान पुलिस ने एक नई पहल की…

राजस्थान
February 13, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?