Saturday, March 21, 2026
राजस्थानRPSC Big Update: आरएएस मेन्स-2023 की कॉपियां देखने का मौका, 9 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

RPSC Big Update: आरएएस मेन्स-2023 की कॉपियां देखने का मौका, 9 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस मुख्य परीक्षा-2023 (RAS Mains 2023) में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्वयं करने का अवसर प्रदान किया है। आयोग ने कॉपियों को ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने का शेड्यूल जारी कर दिया है।

9 मार्च से कर सकेंगे आवेदन

आयोग सचिव के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 9 मार्च से 8 अप्रैल 2026 तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर ‘कैंडिडेट इनफॉर्मेशन’ सेक्शन में जाना होगा। वहां ‘आरएस (मैन) एग्जाम 2023’ के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद ओटीपी (OTP) के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन किया जा सकेगा।

फीस और डाउनलोड की समयसीमा

उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए प्रति कॉपी 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

  • शुल्क भुगतान: लिंक 20 अप्रैल से 19 जून 2026 तक सक्रिय रहेगा।
  • डाउनलोड: शुल्क जमा कराने के बाद अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे।
  • डेडलाइन: 30 जून की रात 12 बजे के बाद लिंक पोर्टल से हटा दिया जाएगा।

केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए केवल आयोग के पोर्टल के माध्यम से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आरटीआई (RTI) पोर्टल या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles