Friday, March 20, 2026
मौसमफिर बदलेगा मौसम का मिजाज: सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, 50 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, 50 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार 18 से 20 मार्च के बीच प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।

20 मार्च को 21 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

इस विक्षोभ का सर्वाधिक असर 20 मार्च को देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इस दिन प्रदेश के 21 जिलों में अंधड़, बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ (Orange Alert) जारी किया है।

आज (18 मार्च) इन जिलों में बारिश का ‘येलो अलर्ट’

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र (Circulation System) बनने की प्रबल संभावना है।

  • आज विशेष रूप से झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और फलोदी जिलों में मेघगर्जन के साथ बौछारें गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
  • इसके अलावा जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।
  • इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर और आगामी 3 दिन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवाएं चल सकती हैं।

19 और 20 मार्च को उत्तर-पूर्वी इलाकों में बड़ा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 मार्च के मध्य यह नया पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होगा, जिससे उत्तर पूर्वी इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सि​स्टम बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 19 और 20 मार्च को मौसम में बड़ा बदलाव होगा और कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज बौछारें गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

किसानों के लिए एडवाइजरी:

खराब मौसम और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के किसानों को विशेष सलाह दी है कि वे अपनी पकी हुई फसल का सुरक्षित भंडारण समय रहते कर लें, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles