Sunday, March 22, 2026
सीकरKhatushyam Mela Gift: श्रद्धालुओं के लिए राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा, जयपुर और दिल्ली समेत कई शहरों के लिए सीधी बस सेवा

Khatushyam Mela Gift: श्रद्धालुओं के लिए राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा, जयपुर और दिल्ली समेत कई शहरों के लिए सीधी बस सेवा

सीकर: खाटूश्यामजी का विश्व प्रसिद्ध लक्खी मेला मंगलवार से अपने परवान पर चढ़ने लगा है। लखदातार के दर्शनों के लिए उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए राजस्थान रोडवेज ने श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है । रोडवेज प्रबंधन ने भक्तों की सुविधा के लिए मंगलवार को खाटू से 74 विशेष बसों का संचालन शुरू किया है, जिससे दिल्ली, जयपुर और भरतपुर सहित कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

मेला ग्राउंड में रोडवेज ने संभाली कमान

खाटू मेला ग्राउंड में रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं । रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, मंगलवार को यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई, जिसके चलते शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। सबसे ज्यादा भीड़ जयपुर और दिल्ली रूट पर नजर आई । यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज आने वाले दिनों में और भी अतिरिक्त बसें लगाने की तैयारी कर रहा है ।

इन रूटों पर भेजी गई विशेष बसें: सीबीएस प्रभारी सुरेश चौधरी के अनुसार, मेले के दौरान मंगलवार शाम 5 बजे तक विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन इस प्रकार रहा:

  • जयपुर मार्ग: सर्वाधिक 52 विशेष बसें संचालित की गईं ।
  • दिल्ली मार्ग: श्रद्धालुओं के लिए 4 बसें भेजी गईं ।
  • सालासर मार्ग: 3 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया ।
  • अन्य रूट: रींगस, भरतपुर, वृंदावन, अलवर और शाहपुरा मार्ग के लिए भी 1-1 विशेष बस रवाना की गई ।

भक्तों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

रोडवेज की इस पहल से भक्तों को मेले के दौरान एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सीकर डिपो से भी खाटूश्यामजी के लिए निरंतर बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles