Friday, March 20, 2026
राजस्थानराजस्थान में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS और 9 IPS अफसरों के तबादले;

राजस्थान में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS और 9 IPS अफसरों के तबादले;

जयपुर। राजस्थान में राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 9 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस ‘मिडनाइट ऑपरेशन’ में कई अहम विभागों के मुखिया और 5 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं। वहीं, पुलिस महकमे में 13 मार्च को 5 IPS अधिकारियों के किए गए तबादले महज 6 दिन के भीतर ही रद्द कर दिए गए हैं

IAS अधिकारियों के प्रभार में बड़े बदलाव:

राज्य सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों के ACS और सचिव बदले गए हैं:

  • आलोक गुप्ता: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष से UDH प्रमुख सचिव और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है ।
  • अजिताभ शर्मा: ऊर्जा विभाग के ACS से तबादला कर रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष (अजमेर) बनाया गया है ।
  • अखिल अरोड़ा: CM के ACS बने रहेंगे, लेकिन उनसे जलदाय विभाग का चार्ज ले लिया गया है ।
  • अपर्णा अरोड़ा: सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग से खान और पेट्रोलियम विभाग के ACS के पद पर तबादला ।
  • श्रेया गुहा: ग्रामीण विकास विभाग से हटाकर HCM RIPA महानिदेशक और MD RFC का पद दिया गया है ।
  • प्रवीण गुप्ता: ACS के रूप में PWD के साथ अब युवा और खेल विभाग का जिम्मा संभालेंगे। पर्यटन व आमेर विकास प्राधिकरण का चार्ज वापस लिया गया है ।
  • राजेश यादव: HCM RIPA से स्कूल शिक्षा और भाषा विभाग के सचिव बने हैं ।
  • हेमंत गेरा: राजस्व मंडल अध्यक्ष से जलदाय विभाग के सचिव पद पर लगाए गए हैं ।
  • आरती डोगरा: तीनों डिस्कॉम की अध्यक्ष को अब पूरी ऊर्जा कमान (ऊर्जा विभाग सचिव और RVPN अध्यक्ष) दी गई है ।

अन्य महत्वपूर्ण IAS तबादले:

  • नीरज के पवन: खेल विभाग से इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान (IGPRS) के महानिदेशक ।
  • पीसी किशन: 3 महीने 21 दिन APO रहने के बाद श्रम, कारखाना विभाग के सचिव ।
  • वी सरवन कुमार: विज्ञान प्रोद्योगिकी विभाग से जयपुर के नए संभागीय आयुक्त ।
  • दिनेश कुमार: प्रशासनिक सुधार के साथ सामाजिक न्याय और महिला बाल विकास के ACS ।
  • भवानी सिंह देथा: महिला बाल विकास से परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और राजस्थान रोडवेज अध्यक्ष ।
  • डॉ. समित शर्मा: पशुपालन से सहकारिता रजिस्ट्रार और राजफैड प्रशासक ।

IPS बेड़े में बदलाव: 5 जिलों के SP बदले पुलिस महकमे में 9 IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 5 जिलों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है:

  • चूनाराम जाट: कमांडेंट 5वीं बटालियन RAC से SP बाड़मेर ।
  • संजीव नैन: SP जयपुर ग्रामीण से DCP क्राइम, जयपुर ।
  • योगेश गोयल: SP ACB से DCP ट्रैफिक, जयपुर ।
  • अनिल कुमार: सवाई माधोपुर SP से कमांडेंट 5वीं बटालियन RAC ।
  • हनुमान प्रसाद मीणा: DCP क्राइम से SP जयपुर ग्रामीण ।
  • कविंद्र सिंह सागर: SP झुंझुनू ।
  • पीयूष दीक्षित: SP करौली से SP ACB जयपुर ।
  • ज्येष्ठा मैत्रेयी: बांसवाड़ा SP से सवाई माधोपुर SP ।
  • निश्चय प्रसाद एम: DCP ट्रैफिक जयपुर से SP चूरू ।

इन 5 IPS अधिकारियों के तबादले 6 दिन में हुए रद्द सरकार ने 13 मार्च को किए गए 5 IPS के तबादले निरस्त कर दिए हैं:

  1. राममूर्ति जोशी: DIG ATS जयपुर से DIG ACB उदयपुर ।
  2. सुधीर जोशी: SP बांसवाड़ा से SP झुंझुनूं ।
  3. नरेंद्र सिंह: SP GRP अजमेर से SP बाड़मेर ।
  4. ज्ञानचंद यादव: SP सेकेंड ATS जयपुर से SP चूरू ।
  5. लोकेश सोनवाल: SP करौली से SP GRP अजमेर ।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles