Saturday, March 21, 2026
राजस्थानSchool on Wheels Rajasthan: पंचायत चुनाव से पहले CM भजनलाल का बड़ा दांव, हर जिले में शुरू होगी यह खास सुविधा

School on Wheels Rajasthan: पंचायत चुनाव से पहले CM भजनलाल का बड़ा दांव, हर जिले में शुरू होगी यह खास सुविधा

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदायों के सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक घोषणा की है । रविवार को जयपुर के अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मन्दिर में आयोजित महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एलान किया कि राजस्थान के प्रत्येक जिले में एक ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ (School on Wheels) स्थापित किया जाएगा ।

‘राज पहल’ कार्यक्रम के तहत शिक्षा की नई किरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट वर्ष 2026-27 में घुमन्तु समुदाय के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘राज पहल’ (Raj Pahal) कार्यक्रम की शुरुआत की है । इस अभिनव पहल के प्रथम चरण में हर जिले को एक चलता-फिरता विद्यालय (School on Wheels) मिलेगा । यह कदम उन बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा जो पलायन और प्रवास के कारण नियमित स्कूलों से वंचित रह जाते हैं ।

शिक्षा के लिए अन्य विशेष व्यवस्थाएं:

  • अस्थायी शिक्षा शिविर: प्रवास-प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के लिए अस्थायी कैंप लगाए जाएंगे ।
  • स्कूल रेडिनेस कैम्प: शैक्षिक संभागों में 6 माह की अवधि के विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे ।
  • आवासीय सुविधा: सरकार ने घुमन्तु परिवारों को आश्रय देने के लिए पट्टे वितरित किए हैं और बच्चों के लिए छात्रावास (Hostels) की व्यवस्था भी की है ।

संस्कृति और बलिदान की प्रतिमूर्ति है यह समुदाय सीएम भजनलाल ने समुदाय की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि विमुक्त और घुमन्तु समाज भारतीय सभ्यता का अभिन्न अंग है । उन्होंने समाज की लोहा-शिल्प कला और बंजारा समुदाय के व्यापारिक कौशल की सराहना की, जो भारतीय व्यापार-मार्गों की रीढ़ रहे हैं । मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी पहचान को सम्मान दिलाते हुए देश और प्रदेश के विकास की मुख्यधारा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं ।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles