Friday, March 20, 2026
राजधानीनागौर पुलिस का अनोखा 'इनाम': वांछित तस्कर अर्जुनराम पर घोषित किया सिर्फ 25 पैसे का इनाम

नागौर पुलिस का अनोखा ‘इनाम’: वांछित तस्कर अर्जुनराम पर घोषित किया सिर्फ 25 पैसे का इनाम

नागौर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधी अर्जुनराम पर 25 पैसे का नकद इनाम घोषित किया है।

एसपी कछावा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, आरोपी अर्जुनराम पुत्र जिसुखराम विश्नोई, निवासी रोटू (थाना जायल) पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जायल में वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और 8/29 के तहत मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, थाना कुचेरा में भी वर्ष 2025 में धारा 8/21 और 8/22 के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान पुलिस नियम 1965 के नियम 4.18 के तहत जो कोई भी व्यक्ति इस अपराधी को गिरफ्तार करवाने में पुलिस की मदद करेगा या सटीक सूचना देगा, उसे 25 पैसे का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नागौर का हेल्पलाइन नंबर 9530413100 जारी किया गया है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles