Wednesday, Jun 10, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: कोटा नगर निगम में 123 करोड़ का ‘सफाई घोटाला’: प्रतिबंधित फर्म को थमाया ठेका, अफसरों ने मंत्री के जांच आदेश को भी किया दरकिनार
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - कोटा - कोटा नगर निगम में 123 करोड़ का ‘सफाई घोटाला’: प्रतिबंधित फर्म को थमाया ठेका, अफसरों ने मंत्री के जांच आदेश को भी किया दरकिनार

कोटा

कोटा नगर निगम में 123 करोड़ का ‘सफाई घोटाला’: प्रतिबंधित फर्म को थमाया ठेका, अफसरों ने मंत्री के जांच आदेश को भी किया दरकिनार

By The Public Hub
Last updated: March 2, 2026
4 Min Read

कोटा: कोटा दक्षिण नगर निगम (Kota South Municipal Corporation) के अफसरों की ‘स्मार्ट सफाई’ की आड़ में एक बड़ा खेल सामने आया है। दस्तावेजों को अनदेखा करते हुए निगम ने 123 करोड़ रुपये का सफाई का ठेका ‘एसपीएस ट्रैश हैंडलर्स जेवी’ (SPS Trash Handlers JV) नामक जॉइंट वेंचर को दे दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस जॉइंट वेंचर की लीड पार्टनर फर्म ‘मैसर्स सुखपाल सिंह कंस्ट्रक्शन’ टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सरकारी तौर पर प्रतिबंधित (Debarred) है।

झूठा शपथ पत्र और अफसरों की मेहरबानी

नियमों के अनुसार, डीबार होने के कारण यह फर्म टेंडर में भाग नहीं ले सकती थी। फर्म ने टेंडर डॉक्यूमेंट में डीबार न होने का झूठा शपथ पत्र पेश किया। जानकारी के मुताबिक, झालावाड़ नगर परिषद ने 19 अक्टूबर 2023 को ‘मैसर्स सुखपाल सिंह कंस्ट्रक्शन’ को तीन साल के लिए डीबार किया था और इसकी लिखित सूचना निगम के चीफ इंजीनियर को पत्र (क्रमांक 7771-74) के जरिए दी थी। निगम के पास फर्म के डीबार होने के दस्तावेज मौजूद थे, फिर भी अफसरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

UDH मंत्री ने दिए थे जांच के आदेश, निगम ने दे दिया वर्कऑर्डर

इस टेंडर में गड़बड़ी की शिकायत 9 मई 2025 को UDH राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा तक पहुंची थी। मामले में तीन गंभीर आरोप थे: टेंडर राशि की स्वीकृति डीएलबी से न लेना, प्री-बिड मीटिंग में पूरी जानकारी न देना, और तकनीकी रूप से शर्तें सही न होना। मंत्री ने 15 मई 2025 को निदेशक को जांच के निर्देश दिए। लेकिन निगम के अफसरों ने इन आदेशों को हवा में उड़ाते हुए 26 मई को फर्म को अंतिम स्वीकृति दे दी। डीएलबी के पत्र के बावजूद कोई जांच नहीं की गई।

टेंडर में किए गए बड़े बदलाव और विसंगतियां

  • 2 साल अटकी फाइल, फिर अचानक टेंडर: 4 फरवरी 2023 की साधारण सभा में टेंडर प्रस्ताव लिया गया था, लेकिन 2 साल तक फाइल नहीं चली। 18 फरवरी 2025 को तत्कालीन हेल्थ ऑफिसर ऋचा गौतम की नोटशीट के बाद उसी दिन नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
  • शर्तों में बदलाव: चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए अंतिम तारीख को 16 अप्रैल करके 14 शर्तों में बदलाव किया गया। 7 साल के अनुभव की शर्त को बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया और एमआरएफ मशीनों के अनुभव की शर्त हटा ली गई।
  • निगम के खर्चे पर गाड़ियां: 28 करोड़ रुपये खर्च करके निगम ने 210 टीपर खरीदे और कचरा कलेक्शन के लिए कंपनी को दे दिए।

नियमों में दोहरा मापदंड (Double Standards)

निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि वर्ष 2024 में दशहरा मेला परिसर में 40 बीट श्रमिकों के शौचालयों की सफाई के महज 4 लाख रुपये के टेंडर में ‘मैसर्स मिश्रा एंटरप्राइजेज’ को तकनीकी बिड से इसलिए बाहर कर दिया गया था क्योंकि उसे नैनवां (बूंदी) नगर पालिका ने ब्लैक लिस्ट किया था। लेकिन 123 करोड़ के टेंडर में डीबार फर्म पर मेहरबानी दिखाई गई।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

  • अनिल अग्रवाल (संभागीय आयुक्त एवं प्रशासक, नगर निगम): “फर्म अगर डीबार है तो इस तथ्य को छुपा नहीं सकती। टेंडर लेते समय शपथ पत्र में जिक्र करना अनिवार्य है। इस मामले की जांच करवाते हैं। जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा।”
  • अशोक शर्मा (आयुक्त, नगर परिषद झालावाड़): “फर्म को 2023 में तीन साल के लिए डीबार किया था। इसकी सूचना निगम को भी भेजी हुई है।”
  • जतिनपाल सिंह (डायरेक्टर, मैसर्स सुखपाल सिंह कंस्ट्रक्शन): “फर्म झालावाड़ के अलावा कहीं पर भी टेंडर में भाग ले सकती है। इसमें झूठा शपथ पत्र जैसी बात नहीं है।”
TAGGED:123 Crore Cleaning TenderKota Dakshin NewsKota Nagar Nigam ScamSmart Cleaning Kota.Sukhpal Singh Construction DebarredUDH Minister Jhabar Singh Kharra
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

अलवर में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार: जमीन का सीमाज्ञान करने के बदले मांग रहा था घूस, पटवारी चढ़ा हत्थे

नाट्यशास्त्र का कड़वा सच: अवसाद और तनाव मिटाने वाले ‘पंचम वेद’ को समाज ने माना महज एक साइड एक्टिविटी!

Rajasthan APO Vacancy 2026: पे-मैट्रिक्स लेवल-11 की नौकरी, 7 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई; ये रहा चयन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

गेंद से ‘सिक्सर’ लगाने के बाद बल्ले से भी चमके श्रीगंगानगर के मानव; डेब्यू इनिंग्स में बनाए बहुमूल्य 28 रन

तिरुपति प्रसादम विवाद में ED की एंट्री: बीकानेर की कोयला गली में छापा, ₹300 के घी को ₹1200 में बेचने का खेल?

YOU MAY ALSO LIKE

एक्शन में अरुंधती चौधरी: कजाकिस्तान की खिलाड़ी को धूल चटाकर जीता सोना, अब ओलंपिक पदक पर टिकी निगाहें

राजस्थान के कोटा की रहने वाली और भारतीय सेना की जांबाज मुक्केबाज अरुंधती चौधरी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच…

कोटाखेल
April 9, 2026

गांव ग्वाल योजना: राजस्थान में गाय चराने पर मिलेगी ₹10,000 सैलरी, मंत्री मदन दिलावर ने कोटा से किया योजना का आगाज

कोटा | राजस्थान के कोटा जिले से गोवंश के संरक्षण और चरागाह भूमि को बचाने के लिए एक क्रांतिकारी 'गांव…

राजस्थानकोटा
February 22, 2026

जयपुर से दक्षिण भारत जाना होगा आसान: रामगंज मंडी-भोपाल ट्रैक से 100 किमी कम होगी दूरी, जानें कब तक शुरू होगी ट्रेन

राजस्थान और मध्यप्रदेश को सीधे रेल संपर्क से जोड़ने वाली रामगंज मंडी–भोपाल नई रेल लाइन परियोजना अब पूर्णता की ओर…

कोटापरिवहन विभाग
April 14, 2026

कोटा: नाले में गिरने से प्रिंसिपल की मौत के मामले में गिरी गाज, 3 इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर ₹17.23 लाख की पेनल्टी

कोटा | राजस्थान के शैक्षणिक हब कोटा शहर में विकास कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और प्रशासनिक…

कोटा
May 23, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?