Saturday, March 21, 2026
राजधानीखाटू श्याम मेला: राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल, पुलिस के साथ ‘सेल्फी’ खींचें और पाएं इनाम

खाटू श्याम मेला: राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल, पुलिस के साथ ‘सेल्फी’ खींचें और पाएं इनाम

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित ‘हारे के सहारे’ बाबा श्याम के दरबार में फाल्गुन लख्खी मेले की रौनक अपने चरम पर है। देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु निशान हाथ में लिए पदयात्रा करते हुए खाटू धाम पहुँच रहे हैं। इस विशाल जनसमूह की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए तैनात राजस्थान पुलिस ने इस बार एक अनूठी पहल की है— ‘श्री खाटूश्यामजी मेला सेल्फी प्रतियोगिता’

‘स्मार्ट पुलिसिंग’ और जन-विश्वास का संगम

राजस्थान पुलिस ने आमजन और खाटू नरेश के भक्तों के बीच विश्वास को और मजबूत करने के लिए इस दिलचस्प ‘सेल्फी प्रतियोगिता’ की शुरुआत की है। यह नवाचार न केवल पुलिस की छवि को बदलने का प्रयास है, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं को मेले की व्यवस्थाओं का हिस्सा बनाने का एक डिजिटल जरिया भी है।

DGP का विजन और SP की पहल

पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा के विजन को धरातल पर उतारते हुए सीकर पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण नायक नूनावत ने इस प्रतियोगिता का खाका तैयार किया है। इस प्रतियोगिता के जरिए पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं को यह महसूस कराना चाहता है कि खाटू की गलियों में तैनात वर्दीधारी उनके ‘दोस्त और रक्षक’ हैं।

पुलिस का मानवीय चेहरा

एसपी नूनावत ने बताया कि मेले में पुलिस केवल लाठी और सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि सेवा, यातायात प्रबंधन, महिला सहायता और चिकित्सा समन्वय के लिए भी मुस्तैद है। इसी मानवीय चेहरे को दुनिया के सामने लाने के लिए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है।

श्रद्धालु मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अपनी सेल्फी खींचकर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं और आकर्षक इनाम जीत सकते हैं।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles