Friday, March 20, 2026
राजस्थानजोधपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 20 कोच वाली वंदे भारत का जल्द होगा संचालन, जानें कब से चलेगी

जोधपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 20 कोच वाली वंदे भारत का जल्द होगा संचालन, जानें कब से चलेगी

जोधपुर। जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। इस रूट पर चलने वाली सेमी-हाई स्पीड ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ अब अपनी क्षमता में विस्तार करने जा रही है। वर्तमान में 8 कोच के साथ संचालित हो रही यह ट्रेन अब जल्द ही 20 कोचों के साथ पटरी पर दौड़ती नजर आएगी, जिससे यात्रियों को अधिक सीटें और बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मेड़ता रोड पर रोकी गई 20 कोच की रैक रेलवे बोर्ड ने जोधपुर के लिए 20 कोच वाली वंदे भारत रैक को रवाना कर दिया है। हालांकि, जोधपुर की वॉशिंग लाइन में इतने बड़े रैक के मेंटेनेंस और रखरखाव के लिए फिलहाल पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। इस तकनीकी बाधा के कारण ट्रेन को फिलहाल मेड़ता रोड स्टेशन पर ही रोका गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वाशिंग लाइन में जगह प्रबंधन के बाद इसे जोधपुर लाया जाएगा।

इस माह के अंत तक शुरू होगा संचालन रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उत्तर रेलवे से नए कोच जोधपुर आएंगे और वर्तमान में चल रहे 8 कोच के रैक को दक्षिण भारत भेजा जाएगा। 20 कोच वाली इस विस्तृत ट्रेन का नियमित संचालन इसी माह के आखिरी सप्ताह, यानी 25 से 31 मार्च के बीच शुरू होने की पूरी उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच इस दूसरी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन पिछले वर्ष 25 सितंबर को हुआ था और 27 सितंबर से यह नियमित सेवा में है।

अस्थायी तौर पर बदला जा रहा है रैक 20 कोच वाली ट्रेन शुरू होने से पहले, वर्तमान में चल रहे 8 कोच वाले रैक में भी बदलाव किया जा रहा है। मौजूदा रैक को अजमेर भेजा जाएगा और उसकी जगह ’50 नंबर’ का एक अन्य रैक जोधपुर लाया गया है। रैक की यह अदला-बदली बुधवार से प्रभावी होने की संभावना है, जिसके बाद नया रैक दिल्ली के लिए रवाना होगा।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles