Saturday, March 21, 2026
राजधानीटी-20 वर्ल्ड कप: भारत की ऐतिहासिक जीत पर सीएम भजनलाल, गहलोत और दीया कुमारी ने दी बधाई

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत की ऐतिहासिक जीत पर सीएम भजनलाल, गहलोत और दीया कुमारी ने दी बधाई

जयपुर: आईसीसी टी-20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से टीम इंडिया को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।

टीम इंडिया ने उम्मीदों को जीत में बदला: सीएम भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि भारतीय टीम ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा, “विश्व विजेता भारत! खिलाड़ियों के जज्बे, समर्पण और संघर्ष ने हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया। आज करोड़ों भारतीयों की धड़कनें एक साथ धड़क रही थीं और टीम इंडिया ने उन उम्मीदों को जीत में बदल दिया।” सीएम ने इस जीत को ‘नए भारत के आत्मविश्वास और संकल्प’ का प्रतीक बताया।

शानदार अनुशासन और टीमवर्क का परिचय: अशोक गहलोत

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार अनुशासन, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में भी धैर्य बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की। यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है।”

दीया कुमारी ने भी दी शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी टीम इंडिया की प्रशंसा करते हुए लिखा, “विश्व विजेता भारत! न्यूज़ीलैंड को परास्त कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई। टीम इंडिया ने अपने अद्भुत प्रदर्शन और उत्कृष्ट टीम भावना से देश का मान बढ़ाया है। हमें आप पर गर्व है।”

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles