Friday, March 20, 2026
राजस्थानमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में सुनी हनुमंत कथा, धीरेंद्र शास्त्री का किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में सुनी हनुमंत कथा, धीरेंद्र शास्त्री का किया अभिनंदन

पुष्कर: तीर्थराज पुष्कर की पावन धरा पर आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत कथा के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अभिनंदन किया और श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं ।

ब्रह्मा मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

कथा से पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वविख्यात जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि पुष्कर आध्यात्मिक चेतना और सनातन आस्था का अद्वितीय संगम है। उन्होंने पुष्कर की विशिष्ट भौगोलिक और प्राकृतिक संरचना को प्रदेश की सांस्कृतिक गौरवगाथा का प्रतीक बताया।

प्रमुख तीर्थ स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार पुष्कर, गिरिराज जी, खाटूश्याम जी और बालाजी सहित प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और व्यवस्थित तीर्थाटन का लाभ मिल सके।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

इस आध्यात्मिक अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत और शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles