Saturday, March 21, 2026
राजधानीसीजेआई का राजस्थान दौरा: जयपुर में न्यायिक कॉन्फ्रेंस और जोधपुर एनएलयू के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

सीजेआई का राजस्थान दौरा: जयपुर में न्यायिक कॉन्फ्रेंस और जोधपुर एनएलयू के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर बड़े न्यायिक समागम की गवाह बनने जा रही है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 20 से 22 फरवरी तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में साइबर सुरक्षा, जागरूकता और न्याय व्यवस्था पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय न्यायिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का उद्घाटन देश के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत शुक्रवार शाम करीब 6 बजे करेंगे। पिछले एक साल में सीजेआई का यह तीसरा राजस्थान दौरा होगा।

साइबर अपराध और तकनीक पर केंद्रित रहेगी चर्चा देश में अपनी तरह की यह पहली बड़ी न्यायिक कॉन्फ्रेंस है जहाँ साइबर से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसमें मुख्य रूप से साइबर फॉरेंसिक, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे आधुनिक पहलुओं पर न्यायाधीश और विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इस समागम में सुप्रीम कोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ ही इलाहाबाद और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और अन्य जजों को भी आमंत्रित किया गया है।

जोधपुर में दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित जयपुर में कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ के बाद, प्रधान न्यायाधीश शनिवार सुबह साढ़े दस बजे जोधपुर जाएंगे। वहां वे राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU) के 18वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और भविष्य के कानूनविदों को संबोधित करेंगे।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles