Tuesday, May 12, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: भरतपुर फोर्ट की दीवारों ने देखी नई शुरुआत: 5 साल बाद पिता-पुत्र एक साथ, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सुखद मुलाकात’
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
राजस्थान

भरतपुर फोर्ट की दीवारों ने देखी नई शुरुआत: 5 साल बाद पिता-पुत्र एक साथ, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सुखद मुलाकात’

By The Public Hub
Last updated: February 10, 2026
3 Min Read

भरतपुर। लोहागढ़ की रियासत और भरतपुर के पूर्व राजपरिवार से एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। पिछले पाँच वर्षों से पिता, पुत्र और पत्नी के बीच चल रहा कड़वाहट भरा विवाद आखिरकार सुलझता नजर आ रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और उनके पुत्र युवराज अनिरुद्ध सिंह के बीच मंगलवार को जवाहर रिसोर्ट में मुलाकात हुई, जिसके बाद खुद विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ फोटो साझा कर इस सुलह पर मुहर लगा दी है।

Contents
सोशल मीडिया पर पिता का भावुक संदेशझंडे के विवाद पर था ‘आर-पार’ का ऐलानक्या था पूरा विवाद? (एक नजर में)सुलह के मायने

सोशल मीडिया पर पिता का भावुक संदेश

विश्वेंद्र सिंह ने फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “आज जवाहर रिजॉर्ट में बहुत दिनों बाद मेरे बेटे युवराज अनिरुद्ध सिंह से सुखद मुलाकात हुई।” इस तस्वीर के सामने आते ही भरतपुर और जाट सरदारी में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से आक्रामक बयानबाजी करने वाले अनिरुद्ध सिंह भी इस दौरान शांत और सहज नजर आए।

झंडे के विवाद पर था ‘आर-पार’ का ऐलान

यह सुलह इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि महज 10 दिन पहले 29 जनवरी को विश्वेंद्र सिंह ने बेहद सख्त तेवर दिखाए थे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर मोती महल पर रियासतकालीन झंडा नहीं लगाया गया, तो वे 13 फरवरी (महाराजा सूरजमल जयंती) को खुद जाकर झंडा फहराएंगे। उन्होंने यहाँ तक कहा था कि “किसी में हिम्मत है तो रोक के दिखा देना”। अब 13 फरवरी से पहले ही पिता-पुत्र का साथ आना बड़े विवाद को टालने के संकेत दे रहा है।

क्या था पूरा विवाद? (एक नजर में)

भरतपुर राजपरिवार में विवाद की जड़ें काफी गहरी थीं:

  • प्रॉपर्टी और भरण-पोषण: विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी पूर्व सांसद दिव्या सिंह और बेटे पर भरण-पोषण अधिनियम के तहत केस किया था।
  • आभूषणों की चोरी का आरोप: जून 2024 में विश्वेंद्र सिंह ने पत्नी और बेटे पर बिना अनुमति लॉकर से करोड़ों के जेवर निकालने का मामला दर्ज कराया था।
  • मोती महल और तिरंगा: अगस्त 2025 में महल से रियासत का झंडा हटाने पर विवाद हुआ। अनिरुद्ध सिंह ने वहां तिरंगा फहरा दिया था, जिसका विश्वेंद्र सिंह ने विरोध किया था। इसके बाद जाट नेताओं द्वारा महल का गेट तोड़ने की घटना भी हुई थी।

सुलह के मायने

राजघराने के जानकारों का मानना है कि बसंत पंचमी और महाराजा सूरजमल जयंती से ठीक पहले हुई यह मुलाकात भरतपुर की राजनीति और सामाजिक समीकरणों को भी प्रभावित करेगी। पिछले काफी समय से जाट सरदारी भी इस पारिवारिक कलह को खत्म करने का दबाव बना रही थी।

TAGGED:Aniruddha SinghBharatpur NewsBharatpur Royal FamilyMaharaja Surajmal Birth AnniversaryMoti Mahal ControversyRajasthan Political NewsVishvendra Singh
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

बंगाल की जीत और राजस्थान का उत्साह: प्रवासी समुदाय के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल, सुशासन और सुरक्षा का जताया भरोसा

एटीएस की बड़ी कार्रवाई: जयपुर के होटल में रच रहा था पाक से ग्रेनेड और एके-47 मंगाने की साजिश

राजस्थान शिक्षा विभाग में फ़र्ज़ी कॉल्स पर लगाम! मंत्री कार्यालय ने जारी की अधिकृत अधिकारियों की सूची

राजस्थान सरकार ने मजबूत की एसीबी, 16 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

असम में फिर ‘हिमंत’ राज: विधायक दल के नेता चुने गए सरमा, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

YOU MAY ALSO LIKE

The Public Hub News Impact:मदन दिलावर का बड़ा एक्शन, राजस्थान के 25 हजार स्कूलों की होगी उच्च स्तरीय जांच

जयपुर। शिक्षा जगत में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर The Public Hub की मुहिम का बड़ा असर हुआ है। प्रदेश…

राजस्थानशिक्षा विभाग
March 12, 2026

राजस्थान में गहराया गैस संकट: आज से थम सकते हैं ऑनलाइन फूड डिलीवरी के कदम, होटलों में खाली हुए सिलेंडर

जयपुर: राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण फूड इंडस्ट्री में हड़कंप मच…

राजस्थान
March 12, 2026

कोटा एयरपोर्ट शिलान्यास: ‘वादा निभाया…’, पीएम मोदी ने हाड़ौती को दी 7000 करोड़ की सौगात, ओम बिरला की जमकर तारीफ

कोटा: कोटा संभाग के लिए शनिवार का दिन नई आशाओं और उपलब्धियों का सवेरा लेकर आया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा…

कोटाराजस्थान
March 7, 2026

जोधपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 20 कोच वाली वंदे भारत का जल्द होगा संचालन, जानें कब से चलेगी

जोधपुर। जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी और…

राजस्थानजोधपुर
March 17, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?