Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: क्या कार्मिक विभाग से ऊपर है खान विभाग?
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - क्या कार्मिक विभाग से ऊपर है खान विभाग?

जयपुरखनन

क्या कार्मिक विभाग से ऊपर है खान विभाग?

By The Public Hub
Last updated: June 4, 2026
3 Min Read

“प्रदूषण नियंत्रण मंडल में अतिरिक्त प्रभार पर उठे सवाल?”

जयपुर। राजस्थान सरकार के प्रशासनिक ढांचे में अतिरिक्त प्रभार देने की प्रक्रिया को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (PCB) में संयुक्त सचिव के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार खान विभाग के उप सचिव राकेश कुमार (RAS) को दिए जाने के आदेश ने कई प्रशासनिक सवाल खड़े कर दिए हैं।
25 मई 2026 को जारी आदेश में खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) अपर्णा अरोड़ा ने राकेश कुमार को उनके मूल पद के साथ-साथ राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त सचिव पद का समस्त कार्यभार सौंप दिया। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहने की बात कही गई है।

प्रक्रिया पर उठे सवाल?

प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि किसी भी RAS अधिकारी को दूसरे विभाग का अतिरिक्त प्रभार देने की सामान्य प्रक्रिया कार्मिक विभाग (DoP) के माध्यम से संचालित होती है। संबंधित प्रस्ताव विभागीय स्तर से मुख्य सचिव कार्यालय तक पहुंचता है और अनुमोदन के बाद कार्मिक विभाग आदेश जारी करता है।
ऐसे में प्रश्न यह उठ रहा है कि जब अतिरिक्त प्रभार देने का अधिकार निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्मिक विभाग के पास है, तो प्रदूषण नियंत्रण मंडल में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सीधे खान विभाग स्तर से कैसे सौंप दिया गया?

आदेश ने बढ़ाई प्रशासनिक बहस

सूत्रों के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण मंडल में संयुक्त सचिव का पद रिक्त चल रहा है। इस रिक्ति को भरने के लिए खान विभाग के उप सचिव को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई। हालांकि आदेश में इसे अस्थायी व्यवस्था बताया गया है, लेकिन प्रशासनिक नियमों और अधिकार क्षेत्र को लेकर बहस तेज हो गई है।

क्या अतिरिक्त प्रभार देने से पहले कार्मिक विभाग की स्वीकृति ली गई?
क्या इस संबंध में मुख्य सचिव स्तर पर कोई अनुमोदन हुआ?

यदि प्रक्रिया पूरी हुई तो आदेश कार्मिक विभाग के बजाय खान विभाग से क्यों जारी हुआ?

क्या यह निर्णय प्रशासनिक परंपराओं और नियमों के अनुरूप है?

फिलहाल इस मामले में सरकार या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। आदेश की वैधानिकता और प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या विभागीय स्तर पर जारी यह आदेश नियमों के अनुरूप है या फिर स्थापित प्रक्रिया से अलग कदम उठाया गया है।

“सवालों के घेरे में आदेश”

25 मई 2026 को जारी हुआ आदेश।
राकेश कुमार (RAS) को PCB में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार।
आदेश जारी किया ACS, खान एवं पेट्रोलियम विभाग ने।

प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर उठ रहे हैं सवाल?
सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नही !

TAGGED:ACS Aparna AroraAdministrative ControversyDoP RajasthanJaipur NewsMines Department RajasthanPollution Control Board PCBRajasthan Bureaucracy NewsRajasthan Government OrdersRAS Rakesh Kumar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

IPL 2026: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लौटेगी रौनक, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स के बीच ‘तूफानी’ टक्कर आज

गुलाबी नगरी के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में आज सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम…

खेलजयपुर
April 25, 2026

विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार: नगर निगम, परिषद और पालिकाओं के बजट में भारी बढ़ोतरी की तैयारी

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बीच राज्य सरकार ने एक बड़ा नीतिगत निर्णय…

जयपुरनिकाय चुनाव
April 16, 2026

गलत UPI ट्रांजेक्शन से न हों परेशान: राजस्थान पुलिस ने बताए पैसे वापस पाने के 4 अचूक तरीके, जानें क्या है UTR नंबर का खेल

जयपुर: भुगतान करते समय गलत नंबर या गलत QR कोड स्कैन होने से पैसा किसी अनजान के पास चला जाना…

जयपुर
March 11, 2026

JDA की ‘लीपापोती’ पर CAG सख्त: 60 साल पुराने चंदन के पेड़ चोरी होने पर भी सुरक्षा एजेंसी पर मेहरबानी, अब थमाया भारी जुर्माना

गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक रामनिवास बाग (सावन-भादो पार्क) से रियासतकालीन चंदन के पेड़ों की चोरी के मामले में अब भारत…

जयपुरवन विभाग
April 4, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?