Saturday, Jun 13, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान में नशे के कारोबार पर होगा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, CM भजनलाल ने दिए नेटवर्क ध्वस्त करने के आदेश
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - राजस्थान में नशे के कारोबार पर होगा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, CM भजनलाल ने दिए नेटवर्क ध्वस्त करने के आदेश

राजस्थान

राजस्थान में नशे के कारोबार पर होगा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, CM भजनलाल ने दिए नेटवर्क ध्वस्त करने के आदेश

By The Public Hub
Last updated: February 3, 2026
3 Min Read

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने पुलिस और प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जाए।

Contents
नशे की सप्लाई चेन पर प्रहारसाइबर अपराधियों और गैंगस्टर्स पर कड़ा शिकंजाहर 10 दिन में होगी प्रगति की समीक्षाजागरूकता: स्कूलों और कॉलेजों में चलेंगे अभियानबैठक में रहे मौजूद

नशे की सप्लाई चेन पर प्रहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पकड़धरण से काम नहीं चलेगा, बल्कि नशे की पूरी सप्लाई चेन (आपूर्ति श्रृंखला) के रूट को चिन्हित कर उसे जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि:

  • सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जाए।
  • पुलिस, ड्रग्स कंट्रोलर और स्वास्थ्य विभाग मिलकर समन्वित प्रयास करें।
  • नशे के प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी पैरवी सुनिश्चित हो।

साइबर अपराधियों और गैंगस्टर्स पर कड़ा शिकंजा

बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए CM शर्मा ने कहा कि जिन क्षेत्रों में साइबर ठगी की घटनाएं अधिक हैं, वहां तब तक अभियान चलाया जाए जब तक अपराध जड़ से समाप्त न हो जाए। उन्होंने गैंगस्टर्स और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने और आधुनिक तकनीक (Modern Policing) अपनाने पर जोर दिया।

हर 10 दिन में होगी प्रगति की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पाबंद किया कि अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की प्रगति की मॉनिटरिंग प्रत्येक 10 दिन के अंतराल पर की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इन मामलों में किसी भी स्तर पर कोताही बरती गई, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जागरूकता: स्कूलों और कॉलेजों में चलेंगे अभियान

नशे को अपराध की जड़ बताते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि:

  • विद्यालयों और महाविद्यालयों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
  • सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर आमजन को पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य कानूनों की जानकारी दी जाए।

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जुड़े।

TAGGED:Anti Gangster Task ForceCM Bhajanlal SharmaCyber Crime PreventionDrug Free RajasthanHome Department MeetingJaipur NewsRajasthan Government 2026Rajasthan Police
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

जयपुर में JDA का ताबड़तोड़ एक्शन: ढहा दी गई नूरानी मस्जिद, ‘ऑपरेशन 80 फीट’ के तहत 5 धार्मिक स्थल जमींदोज

उदया तिथि के अनुसार 11 जून को रखा जाएगा पुरुषोत्तम मास का महापर्व

नाट्यशास्त्र का कड़वा सच: अवसाद और तनाव मिटाने वाले ‘पंचम वेद’ को समाज ने माना महज एक साइड एक्टिविटी!

15 साल बाद घरेलू मैदान पर बड़ा बदलाव: अश्विन-जडेजा के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया

यूपी, बिहार से दिल्ली तक मौसम विभाग का कड़ा वारंट!

YOU MAY ALSO LIKE

सरकारी नौकरियों की बहार: एक ही गांव के 13 युवाओं का चयन, हर ग्राम पंचायत में खुलेंगे ‘अटल ज्ञान केंद्र’

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह…

जयपुर
May 12, 2026

जयपुर में बछड़े का कटा सिर मिलने पर सदन में बवाल: नेता प्रतिपक्ष और गोपाल शर्मा आमने-सामने, स्पीकर ने लगाई फटकार

जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को एक सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया। 'गौवंश' संरक्षण और जयपुर में…

राजस्थान
February 17, 2026

JITO कॉन्क्लेव में CM भजनलाल: ‘जैन दर्शन की तपस्या ने विश्व का किया मार्गदर्शन, विकसित राजस्थान के लिए समाज की साझेदारी अहम’

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि समाज और राष्ट्र को उन्नति के पथ पर आगे ले जाने के…

राजस्थान
March 1, 2026

कलाओं का महाकुंभ: जयपुर में ‘पिंकफेस्ट 2026’ का आगाज़, RIC में सजेगी संस्कृति की महफिल

जयपुर, राजस्थान की जीवंत संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को आधुनिक पटल पर लाने के उद्देश्य से जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल…

कलाराजस्थान
February 6, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?