Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: सैलानियों के लिए बड़ी खबर: सरिस्का में बाघिन ST-17 ने 4 और ST-22 ने 3 शावकों को दिया जन्म, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - अलवर - सैलानियों के लिए बड़ी खबर: सरिस्का में बाघिन ST-17 ने 4 और ST-22 ने 3 शावकों को दिया जन्म, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

अलवर

सैलानियों के लिए बड़ी खबर: सरिस्का में बाघिन ST-17 ने 4 और ST-22 ने 3 शावकों को दिया जन्म, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

By The Public Hub
Last updated: May 29, 2026
3 Min Read

अलवर। राजस्थान के अलवर में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए एक साथ ‘डबल’ खुशखबरी सामने आई है। सरिस्का में बाघों का कुनबा उम्मीद से कहीं तेजी से बढ़ा है। दरअसल, रिजर्व की दो प्रसिद्ध बाघिनों—ST-17 और ST-22 के शावकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद अब सरिस्का में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है।

बाघिन ST-17 ने 3 नहीं, 4 शावकों को दिया जन्म
वन विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, अकबरपुर रेंज में बाघिन ST-17 को अपने शावकों के साथ देखा गया। पहले विभाग को इसके 3 शावकों की जानकारी थी, लेकिन वन विभाग की टीम को अब बाघिन ST-17 के साथ 4 शावक नजर आए हैं। चारों शावक पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

बाघिन ST-22 के साथ भी दिखे 3 शावक
इसी तरह की सुखद खबर तालवृक्ष रेंज से भी आई है। तीन दिन पहले सरिस्का प्रशासन ने बाघिन ST-22 के साथ केवल दो शावकों की मौजूदगी की पुष्टि की थी। लेकिन लगातार मॉनिटरिंग और कैमरा ट्रैप फुटेज की गहन जांच के बाद अब यह साफ हो गया है कि बाघिन के साथ दो नहीं, बल्कि तीन शावक मौजूद हैं। गुरुवार को कैमरा ट्रैप में कैद वीडियो और तस्वीरों में तीनों शावक अपनी मां के साथ घूमते और अटखेलियां करते दिखाई दिए।

वन विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा और सतर्कता
दोनों बाघिनों के साथ कुल 7 नए शावकों को देखकर सरिस्का प्रशासन और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। शावकों की सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग ने संबंधित इलाकों में गश्त (पेट्रोलिंग) काफी बढ़ा दी है। इसके साथ ही, पर्यटकों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ताकि इंसानी दखल से मां और नवजात शावकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बेहतर प्रबंधन का परिणाम: वन राज्य मंत्री
राजस्थान सरकार के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने भी इन शावकों की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरिस्का में बाघों की लगातार बढ़ती आबादी यहां के बेहतर प्रबंधन, वन संरक्षण और अनुकूल वातावरण का सकारात्मक परिणाम है।

हाल के वर्षों में सरिस्का में बाघों के कुनबे में हुई यह रिकॉर्ड बढ़ोतरी यह साबित करती है कि यह रिजर्व अब बाघों के संरक्षण के लिए एक सुरक्षित और बेहतरीन ठिकाना बन चुका है।

TAGGED:Alwar TourismForest Department RajasthanRajasthan WildlifeSariska Tiger ReserveTiger Cubs SariskaTiger Population IndiaTigress ST 17Tigress ST 22Wildlife Conservation
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

विनेश फोगाट के हक में सुप्रीम कोर्ट का फैसला: 30-31 मई को होने वाले एशियन गेम्स ट्रायल्स में दिखाएंगी अपना दम

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर सड़कों पर उतरी पुलिस; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 385 चालकों पर गिरी गाज

एसपी अभिषेक अंदासु की अपराधियों को चेतावनी: केवल गिरफ्तारी नहीं, नशे के सौदागरों की आर्थिक जड़ों को खोदकर करेंगे नष्ट

आईपीएल 2026: 15 मैचों में 65 छक्के, 242 का स्ट्राइक रेट… राजस्थान के ‘सुपरस्टार’ वैभव को रोकने के लिए मोहसिन से सबक लेगी गुजरात!

आसमान से बरसने वाला है ‘ठंडक का डोज़’! 16 राज्यों में आंधी-तूफान की तगड़ी एंट्री, दिल्ली से केरल तक बदलेगा मिज़ाज

YOU MAY ALSO LIKE

एसीबी ट्रैप: एनओसी के बदले ठेकेदार से मांगी थी 1 लाख की घूस, रायसिंहनगर रेंजर रंगे हाथों धराया

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर)…

जयपुरभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
April 2, 2026

राज्य वन्यजीव मंडल की बैठक: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बनेगी SOP, वाइल्डलाइफ इंटेलिजेंस नेटवर्क होगा हाई-टेक

जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रदेश की वन संपदा को सुरक्षित रखने और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बड़े बदलावों…

राजस्थान
February 11, 2026

भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 9 मौतों के बाद भी ‘सिस्टम’ खामोश, जिम्मेदार विभागों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं

अलवर (भिवाड़ी): राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट को एक महीना बीतने वाला…

राजस्थानअलवर
March 16, 2026

अलवर: कोर्ट में रिपोर्ट भेजने की एवज में रिश्वत मांगने वाला बाबू नपा, ACB ने भ्रष्टाचार का मामला किया दर्ज

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अलवर के वन विभाग कार्यालय में तैनात एक कनिष्ठ सहायक (बाबू) के खिलाफ रिश्वत मांगने…

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोअलवर
April 4, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?