Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: अफीम तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की संयुक्त छापेमारी: 30 लाख का माल बरामद
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - अपराध - अफीम तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की संयुक्त छापेमारी: 30 लाख का माल बरामद

अपराधप्रतापगढ़

अफीम तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की संयुक्त छापेमारी: 30 लाख का माल बरामद

By The Public Hub
Last updated: May 25, 2026
3 Min Read

प्रतापगढ़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के गांव गागरोल जलमंडी में पुलिस की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए 6 किलो 5 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई इस अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई संयुक्त कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में जिलेभर में तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि छोटीसादड़ी क्षेत्र के गांव जलमंडी स्थित कुछ मकानों में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा और वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में एक मजबूत संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम में थाना छोटीसादड़ी, धमोतर, धोलापानी, जलोदा जागीर और जिला विशेष टीम (DST) के जवानों को शामिल कर गांव में एक बड़ा सर्च अभियान चलाया गया।

टिफिन बॉक्स में मिली 30 लाख की अफीम

पुलिस टीमों ने गांव जलमंडी पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से बबलू, रामविलास और मुकेश मेनारिया के घरों की नियमानुसार तलाशी ली। सघन तलाशी के दौरान मुकेश पुत्र दौलतराम मेनारिया के मकान में रखे दो टिफिनों में पुलिस को संदिग्ध पदार्थ मिला। जांच करने पर उसमें कुल 6 किलो 5 ग्राम अवैध अफीम पाई गई, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

आरोपी फरार, तलाश में जुटीं टीमें

पुलिस की भनक लगते ही मुख्य आरोपी मुकेश मेनारिया मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अफीम जब्त कर थाना छोटीसादड़ी में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/18 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

एसपी बी. आदित्य ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में पुलिस महकमे के कई अधिकारियों ने बेहतरीन समन्वय का परिचय दिया। इनमें वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल, धोलापानी थानाधिकारी पुराराम, छोटीसादड़ी इंचार्ज महेंद्र सिंह, धमोतर थानाधिकारी घीसूलाल, जलोदा जागीर थानाधिकारी रविंद्र पाटीदार, डीएसटी के पन्नालाल सहित थाना छोटीसादड़ी के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

TAGGED:Chhotisadri PoliceCrime News Rajasthan.Drug Smuggling RajasthanIllegal Opium SeizedNDPS ActOperation TrinetraPratapgarh PoliceRajasthan Police ActionSP B Aditya
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

प्रतापगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार

जून की शुरुआत में मौसम का यू-टर्न: यूपी के कई जिलों में आज आंधी-तूफान के आसार

डिजिटल अफीम बनी मोबाइल रील्स! केवल सरकारी सख्ती नहीं, अब माता-पिता के कड़े अनुशासन से ही बचेगा बच्चों का भविष्य

जल संसाधन विभाग की पहल: फार्म नहर क्षेत्र में डिग्गी के लिए 15 जून तक जमा होंगे फॉर्म, जानें आवेदन की सभी शर्तें और नियम

भजनलाल सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ संदेश: भ्रष्टाचार और लापरवाही पर 433 से ज्यादा कर्मचारियों पर कार्रवाई

YOU MAY ALSO LIKE

गिरफ्तार हुआ PTI परीक्षा का मुख्य आरोपी भभूताराम; पुलिस हेडक्वार्टर के विशेष अभियान में मिली सफलता

बाड़मेर पुलिस ने पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता…

अपराधजयपुर
May 13, 2026

खून से लथपथ आरोपी को देख उड़े पुलिस के होश; फिंगरप्रिंट देने के दौरान पॉक्सो आरोपी ने पेपर कटर से काटा गला

बाड़मेर जिले के महिला अपराध अनुसंधान सेल कार्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूछताछ के लिए…

बाड़मेरअपराध
April 30, 2026

झालावाड़ में ‘अंधे कत्ल’ का पर्दाफाश: मोबाइल बैटरी और चंद रुपयों के लिए दोस्त बना ‘जल्लाद’, कुल्हाड़ी से वार कर ली जान

झालावाड़ जिले की पनवाड़ थाना पुलिस ने क्षेत्र के हरीगढ़ गांव में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते…

अपराध
May 6, 2026

जयपुर में ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद: 55 लाख की कोकीन के साथ नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से जुड़ा है कनेक्शन

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम सप्रेशन टीम (CST) ने राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे…

अपराधजयपुर
May 13, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?