Tuesday, May 19, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मिरर फाउंडेशन का बड़ा सवाल: राज्य में अब तक कितनी अवैध इमारतों पर हुई कार्रवाई?
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
जयपुरशहरी विकास प्राधिकरण

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मिरर फाउंडेशन का बड़ा सवाल: राज्य में अब तक कितनी अवैध इमारतों पर हुई कार्रवाई?

By The Public Hub
Last updated: May 13, 2026
3 Min Read

जयपुर। देशभर में अवैध निर्माणों और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत पर सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की सख्त टिप्पणियों के बाद अब राजस्थान में भी इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय मिरर फाउंडेशन ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है कि आखिर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और आदेशों के बाद अब तक प्रदेश में कितनी अवैध इमारतों पर कार्रवाई हुई? कितने निर्माण ध्वस्त किए गए और किन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई?

Contents
मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजा शिकायत पत्रभ्रष्टाचार की इमारतें और अधिकारियों की ‘सेटिंग’मिरर फाउंडेशन की प्रमुख मांगें:‘एक्सपोज़ नाउ’ की खबर के बाद बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजा शिकायत पत्र

मिरर फाउंडेशन ने ‘Expose Now’ में प्रकाशित खबर पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, नगरीय विकास विभाग (UDH) और स्थानीय निकाय विभाग सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को विस्तृत शिकायत पत्र भेजा है। फाउंडेशन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

मिरर फाउंडेशन के सचिव चन्द्रशेखर कच्छवा ने कहा कि ‘Expose Now‘ में प्रकाशित खबर ने प्रदेश में फैले अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार के गठजोड़ की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। यदि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अवैध निर्माण जारी हैं, तो यह प्रशासनिक विफलता और भ्रष्ट तंत्र की ओर इशारा करता है।

भ्रष्टाचार की इमारतें और अधिकारियों की ‘सेटिंग’

चन्द्रशेखर कच्छावा ने तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के कई शहरों में अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, बहुमंजिला भवन और कॉलोनियां नियमों के विपरीत खुलेआम खड़ी की जा रही हैं। बिना नक्शा स्वीकृति और सेटबैक उल्लंघन के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। आरोप है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माणकर्ताओं को संरक्षण मिल रहा है।

मिरर फाउंडेशन की प्रमुख मांगें:

  1. सर्वे: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेशभर में हुए अवैध निर्माणों का नया सर्वे कराया जाए।
  2. सार्वजनिक रिपोर्ट: अब तक ध्वस्त की गई अवैध इमारतों की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
  3. जवाबदेही: जिन अधिकारियों की लापरवाही या मिलीभगत सामने आए, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो।
  4. जांच: नगर निगम, नगर परिषद और विकास प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच हो।
  5. पारदर्शिता: आमजन की शिकायतों के लिए एक पारदर्शी मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाए।

‘एक्सपोज़ नाउ’ की खबर के बाद बढ़ी हलचल

प्रदेश में “अफसरों की ‘सेटिंग’ से खड़ी हुई अवैध इमारतें” शीर्षक से ‘Expose Now‘ पर खबर प्रकाशित होने के बाद सामाजिक संगठनों और नागरिकों में चर्चा तेज हो गई है। मिरर फाउंडेशन ने चेतावनी दी है कि यह केवल भवन निर्माण का मामला नहीं बल्कि नागरिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में होने वाले हादसों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मिरर फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि वे जनहित और पारदर्शिता के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे और सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना के लिए विवश करेंगे।

TAGGED:Building Bylaws ViolationCorruption in UDH RajasthanExpose Now NewsIllegal Buildings Action ReportIllegal Construction RajasthanJaipur Municipal CorporationMirror FoundationRajasthan Government NewsShekhar KachhwaSupreme Court Guidelines
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

जगतपुरा में ‘गैर मुमकिन नाला’ पर पट्टे बांटने का खेल: मिरर फाउंडेशन ने राष्ट्रपति और पीएम को भेजी शिकायत, अफसरों पर तथ्य छिपाने के आरोप

स्कूल जाती बच्चियों का अपहरण और ब्लैकमेल करने वालों पर कानून का चाबुक

‘नाकामियां जरूरी हैं’, शतक के बाद विराट कोहली ने क्यों नहीं मनाया जश्न?

जयपुर में ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद: 55 लाख की कोकीन के साथ नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से जुड़ा है कनेक्शन

भ्रष्टाचार के विरुद्ध आक्रोश: राजस्थान के सरकारी विभागों में कथित धांधली की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

YOU MAY ALSO LIKE

एसीबी ट्रैप: एनओसी के बदले ठेकेदार से मांगी थी 1 लाख की घूस, रायसिंहनगर रेंजर रंगे हाथों धराया

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर)…

जयपुरभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
April 2, 2026

राजस्थान ऊर्जा विभाग में IAS आरती डोगरा का बढ़ता कद; RUVITL के अध्यक्ष पद की मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

राजस्थान ब्यूरोक्रेसी (Rajasthan Bureaucracy) से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में अहम प्रशासनिक फेरबदल…

जयपुर
March 28, 2026

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द: 31 मार्च तक अवकाश पर पूरी तरह रोक, मुख्य सचिव ने जारी की ‘आज्ञा’

जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश के समस्त सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक सख्त आदेश…

जयपुर
March 13, 2026

90 हजार युवाओं ने देखा उद्यमी बनने का सपना, बैंकों ने अटकाए आवेदन; ब्याज मुक्त ऋण योजना की रफ्तार सुस्त

प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना' वर्तमान में केवल कागजों…

जयपुरयोजना
May 6, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?