Thursday, Jun 11, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अधिक अंक पाकर भी नियुक्ति से वंचित रहे शिक्षकों को राहत;
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अधिक अंक पाकर भी नियुक्ति से वंचित रहे शिक्षकों को राहत;

जयपुर

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अधिक अंक पाकर भी नियुक्ति से वंचित रहे शिक्षकों को राहत;

By The Public Hub
Last updated: May 12, 2026
3 Min Read

राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल-2 के उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है, जो मेरिट में अधिक अंक लाने के बावजूद अब तक नियुक्ति की बाट जोह रहे थे। जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने सोमवार को कौशल्या जाट व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सरकार को निर्देश दिए हैं कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘सरकार बनाम नमोनारायण शर्मा’ मामले में प्रतिपादित सिद्धांतों का पालन किया जाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि अभ्यर्थी संशोधित परिणाम में अधिक अंक प्राप्त करते हैं और पद रिक्त हैं, तो उन्हें नियमानुसार नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता।

मामले की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने कोर्ट को बताया कि 16 दिसंबर 2022 को लेवल-2 के कुल 27,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। परीक्षा के बाद जारी की गई उत्तर कुंजी (Answer Key) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने उत्तर कुंजी में सुधार करते हुए संशोधित परिणाम जारी किया। इस नए परिणाम में कई अभ्यर्थियों के अंक बढ़ गए और वे चयन की श्रेणी में आ गए, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने उन्हें नियुक्ति देने में आनाकानी की।

याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि वर्तमान में इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न विषयों (जैसे हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, संस्कृत और उर्दू) के लगभग 1,647 पद अब भी रिक्त पड़े हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के फैसलों के अनुसार, समान परिस्थिति वाले अभ्यर्थियों को इन रिक्त पदों पर समायोजित किया जाना चाहिए। याचिका में कहा गया कि जब पद खाली हैं और प्रार्थी योग्यता रखते हैं, तो उन्हें तकनीकी कारणों से नौकरी से बाहर रखना उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है।

हाईकोर्ट ने प्रार्थियों के तर्कों से सहमति जताते हुए याचिकाओं को मंजूर कर लिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब शिक्षा विभाग को उन सभी योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करनी होगी जो संशोधित मेरिट लिस्ट में ऊपर आए हैं। यह फैसला न केवल कौशल्या जाट बल्कि प्रदेश के उन सैंकड़ों अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया है, जो लंबे समय से चयन बोर्ड और कोर्ट के चक्कर काट रहे थे। विभाग के पास अब इन खाली पदों को भरने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

TAGGED:3rd Grade Teacher Recruitment 2022Advocate Rampratap SainiJustice Anand SharmaLevel-2 TeacherNamo Narayan Sharma CaseRajasthan High Court
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन; पूनिया और अलका गुर्जर के बहाने साधा जाट-गुर्जर समीकरण

60 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट! सुप्रीम कोर्ट का आदेश- 34 साल की सर्विस के बाद भी पास करनी होगी TET

राजस्थान में ‘फर्जी डॉक्टरों की फैक्ट्री’ का पर्दाफाश: 23 से 27 लाख में खरीदी जा रही थी डॉक्टर की डिग्री, SOG ने 3 और को दबोचा

उदया तिथि के अनुसार 11 जून को रखा जाएगा पुरुषोत्तम मास का महापर्व

15 साल बाद घरेलू मैदान पर बड़ा बदलाव: अश्विन-जडेजा के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया

YOU MAY ALSO LIKE

घटने लगी पारंपरिक बिजली की निर्भरता? राजस्थान में अप्रेल में 13 प्रतिशत कम खर्ची गई बिजली, बदला पावर प्लानिंग का गणित

राजस्थान में इस वर्ष अप्रेल के महीने में बिजली की खपत को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को…

जयपुरऊर्जा विभाग
April 28, 2026

RGHS जालसाजी मामले में डॉक्टर की गिरफ्तारी का विरोध: राजस्थान IMA का बड़ा फैसला, आज ओपीडी बंद

राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में आज निजी चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। जयपुर के निविक…

जयपुरशिक्षा विभाग
April 14, 2026

पीएम मोदी की अपील का राजस्थान में असर: सुरक्षा के नाम पर वाहनों का तामझाम बंद, सादगी से काम करेंगे अधिकारी

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 मई को देश के नाम संबोधन में ईंधन संकट और संसाधनों के संयमित उपयोग…

जयपुर
May 13, 2026

JDA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जोन उपायुक्तों के बदले कार्यभार, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में बुधवार को प्रशासनिक एवं व्यवस्था की दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। जविप्रा…

जयपुर
March 11, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?