Tuesday, Jul 14, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान में फिर पेपर लीक मामला: DGP के निर्देश पर एक्टिव हुई SOG, सीकर के हॉस्टलों से कई संदिग्ध हिरासत में
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - शिक्षा विभाग - राजस्थान में फिर पेपर लीक मामला: DGP के निर्देश पर एक्टिव हुई SOG, सीकर के हॉस्टलों से कई संदिग्ध हिरासत में

शिक्षा विभागसीकर

राजस्थान में फिर पेपर लीक मामला: DGP के निर्देश पर एक्टिव हुई SOG, सीकर के हॉस्टलों से कई संदिग्ध हिरासत में

By The Public Hub
Last updated: May 10, 2026
2 Min Read

खबरों के अनुसार, 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा से एक दिन पहले ही सीकर में कुछ गेस पेपर बांटे गए थे। विद्यार्थियों का दावा है कि इन पेपर्स में फिजिक्स और बायोलॉजी के कई सवाल हूबहू मुख्य परीक्षा के पेपर जैसे ही थे। छात्रों ने सबसे पहले सीकर के उद्योग नगर थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद छात्रों ने सबूतों के साथ एनटीए (NTA) को ई-मेल भेजा, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसियों और राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने मामले में हस्तक्षेप किया।

Contents
एटीएस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाईपेपर लीक का पीछा नहीं छोड़ रहा इतिहास

एटीएस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई

डीजीपी के निर्देश के बाद एटीएस और एसओजी के एडीजी विशाल बंसल, आईजी अजयपाल लांबा और दिनेश एमएन जैसे अनुभवी अधिकारियों ने सीकर पहुँचकर कमान संभाली। पिछले दो दिनों से पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड स्थित कई हॉस्टलों में छापेमारी की गई है। पुलिस ने करीब 8 संदिग्धों और छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी बड़े गिरोह के खुलासे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पेपर लीक का पीछा नहीं छोड़ रहा इतिहास

राजस्थान में पिछले कुछ वर्षों में रीट-2021, पटवारी भर्ती, और एसआई भर्ती जैसी बड़ी परीक्षाओं में धांधली के मामले सामने आए हैं। नीट परीक्षा में इस ताजा विवाद ने एक बार फिर प्रदेश की परीक्षा प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। फिलहाल, एसओजी की टीमें कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह महज एक इत्तेफाक था या किसी संगठित गिरोह की सोची-समझी साजिश।

TAGGED:ATS RajasthanDinesh MNExam Integrity IndiaNEET 2026 Paper LeakNTA NEET ScamPaper Leak News HindiRajasthan NewsSikar Education HubSOG InvestigationVishal Bansal
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

RPSC का बड़ा कदम: अब एक क्लिक पर दर्ज होगी शिकायत, सीधे अधिकारियों के डैशबोर्ड पर पहुंचेगी बात

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए अपनी कार्यप्रणाली में एक…

शिक्षा विभागजयपुर
June 5, 2026

सरकारी नौकरियों में योग्यता का नया पैमाना: अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले आदेश को शीर्ष अदालत ने पलटा

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी भर्तियों में शैक्षणिक योग्यता को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और दूरगामी फैसला सुनाया है। अदालत ने…

अजमेरशिक्षा विभाग
May 6, 2026

जयपुर: अब राशन की दुकानों पर नहीं लगाने होंगे बार-बार चक्कर, एक साथ मिलेगा 3 माह का गेहूं

राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य के…

जयपुरकृषि विभाग
April 3, 2026

Khatushyam Mela Gift: श्रद्धालुओं के लिए राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा, जयपुर और दिल्ली समेत कई शहरों के लिए सीधी बस सेवा

सीकर: खाटूश्यामजी का विश्व प्रसिद्ध लक्खी मेला मंगलवार से अपने परवान पर चढ़ने लगा है। लखदातार के दर्शनों के लिए…

सीकरधर्मराजस्थान
February 25, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?