Thursday, May 14, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: जयपुर-उदयपुर वंदेभारत फिर दौड़ने की तैयारी, रेलवे कर रहा रूट विस्तार पर मंथन
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - जयपुर-उदयपुर वंदेभारत फिर दौड़ने की तैयारी, रेलवे कर रहा रूट विस्तार पर मंथन

राजस्थान

जयपुर-उदयपुर वंदेभारत फिर दौड़ने की तैयारी, रेलवे कर रहा रूट विस्तार पर मंथन

By The Public Hub
Last updated: May 2, 2026
3 Min Read

जयपुर। राजस्थान में रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे प्रदेश में संचालित ट्रेनों के रूट विस्तार और यात्री भार बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इस कड़ी में वंदेभारत और इंटरसिटी ट्रेनों को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, जयपुर से उदयपुर के बीच एक बार फिर वंदेभारत ट्रेन शुरू करने की तैयारी चल रही है। सितंबर 2023 में शुरू हुई इस ट्रेन का संचालन फरवरी में कम यात्री भार के चलते बंद कर दिया गया था। इसके बाद इसे उदयपुर से साबरमती के बीच संचालित किया जा रहा है। अब योजना है कि इस ट्रेन को जयपुर–उदयपुर होते हुए साबरमती तक चलाया जाए, जिससे यात्री संख्या में वृद्धि हो सके और सेवा फिर से सफलतापूर्वक संचालित की जा सके।

रेल मंत्रालय इन प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही रेल मंत्री इन योजनाओं को हरी झंडी दे सकते हैं। वहीं जोनल रेलवे प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, हालांकि अधिकारी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि से बच रहे हैं।

जालोर को मिलेगी नई कनेक्टिविटी
प्रदेश के जालोर जिले को जयपुर और दिल्ली से जोड़ने की दिशा में भी बड़ी पहल की जा रही है। भुज से वाया जालोर, अजमेर और जयपुर होकर दिल्ली तक नई ट्रेन चलाने की योजना है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। संभावना है कि यह सेवा अगले महीने शुरू हो सकती है।

जोधपुर-जैसलमेर इंटरसिटी विस्तार
साबरमती से जोधपुर के बीच संचालित इंटरसिटी ट्रेन को अपेक्षित यात्री भार नहीं मिल रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को जोधपुर से आगे जैसलमेर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेलवे की इन योजनाओं से आमजन, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

TAGGED:Indian Railways UpdateJaipur Udaipur TrainJalore Rail ConnectivityJodhpur Jaisalmer IntercityPassenger सुविधाRailway News IndiaRajasthan RailwaysTrain Route ExpansionVande Bharat Train
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना पर लगा ब्रेक: लक्ष्य और बजट के अभाव में पशुपालकों का ऋण अटका, साहूकारों के भरोसे ग्रामीण

राजस्थान के लाल का बंगाल कैबिनेट में जलवा: अशोक कीर्तनिया बने सुवेंदु सरकार में मंत्री

सोलर पैनल घोटाले में ईडी की एंट्री: विभागीय जांच अब तक अधूरी, क्या जिम्मेदार अफसरों को बचाने की हो रही कोशिश?

सुस्ती और लो ब्लड शुगर: गर्मी में भूख कम लगना बन सकता है बड़ी समस्या

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अधिक अंक पाकर भी नियुक्ति से वंचित रहे शिक्षकों को राहत;

YOU MAY ALSO LIKE

गरीबों और मजदूरों की जेब पर डाका! 5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलेंडर की रिफिल ₹242 महंगी

एक तरफ भीषण गर्मी की मार है, तो दूसरी तरफ महंगाई की तपिश ने आम आदमी और व्यापारियों का पसीना…

अर्थव्यवस्थाराजस्थान
May 1, 2026

भरतपुर फोर्ट की दीवारों ने देखी नई शुरुआत: 5 साल बाद पिता-पुत्र एक साथ, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सुखद मुलाकात’

भरतपुर। लोहागढ़ की रियासत और भरतपुर के पूर्व राजपरिवार से एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। पिछले पाँच…

राजस्थान
February 10, 2026

विशेष पड़ताल: नीरजा मोदी स्कूल में ‘अमायरा केस’ और बिना मान्यता 12वीं तक की कक्षाएं; आखिर मौन क्यों है सिस्टम?

जयपुर। राजस्थान सरकार प्रदेश के नौनिहालों को बेहतर शिक्षा देने और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे अभियानों के जरिए समाज…

राजस्थान
February 19, 2026

कांग्रेस का बड़ा दांव: राजस्थान के दलित छात्र नेता विनोद जाखड़ को सौंपी NSUI की कमान, जानें इस नियुक्ति के सियासी मायने

जयपुर: राजस्थान की छात्र राजनीति ने आज राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा लिया है। 20 फरवरी 2026 का दिन…

राजस्थान
February 20, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?