Wednesday, Jun 10, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: 79 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट और सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक? पचपदरा रिफाइनरी में सेफ्टी वॉल्व फेल होने से भड़की थी आग
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - बाड़मेर - 79 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट और सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक? पचपदरा रिफाइनरी में सेफ्टी वॉल्व फेल होने से भड़की थी आग

बाड़मेर

79 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट और सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक? पचपदरा रिफाइनरी में सेफ्टी वॉल्व फेल होने से भड़की थी आग

By The Public Hub
Last updated: May 2, 2026
2 Min Read

पचपदरा। पचपदरा रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में लगी आग की जांच कर रही एनआईए को डिजिटल हैकिंग या ग्लोबल सेबोटाज जैसे कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। तकनीकी जांच में सामने आया है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी।

Contents
हादसे के 3 प्रमुख कारणपुरानी चेतावनियों को किया गया नजरअंदाज

हादसे के 3 प्रमुख कारण

  1. घटिया स्टील का उपयोग: सीडीयू की इनलेट लाइन में मानकों के अनुसार पी-5 अलॉय स्टील के पाइप होने चाहिए थे, लेकिन वहां तीन से चार गुना सस्ती कार्बन स्टील लगाई गई। जब करीब 400°C तक गर्म वैक्यूम रेजिड्यू पाइप से आगे बढ़ा, तो घटिया स्टील के कारण लीकेज हुआ और हवा के संपर्क में आते ही आग भड़क गई।
  2. स्मार्ट सेफ्टी वॉल्व का फेल होना: यूनिट में लगे ऑटोमैटिक सेफ्टी वॉल्व ऐन मौके पर सक्रिय नहीं हुए। प्रेशर कम होने पर इन वॉल्व को सप्लाई अपने आप बंद कर देनी चाहिए थी, लेकिन इनके फेल होने से हजारों लीटर ज्वलनशील पदार्थ आग में ईंधन का काम करता रहा।
  3. अनुभवहीन स्टाफ की तैनाती: घटना के समय रिफाइनरी की शिफ्ट में तैनात इंजीनियर अनुभवी नहीं थे। जांच में यह भी आया कि हाइड्रो-टेस्टिंग के दौरान निर्धारित एसओपी (SOP) का पालन नहीं किया गया और लीकेज ठीक करने के बजाय पैचवर्क का संदेह है।

पुरानी चेतावनियों को किया गया नजरअंदाज

हैरानी की बात यह है कि 5 साल पहले विशाखापट्टनम रिफाइनरी में भी इसी तरह का हादसा हुआ था। तब पेट्रोलियम मंत्रालय के ऑयल इंडस्ट्री सेफ्टी डायरेक्टरेट ने देशभर की रिफाइनरी में घटिया कार्बन स्टील और दोषपूर्ण स्प्रिंकलर सिस्टम को बदलने की सिफारिश की थी। सवाल उठ रहे हैं कि 79 हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट में उन सुरक्षा सिफारिशों को क्यों लागू नहीं किया गया?

TAGGED:Carbon Steel vs Alloy SteelHPCL Refinery SafetyNIA Investigation ReportPachpadra Refinery FireRajasthan Industrial AccidentRefinery Safety ProtocolTechnical Negligence
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

मौसम का बड़ा यू-टर्न: दिल्ली में 5 जून तक राहत, यूपी-राजस्थान में आंधी का तांडव

नाट्यशास्त्र का कड़वा सच: अवसाद और तनाव मिटाने वाले ‘पंचम वेद’ को समाज ने माना महज एक साइड एक्टिविटी!

यूपी, बिहार से दिल्ली तक मौसम विभाग का कड़ा वारंट!

Rajasthan APO Vacancy 2026: पे-मैट्रिक्स लेवल-11 की नौकरी, 7 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई; ये रहा चयन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल

राजस्थान SI भर्ती घोटाला: आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा से लीक हुआ था पर्चा, परीक्षा में टॉपर बना भाई; SOG की 144वीं गिरफ्तारी

YOU MAY ALSO LIKE

बाड़मेर के पुराने पावर हाउस में भीषण अग्निकांड: धमाकों से दहली राय कॉलोनी, घरों से बाहर भागे लोग

बाड़मेर। राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में मंगलवार की दोपहर उस वक्त तबाही के मंजर में बदल गई, जब शहर…

बाड़मेर
May 12, 2026

HRRL Inside Report: 3 हफ्ते में पूरी होगी मरम्मत, मई 2026 से शुरू होगा रिफाइनरी में ट्रायल प्रोडक्शन

बाड़मेर/पचपदरा राजस्थान के ड्रीम प्रोजेक्ट पचपदरा रिफाइनरी (HRRL) में 20 अप्रैल को हुई भीषण अग्नि दुर्घटना के बाद आखिरकार हिन्दुस्तान…

बाड़मेर
April 26, 2026

बाड़मेर में गरमाया गिरल लिग्नाइट माइंस का मामला: विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने RSMML को दी कड़ी चेतावनी

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले के गिरल गांव में राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) की लिग्नाइट खदानों के…

बाड़मेर
May 6, 2026

सहायक अभियंता तखत सिंह राठौड़ के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी: निलंबन होने तक काम बंद रखने की चेतावनी, उच्चाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

बाड़मेर: जोधपुर डिस्कॉम के फागलिया (बाड़मेर) कार्यालय में रविवार को उस वक्त भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब…

बाड़मेर
March 17, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?