Tuesday, May 12, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: जयपुर जिला परिषद में भर्ती का महाघोटाला: 6 साल का डेटा खुर्द-बुर्द, जांच कमेटी की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
जयपुर

जयपुर जिला परिषद में भर्ती का महाघोटाला: 6 साल का डेटा खुर्द-बुर्द, जांच कमेटी की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं

By The Public Hub
Last updated: April 28, 2026
3 Min Read

कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013 मामले में जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट ने एक बड़े भर्ती घोटाले की परतें खोल दी हैं। तत्कालीन एडीएम (तृतीय) कुंतल विश्नोई की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि 627 अभ्यर्थियों की जांच के दौरान 145 नियुक्तियां पूरी तरह फर्जी और संदिग्ध पाई गई हैं।

Contents
जांच कमेटी के रडार पर ‘सिस्टम’ के नुमाइंदेफर्जीवाड़े के 8 बड़े तरीके: कैसे हुआ ‘खेल’?पंचायत समिति वार संदिग्ध फाइलों का विवरण

सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी वर्ष 2013 से 2019 तक की नोटशीट, रोस्टर रजिस्टर और मेरिट लिस्ट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज जिला परिषद के रिकॉर्ड से गायब हैं। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि संबंधित कार्मिकों और अधिकारियों ने जानबूझकर रिकॉर्ड को नष्ट किया या छिपाया है।

जांच कमेटी के रडार पर ‘सिस्टम’ के नुमाइंदे

जांच रिपोर्ट में भर्ती शाखा के डीलिंग बाबुओं और प्रभारी अधिकारियों की भूमिका को संदिग्ध माना गया है। रिपोर्ट तैयार करने वाली टीम में बृजमोहन गुप्ता (ACE0), ईश्वर सिंह (XEN), जय श्री जांगिड (लेखाधिकारी) और मनोज भारती (संस्थापन) शामिल थे। जांच में सामने आया कि सीईओ और एसीईओ स्तर से भी कई महत्वपूर्ण फाइलें जांच अधिकारी को उपलब्ध नहीं कराई गईं।


फर्जीवाड़े के 8 बड़े तरीके: कैसे हुआ ‘खेल’?

जांच कमेटी ने घोटाले के तौर-तरीकों को विस्तार से समझाया है:

  1. दोहरा ‘चमत्कार’: दर्जनों अभ्यर्थियों ने एक ही समय में राजस्थान में संविदा पर नौकरी करने का अनुभव दिखाया और उसी समय दूसरे राज्यों से नियमित डिग्री हासिल करने का दावा किया।
  2. बोनस अंकों की रेवड़ी: अपात्र होने के बावजूद कई चहेतों को 10 से 30 बोनस अंक दे दिए गए।
  3. अवैध डिग्रियां: मेघालय, सिक्किम, एमपी और तमिलनाडु की उन ‘ऑफ-कैंपस’ डिग्रियों को मान्य कर लिया गया, जिन्हें सरकार पहले ही अवैध घोषित कर चुकी थी।
  4. फर्जी RS-CIT: कई अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सर्टिफिकेट का रिकॉर्ड वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) में मिला ही नहीं।
  5. कोटा उल्लंघन: एक्स-सर्विसमैन, दिव्यांग और आयु सीमा के नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियां दी गईं।
  6. संदिग्ध मेडिकल और हलफनामे: महिला अभ्यर्थियों के शपथ पत्रों से बाल विवाह की पुष्टि हुई और संदिग्ध मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर ज्वाइनिंग दे दी गई।

पंचायत समिति वार संदिग्ध फाइलों का विवरण

विभिन्न पंचायत समितियों से प्राप्त फाइलों की स्थिति इस प्रकार है:

पंचायत समितिसंदिग्ध फाइलेंपंचायत समितिसंदिग्ध फाइलें
गोविंदगढ़51कोटपूतली37
जमवारामगढ़35शाहपुरा35
सांगानेर32बस्सी30
पावटा30झोटवाड़ा29
चाकसू27विराटनगर26
किशनगढ़-रेनवाल26मौजमाबाद25
जोबनेर25सांभरलेक24
तूंगा23कोटखावदा23
आमेर21दूदू20

TAGGED:ACB ActionCorruption RajasthanFake DegreeJaipur NewsKuntal Vishnoi ReportLDC Recruitment 2013Recruitment Fraud.Zila Parishad Scam
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

इंजीनियरों ने दी नियमों की ‘परीक्षा’, उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर सेवा का लाभ

IPL सट्टे का ‘कंट्रोल रूम’ बनी कपड़ा फैक्ट्री: जयपुर पुलिस ने जब्त किए 21 मोबाइल और करोड़ों की सट्टेबाजी के सबूत.

400 साल पहले भी विकसित था भारत का चिकित्सा विज्ञान; दुर्लभ हस्तलिपियों में मिले सर्जरी और गंभीर रोगों के उपचार के सूत्र

“जनता के दिलों में आज भी ‘गहलोत राज’: युवक की टी-शर्ट देख भावुक हुए पूर्व मुख्यमंत्री”

मजदूर के घर खाट पर बैठकर सीएम भजनलाल ने खाया खाना, बोले- ‘इतनी स्वादिष्ट सब्जी किसने बनाई?’

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान डिस्कॉम की बड़ी जीत: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रेलवे से मिलेंगे करोड़ों रुपये

उच्चतम न्यायालय ने भारतीय रेलवे और बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के बीच लंबे समय से चल रहे क्रॉस सब्सिडी और…

ऊर्जा विभागजयपुर
May 9, 2026

ई-चालान के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता: राजस्थान पुलिस की Cyber Advisory, ठगों से ऐसे बचें।

जयपुर: डिजिटल सेवाओं की आड़ में साइबर अपराधी अब आपके बैंक खातों पर सेंध लगाने के लिए 'ई-चालान' को हथियार…

जयपुर
May 6, 2026

“यह सनातन के ध्वज वाली सरकार है”, आमागढ़ किले के रास्ते पर जवाब देते हुए बोले वन मंत्री; सदन में जमकर हुआ हंगामा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान जयपुर के ऐतिहासिक आमागढ़ किले का मुद्दा गरमा गया। किले तक…

राजस्थान
March 10, 2026

‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में राजस्थान की होगी अग्रणी भूमिका: सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत @ 2047' के सपने को पूरा…

राजस्थान
March 12, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?