Thursday, Jul 16, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: भ्रष्टाचार की ‘हरियाली’: वन विभाग की 246 साइट्स पर बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना पौधे लगाए डकार गए करोड़ों रुपये
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - वन विभाग - भ्रष्टाचार की ‘हरियाली’: वन विभाग की 246 साइट्स पर बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना पौधे लगाए डकार गए करोड़ों रुपये

वन विभाग

भ्रष्टाचार की ‘हरियाली’: वन विभाग की 246 साइट्स पर बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना पौधे लगाए डकार गए करोड़ों रुपये

By The Public Hub
Last updated: April 27, 2026
2 Min Read

राजस्थान: राज्य में हरियाली बढ़ाने के नाम पर वन विभाग द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियानों में भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एक ताजा जांच रिपोर्ट के अनुसार, विभाग ने पिछले 4 वर्षों में राज्य की 246 साइट्स पर पौधारोपण के नाम पर करोड़ों रुपये का गबन किया है। फाइलों में जहां लाखों पौधे लहलहा रहे हैं, वहीं वास्तविकता में उन साइट्स पर न तो गड्ढे खोदे गए और न ही पौधे लगाए गए।

कागजों में हुआ ‘हरा-भरा’ प्रदेश
रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 102 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का बंदरबांट किया गया है। प्रदेश के 48 डिविजन में यह योजना पूरी तरह फेल पाई गई है। कई स्थानों पर तो पौधारोपण का क्षेत्रफल ही कागजों में कम कर दिया गया ताकि बजट में हेराफेरी की जा सके। बारां, कोटा, झालावाड़, हनुमानगढ़ और धौलपुर जैसे जिलों में सबसे ज्यादा साइट्स फेल मिली हैं।

कैसे हुआ करोड़ों का भ्रष्टाचार?
नियमों के तहत किसी भी साइट पर पौधारोपण के लिए 5 साल तक का बजट निर्धारित होता है। इसमें पहले साल गड्ढे खोदने और तैयारी, दूसरे साल रोपाई, और अगले तीन वर्षों तक पौधों के रखरखाव व चौकीदारी के लिए राशि जारी की जाती है। उदाहरण के तौर पर RFBP-2 योजना के तहत 50 हेक्टेयर की एक साइट के लिए करीब 42 लाख रुपये का बजट मिलता है। इसी तरह 246 साइट्स के हिसाब से यह हेराफेरी 100 करोड़ के पार पहुंच गई है।

अधिकारियों की चुप्पी
जब इस गंभीर अनियमितता के संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) पवन उपाध्याय से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने मामले पर बात करने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था, “आई डोंट टॉक टू एनी कॉरस्पोंडेंट” (मैं किसी संवाददाता से बात नहीं करता)। निगरानी एवं मूल्यांकन मॉड्यूल की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी फाइलों को दबाए बैठे हैं और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

TAGGED:100 Crore ScamCorruptionEnvironment NewsForest DepartmentGovernment FraudInvestigation ReportKota NewsPlantation ScamRajasthan Forest Department ScamRajasthan News
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

राजस्थान में ‘डॉग कंट्रोल’ के लिए बनेगा इंटीग्रेटेड पोर्टल: मुख्य सचिव ने दिए नए ABC सेंटर खोलने और सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश

जयपुर: राजस्थान में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और उनकी बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने…

राजस्थान
February 10, 2026

जयपुर नहीं, इस बार जालोर में मनेगा राजस्थान दिवस का जश्न; CM भजनलाल शर्मा ने फाइनल किया 5 दिन का ‘मेगा प्लान’

राजस्थान अपनी स्थापना की 77वीं वर्षगांठ को इस बार एक नए कलेवर में मनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…

राजस्थान
March 10, 2026

योगी आदित्यनाथ राजस्थान शेड्यूल: 15-16 मार्च को चित्तौड़गढ़ और जालौर में रहेंगे UP CM, देखें पूरा कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 15 और 16 मार्च को राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।…

राजस्थानचित्तौड़गढ़
March 11, 2026

महंगाई का महा-पेंच: नए वित्त वर्ष के पहले दिन ₹195.50 महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर; जयपुर में ₹2100 पार!

नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत के साथ ही राजस्थान के कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका…

जयपुर
April 1, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?