Wednesday, Jun 17, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: जैसलमेर लैंड स्कैम: फर्जी कागजात तैयार कर 1491 बीघा सरकारी जमीन को निजी कंपनी को 30 करोड़ में बेचा
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जैसलमेर - जैसलमेर लैंड स्कैम: फर्जी कागजात तैयार कर 1491 बीघा सरकारी जमीन को निजी कंपनी को 30 करोड़ में बेचा

जैसलमेर

जैसलमेर लैंड स्कैम: फर्जी कागजात तैयार कर 1491 बीघा सरकारी जमीन को निजी कंपनी को 30 करोड़ में बेचा

By The Public Hub
Last updated: April 16, 2026
3 Min Read

सरहदी जिले जैसलमेर के नाचना क्षेत्र में जमीन घोटाले की परतें एक बार फिर खुलने लगी हैं। नाचना उपनिवेशन कार्यालय में करीब 5 साल पहले लगी आग की आड़ में फर्जी कागजात तैयार कर सरकारी जमीन को निजी कंपनियों को बेचने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांचे का तला में 9 किसानों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और 1491 बीघा सरकारी जमीन को करीब 30 करोड़ रुपए में एक निजी कंपनी को बेच दिया।

Contents
₹2 लाख प्रति बीघा के हिसाब से हुई ‘बंदरबांट’रिकॉर्ड में लगी आग: हादसा या सोची-समझी साजिश?इन 9 लोगों पर फर्जीवाड़े का आरोपकैसे पकड़ा गया झूठ?

₹2 लाख प्रति बीघा के हिसाब से हुई ‘बंदरबांट’

पड़ताल में सामने आया है कि इस जमीन को 2 लाख रुपए प्रति बीघा की रेट पर निजी कंपनी को बेचा गया। इस पूरे खेल में सिस्टम की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है क्योंकि सरकारी रिकॉर्ड (जमाबंदी) में आज भी यह जमीन ‘आराजीगज’ यानी सरकारी दर्ज है। इसके बावजूद फर्जी गिरदावरी और खातेदारी सनद जारी कर इसे किसी व्यक्ति विशेष के नाम कर दिया गया।

रिकॉर्ड में लगी आग: हादसा या सोची-समझी साजिश?

इस घोटाले का सबसे बड़ा कारण अप्रैल 2021 में नाचना उपनिवेशन कार्यालय में लगी आग को माना जा रहा है। उस आगजनी में हजारों सरकारी रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए थे। इसी का फायदा उठाकर जालसाजों ने फर्जी कागजात तैयार किए। फर्जीवाड़े का आलम यह है कि अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर किए गए और रिकॉर्ड में ऐसी सफाई से हेरफेर किया गया कि बाहर से सब कुछ सामान्य दिखे।

इन 9 लोगों पर फर्जीवाड़े का आरोप

सरकारी जमीन को निजी कंपनी को बेचने के मामले में इन 9 किसानों के नाम सामने आए हैं:

  • कसम खान, गुलशेर खान, अलीशेर, हनीफ, अलाबसाया, ताज मोहम्मद, फैज मोहम्मद, नबी खान और हसन खान।

इन लोगों ने कंपनी को 2001 की फर्जी खातेदारी सनद और जनवरी 2026 की फर्जी गिरदावरी पेश कर यह सौदा किया।

कैसे पकड़ा गया झूठ?

नाचना उपनिवेशन के तहसीलदार रतन भवानी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह फर्जी है। घोटाले की मुख्य कड़ियाँ यहाँ पकड़ी गईं:

  1. गिरदावरी संख्या का खेल: फर्जी कागजों में गिरदावरी संख्या 8648 लिखी गई है, जबकि पांचे का तला (पी-35) में आज तक कुल केवल 1100 किसानों की ही गिरदावरी हुई है। उस संख्या तक पहुँचने में 30-40 साल और लगेंगे।
  2. बुक नंबर गायब: सरकारी रिकॉर्ड में बुक नंबर 332 का जिक्र है, जबकि वास्तव में विभाग के पास ऐसी कोई बुक मौजूद ही नहीं है।

“प्रथम दृष्टया इस मामले में कागजात पूरी तरह से फर्जी लग रहे हैं। म्यूटेशन रजिस्टर में यह जमीन सरकारी दर्ज है। फर्जी तैयार किए गए कागजों में जो संख्याएं लिखी हैं, वह विभाग के वर्तमान डेटा से मेल नहीं खातीं।” — रतन भवानी, तहसीलदार, उपनिवेशन नाचना

TAGGED:Government Land FraudJaisalmer Land ScamNachna ColonizationRajasthan Land MafiaRatan Bhawani Tehsildar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

जैसलमेर डाइट में ‘प्रशासनिक महाघोटाला’! छुट्टी पर भी ‘हाजिर’ रहे प्रधानाचार्य, फाइलों में हुई ‘समय यात्रा’

जैसलमेर | राजस्थान के जैसलमेर जिले में शिक्षा के मंदिर और भावी शिक्षकों को गढ़ने वाले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण…

जैसलमेरशिक्षा विभाग
March 29, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास: स्वदेशी हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, जैसलमेर के आसमान से देश को दिया ‘जय हिंद’ का संदेश

जैसलमेर। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को एक नया इतिहास रच दिया है।…

राजस्थानजैसलमेर
February 27, 2026

जैसलमेर एयरपोर्ट अपडेट: 29 मार्च से बंद हो जाएंगी सभी उड़ानें, 28 मार्च को उड़ेगा आखिरी विमान

जैसलमेर। स्वर्ण नगरी जैसलमेर आने-जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए एक मायूस करने वाली खबर है। जैसलमेर एयरपोर्ट से विमानों…

राजस्थानजैसलमेर
March 12, 2026

भवन विहीन स्कूलों का दर्द: सरहदी इलाकों में कहीं सभाभवन तो कहीं झोपड़ों में चल रही शिक्षा की लौ; एक शिक्षक के भरोसे 35 बच्चे

राजस्थान के सरहदी इलाकों में शिक्षा की मशाल जलाने के लिए ग्रामीणों की प्रतिबद्धता मिसाल बन रही है। पोकरण क्षेत्र…

जैसलमेरशिक्षा विभाग
April 29, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?