Friday, Jun 5, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: निजी स्कूलों की मनमानी: कोर्स में आंशिक बदलाव, अभिभावकों की जेब पर भारी
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - निजी स्कूलों की मनमानी: कोर्स में आंशिक बदलाव, अभिभावकों की जेब पर भारी

जयपुरशिक्षा विभाग

निजी स्कूलों की मनमानी: कोर्स में आंशिक बदलाव, अभिभावकों की जेब पर भारी

By The Public Hub
Last updated: March 31, 2026
3 Min Read

राजधानी के निजी स्कूलों में शिक्षा अब ‘व्यापार’ बन चुकी है। नए शिक्षा सत्र के आगाज के साथ ही शहर के कई नामचीन स्कूलों में किताबों को लेकर एक बड़ा ‘कमीशन गेम’ चल रहा है। ‘Expose Now’ की पड़ताल और अभिभावकों की शिकायतों से सामने आया है कि स्कूलों ने प्रकाशकों के साथ मिलकर केवल किताबों का कवर और उनकी कीमतें बदलकर अभिभावकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने की तैयारी पूरी कर ली है।

Contents
कोर्स वही, लेकिन पुरानी किताबें ‘अवैध’नियम विरुद्ध खोले जा रहे ‘बुक काउंटर’अभिभावकों की पीड़ा: केस स्टडीसमाधान: ‘बुक बैंक’ से मिल सकती है राहत

कोर्स वही, लेकिन पुरानी किताबें ‘अवैध’

हैरानी की बात यह है कि कोर्स में कोई बड़ा बदलाव न होने के बावजूद निजी स्कूल अभिभावकों पर नई किताबें खरीदने का दबाव बना रहे हैं। केवल कवर बदलकर पुरानी किताबों को अनुपयोगी घोषित कर दिया गया है। जयपुर शहर के करीब 50 से अधिक बड़े सीबीएसई (CBSE) स्कूलों में 7 से 10 हजार रुपए तक का बुक-सेट बेचा जा रहा है। जिन परिवारों में दो बच्चे हैं, उन पर सालाना 20,000 रुपए तक का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

नियम विरुद्ध खोले जा रहे ‘बुक काउंटर’

शिक्षा विभाग और सीबीएसई के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद कई स्कूल परिसर के भीतर ही किताबों के काउंटर खोलकर बैठे हैं। बाजार में ये किताबें उपलब्ध नहीं कराई जातीं, ताकि अभिभावक स्कूलों या उनके द्वारा निर्धारित दुकानों से ही महंगे दाम पर किताबें खरीदने को मजबूर हों। बाजार रेट से कहीं अधिक वसूली इन काउंटरों पर की जा रही है, जिस पर विभाग मौन बना हुआ है।

अभिभावकों की पीड़ा: केस स्टडी

  1. अभिषेक शर्मा (मानसरोवर): “स्कूल की ओर से दबाव बनाया जा रहा है कि किताबें स्कूल से ही खरीदी जाएं। पिछले साल की पुरानी किताबें होने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने उन्हें चलाने से साफ मना कर दिया है।”
  2. रवि कोटिया (वैशाली नगर): “बेटे के स्कूल से निर्देश मिले हैं कि निर्धारित दुकान से ही किताबें लें। बाजार की दूसरी दुकानों पर ये किताबें मिलती ही नहीं हैं, ऐसे में लूट का शिकार होना मजबूरी है।”

समाधान: ‘बुक बैंक’ से मिल सकती है राहत

इस संगठित लूट से बचने के लिए अब अभिभावक स्वयं आगे आ रहे हैं। छोटे समूहों में ‘बुक बैंक’ शुरू किए गए हैं जहाँ पुरानी कक्षाओं की किताबें विद्यार्थियों से लेकर अगली कक्षा के बच्चों को निःशुल्क दी जा रही हैं। जानकारों का कहना है कि यदि सरकार और स्कूल बड़े स्तर पर बुक बैंक मॉडल को अपनाएं, तो अभिभावकों को इस सालाना कमीशन के खेल से बचाया जा सकता है।

TAGGED:CBSE Book RulesEducation Business JaipurJaipur School Book ScamPrivate School Commission Game
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

प्रतापगढ़ में नशा माफिया पर शिकंजा: अंतरराज्यीय तस्करों की करोड़ों की संपत्तियां फ्रीज, पुलिस का बड़ा एक्शन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई टीम घोषित, 71 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

प्रतापगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर ग्रेटर को 16वें स्थान पर आने की बधाई, पर सीएम ने चेताया- ‘इस रैंकिंग से संतुष्ट मत होइए’

97 किलो डोडा चूरा तस्करी मामले में फंसा पुलिसकर्मी, बारां पुलिस ने सेवा से निकाला

YOU MAY ALSO LIKE

RU में ‘विशेषाधिकार’ पर संग्राम: नियमों के उल्लंघन का आरोप, बाहरी अधिकारी के आवंटन को निरस्त करने की मांग

जयपुर, फरवरी 2026: राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) में आवास आवंटन को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

शिक्षा विभाग
February 6, 2026

बीकानेर में शिक्षा विभाग सख्त: बिना मान्यता चल रहे स्कूलों और ‘डमी एडमिशन’ पर गिरेगी गाज, 16 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

राजस्थान के बीकानेर जिले में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी स्कूलों के खिलाफ जिला शिक्षा विभाग…

शिक्षा विभागबीकानेर
April 5, 2026

90 लाख की ठगी करने वाला हॉस्पिटल कर्मचारी गिरफ्तार: मरीजों के पैसे निजी खातों में ट्रांसफर किए

राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित भंडारी हॉस्पिटल में एक बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा और साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जयपुर…

जयपुरअपराध
May 9, 2026

राजस्थान स्कूटी योजना: अब टेंडर का झंझट खत्म, छात्राओं के बैंक खाते में सीधे आएंगे ₹70,000

राजस्थान सरकार ने प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए चलाई जा रही अपनी महत्वाकांक्षी स्कूटी योजनाओं में एक बड़ा और…

योजनाजयपुर
May 8, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?