Tuesday, Mar 24, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान के 6 सरकारी कॉलेजों में MBA-MCA पर ब्रेक, छात्रों को निराशा: AICTE से डेढ़ साल से नहीं मिली मंजूरी
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
शिक्षा विभाग

राजस्थान के 6 सरकारी कॉलेजों में MBA-MCA पर ब्रेक, छात्रों को निराशा: AICTE से डेढ़ साल से नहीं मिली मंजूरी

By The Public Hub
Last updated: March 24, 2026
2 Min Read

अजमेर: राज्य के उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए एक निराशाजनक खबर है। प्रदेश के छह सरकारी कॉलेजों में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) के कोर्स शुरू होने की योजना फिलहाल अटक गई है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से मान्यता नहीं मिलने के कारण इस प्रक्रिया पर ब्रेक लगा हुआ है।

किन कॉलेजों में शुरू होने थे कोर्स? इन प्रोफेशनल कोर्सेज को सत्र 2024-25 से शुरू किया जाना था। इसके लिए निम्नलिखित कॉलेजों को चुना गया था:

  • सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर
  • महारानी जया पीजी कॉलेज, भरतपुर
  • राजकीय डूंगर कॉलेज, बीकानेर
  • राजकीय महाविद्यालय, सांगानेर
  • राजकीय महाविद्यालय, जोधपुर
  • राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, कोटा
  • राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर

इन दोनों कोर्सेज के संचालन के लिए इन कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों के 56 पद भी स्वीकृत किए गए थे।

मंजूरी क्यों अटकी? (क्या हैं जरूरी शर्तें) नियमानुसार दोनों तकनीकी कोर्स संचालित करने के लिए AICTE की मंजूरी अनिवार्य है। करीब डेढ़ साल पहले परिषद ने इन कॉलेजों से संसाधनों को लेकर जानकारी मांगी थी। एआईसीटीई के मानकों के अनुसार कोर्स शुरू करने के लिए निम्नलिखित संसाधन जरूरी हैं:

  • दोनों कोर्सेज के लिए पृथक ब्लॉक या भवन
  • विद्यार्थियों के लिए हाईटेक कंप्यूटर लैब
  • स्थायी और अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति
  • हाईटेक लाइब्रेरी और अन्य आवश्यक संसाधन
  • प्लेसमेंट सेल और कैंपस इंटरव्यू की सुविधा

अब सरकार और कॉलेज शिक्षा निदेशालय को इन शर्तों के अनुरूप जानकारी तैयार कर परिषद को भेजनी होगी, जिसके बाद ही कोर्स शुरू करने की हरी झंडी मिल सकेगी।

इन कोर्सेज के क्या हैं फायदे?

  • MCA के फायदे: कंप्यूटर एप्लीकेशन डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग भाषाओं को समझने में आसानी, डेटाबेस प्रबंधन और कंप्यूटर नेटवर्क का ज्ञान, स्पेशल कंप्यूटर साइंस-IT की पढ़ाई।
  • MBA में करियर: स्टार्टअप शुरू करने का अवसर, मैनेजमेंट सेक्टर में विभिन्न जॉब, लीडरशिप और रणनीतिक सोच का विकास, फाइनेंस, मार्केटिंग और HR में नौकरियां, लेटेस्ट बिजनेस ट्रेंड और टूल्स की जानकारी।
TAGGED:6 Govt Colleges MBA CourseAICTE Permission PendingMCA admission Rajasthan Govt CollegeRajasthan Govt College MBA MCA Approval
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SUBSCRIBE NOW

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

HOT NEWS

RVPN ने जारी किए 3 नए आदेश: जूनियर इंजीनियर्स और तकनीकी कर्मचारियों के कार्यभार में बदलाव; जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN) ने प्रदेश के बिजली तंत्र को सुचारू बनाए…

March 24, 2026

ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि: राजस्थान डिस्कॉम्स को मिला ‘गोल्ड अवॉर्ड’

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी…

March 24, 2026

‘फैंके नहीं, हमें दें’: नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए बाल कल्याण समिति का बड़ा अभियान, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किया पोस्टर विमोचन

बीकानेर/जयपुर, समाज में नवजात शिशुओं को लावारिस छोड़ने की दुखद घटनाओं पर अंकुश लगाने और…

January 21, 2026

YOU MAY ALSO LIKE

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अब योग्य शिक्षकों की होगी तैनाती, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान

जयपुर: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा की है कि राज्य के महात्मा गांधी…

राजस्थानशिक्षा विभाग
March 9, 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड रचेगा नया इतिहास, मई-जुलाई का इंतजार खत्म; मार्च में ही जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर इस साल बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने में एक नया रिकॉर्ड बनाने…

राजस्थानशिक्षा विभाग
March 24, 2026

पीएम मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा: नर्स से लेकर पटवारी तक 21 हज़ार युवाओं को कल सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

राजस्थान में भजनलाल सरकार के गठन के बाद युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक अभियान…

राजस्थानशिक्षा विभाग
February 27, 2026

गाजीपुर नहीं, बीकानेर की प्रियंका चौधरी ने UPSC में लहराया परचम, AIR 79 के साथ नाम का भ्रम हुआ दूर

बीकानेर: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणामों में 79वीं रैंक को लेकर चल रहा संशय…

बीकानेरशिक्षा विभाग
March 13, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?