Wednesday, Jun 17, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: चुनाव, मीडिया और मतदाता जागरूकता पर राजस्थान निर्वाचन विभाग का विशेष सत्र; क्रोएशिया और कजाकिस्तान के विशेषज्ञों ने की शिरकत
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - राजस्थान - चुनाव, मीडिया और मतदाता जागरूकता पर राजस्थान निर्वाचन विभाग का विशेष सत्र; क्रोएशिया और कजाकिस्तान के विशेषज्ञों ने की शिरकत

राजस्थान

चुनाव, मीडिया और मतदाता जागरूकता पर राजस्थान निर्वाचन विभाग का विशेष सत्र; क्रोएशिया और कजाकिस्तान के विशेषज्ञों ने की शिरकत

By The Public Hub
Last updated: January 23, 2026
2 Min Read

जयपुर/नई दिल्ली, लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में वैश्विक विमर्श के लिए आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट’ (IICDEM–2026) का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। 21 से 23 जनवरी तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन में राजस्थान निर्वाचन विभाग ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

Contents
राजस्थान ने साझा किए नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियाँसत्र के मुख्य वक्ता और अंतरराष्ट्रीय भागीदारीपार्टनर देशों के साथ वैश्व‍िक विमर्श

राजस्थान ने साझा किए नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियाँ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि सम्मेलन के अंतिम दिन राजस्थान निर्वाचन विभाग द्वारा “चुनाव, मीडिया और मतदाता जागरूकता” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में राजस्थान ने चुनाव प्रबंधन, तकनीक के उपयोग और मतदाताओं को जागरूक करने के अपने सफल अनुभवों एवं नवाचारों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।

सत्र के मुख्य वक्ता और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी

इस विशेष सत्र की अध्यक्षता और मॉडरेशन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान, नवीन महाजन द्वारा किया गया। सत्र में विभिन्न देशों के निर्वाचन विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे:

  • क्रोएशिया: वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी अल्बिना रोज़ान्दिच।
  • कज़ाख़स्तान: केंद्रीय निर्वाचन आयोग के उपाध्यक्ष मुख्तार यरमान।
  • भारत निर्वाचन आयोग: महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल।
  • शिक्षा जगत: पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर से डॉ. आस्था सक्सेना (विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता)।

पार्टनर देशों के साथ वैश्व‍िक विमर्श

विशेष बात यह रही कि क्रोएशिया और कज़ाख़स्तान, इस सम्मेलन में राजस्थान के पार्टनर देश रहे, जिससे चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण का समावेश हुआ। सत्र में अमेरिकी चुनाव सहायता आयोग की आयुक्त सुश्री क्रिस्टी मैककॉर्मिक और गुयाना की मुख्य निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति ने सत्र की गरिमा को और बढ़ाया।

इस सम्मेलन के माध्यम से राजस्थान के चुनाव प्रबंधन मॉडल्स को न केवल सराहा गया, बल्कि अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ भविष्य के सहयोग के रास्तों पर भी चर्चा की गई।

TAGGED:Bharat Mandapam New DelhiCroatia Kazakhstan PartnershipDemocracy Summit 2026IICDEM 2026International Election Management ConferenceMedia and ElectionsNaveen Mahajan CEO RajasthanRajasthan Election DepartmentVoter Awareness News
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

Jaipur Traffic Relief Plan 2055: जयपुर को जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे 14 नए फ्लाईओवर और 9 अंडरपास; देखें पूरी लिस्ट

जयपुर: राजधानी जयपुर की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक और रोज़ाना लगने वाले जाम से आम जनता…

राजस्थान
February 23, 2026

इंडिया स्टोन मार्ट 2026: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

जयपुर। गुलाबी नगरी के जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में आयोजित हो रहे पत्थरों के महाकुंभ 'इंडिया स्टोन…

राजस्थान
February 7, 2026

राजस्थान वेदर अलर्ट: फाल्गुन में जेठ सी तपिश! 12 शहरों में पारा 35 के पार, 48 घंटे में 3 डिग्री और बढ़ेगा तापमान

राजस्थान में गर्मी ने इस बार समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग…

मौसमराजस्थान
March 2, 2026

माइनस 6 वाला बना ‘कृषि पर्यवेक्षक’: 3 भर्तियों की ओएमआर शीट में बड़ा फर्जीवाड़ा, एसओजी के रडार पर बोर्ड कर्मचारी

जयपुर, राजस्थान में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे युवाओं के भरोसे को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है।…

राजस्थानशिक्षा विभाग
January 24, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?