Tuesday, May 12, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: इंसाफ की भेंट चढ़ी एक और जान: बीकानेर में महिला से प्रताड़ित शख्स ने एसपी कार्यालय के सामने किया आत्मदाह, अस्पताल में हुई मौत
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
राजस्थानबीकानेर

इंसाफ की भेंट चढ़ी एक और जान: बीकानेर में महिला से प्रताड़ित शख्स ने एसपी कार्यालय के सामने किया आत्मदाह, अस्पताल में हुई मौत

By The Public Hub
Last updated: March 14, 2026
3 Min Read

बीकानेर | राजस्थान के बीकानेर से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस की संवेदनशीलता पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। न्याय की गुहार लगाते-लगाते जब एक पीड़ित सिस्टम से हार गया, तो उसने अपनी आवाज सुनाने के लिए मौत का खौफनाक रास्ता चुन लिया।

अस्पताल में तोड़ा दम बीकानेर एसपी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को आत्मदाह करने वाले खाजूवाला निवासी रामलाल मेघवाल ने शनिवार को जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रामलाल 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। खाजूवाला के 4 बीजेएम (भागू) निवासी रामलाल का आरोप था कि एक महिला उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रही थी, लेकिन बार-बार की शिकायतों के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

खौफनाक मंजर: एसपी ऑफिस में ‘आग का गोला’ बना पीड़ित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर जब एसपी ऑफिस में सामान्य कामकाज चल रहा था, तभी रामलाल वहां पहुँचा और अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। वह आग की लपटों से घिरा हुआ चिल्लाते हुए एएसपी सिटी के कार्यालय तक जा पहुँचा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह जल चुका था।

पुलिस की चुप्पी और परिजनों के आरोप रामलाल के परिजनों का कहना है कि वह महिला द्वारा दी जा रही मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से त्रस्त था। उसने कोटगेट पुलिस थाने और सीओ सिटी को कई बार लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी महिला पर कार्रवाई करने के बजाय रामलाल को ही थाने के चक्कर कटवाए, जिससे हताश होकर उसने यह कदम उठाया।

एसपी का तर्क: क्या समझौते का था दबाव? घटना के बाद बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने पक्ष रखते हुए कहा कि रामलाल ने पहले शिकायत दी थी, लेकिन बाद में खुद ही लिखित में दे दिया था कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता। हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर शिकायत वापस ले ली गई थी और मामला सुलझ गया था, तो पीड़ित ने अपनी जान क्यों दी? क्या उस पर समझौता करने का पुलिसिया दबाव था?

TAGGED:Bikaner NewsCrime News BikanerJustice for VictimRajasthan PoliceRamlal Meghwal ImmolationSP Office BikanerSuicide Case Rajasthan
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

90 लाख की ठगी करने वाला हॉस्पिटल कर्मचारी गिरफ्तार: मरीजों के पैसे निजी खातों में ट्रांसफर किए

जयपुर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली चोरी पर शिकंजा, लाखों का जुर्माना वसूला

राजस्थान का बदलता मिजाज: कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं लू की चेतावनी, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

गर्भवती से छेड़छाड़ मामले में लापरवाही पर एसएचओ लाइनहाजिर: बजाज नगर थानाप्रभारी को भी पुलिस लाइन भेजा

कर्मचारी की जीत: हाईकोर्ट ने कहा- बरी होने के बाद लंबित अपील पेंशन परिलाभों के रास्ते में बाधा नहीं

YOU MAY ALSO LIKE

Rajasthan Budget 2026-27: सीएम भजनलाल आज खोलेंगे सौगातों का पिटारा, बजट पारित होने के साथ प्रदेश को मिलेंगी बड़ी घोषणाएं

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट सत्र का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज…

राजस्थान
February 27, 2026

Rajasthan Degree Scandal: OPJS विवि की ‘आग’ वाली कहानी निकली झूठी, SOG ने 47 अभ्यर्थियों पर किया केस

जालोर: राजस्थान में पीटीआई भर्ती परीक्षा-2022 (PTI Recruitment 2022) में फर्जी डिग्रियों के खेल का पर्दाफाश करते हुए एसओजी (SOG)…

राजस्थान
February 24, 2026

‘हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम: ‘जल जीवन मिशन 2.0’ के तहत MoU करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर: राजस्थान ने प्रदेश के हर नागरिक को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के 'हर घर जल' संकल्प की दिशा में…

राजस्थानजयपुरजलदाय विभाग
March 24, 2026

जल्द पटरियों पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर, दिल्ली-अहमदाबाद के बीच जयपुर बनेगा बड़ा जंक्शन

जयपुर, राजस्थान में प्रीमियम रेल यात्रा का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। भारतीय रेलवे जल्द ही प्रदेश को…

राजस्थान
January 22, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?