Tuesday, May 12, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: ताइक्वांडो फेडरेशन की फर्जी मेल आईडी बनाकर दुबई से कराया सत्यापन, 14 जिलों में छापेमारी कर 39 आरोपियों की तलाश जारी
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
जयपुर

ताइक्वांडो फेडरेशन की फर्जी मेल आईडी बनाकर दुबई से कराया सत्यापन, 14 जिलों में छापेमारी कर 39 आरोपियों की तलाश जारी

By The Public Hub
Last updated: March 14, 2026
3 Min Read

जयपुर: राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 में फर्जी खेल प्रमाणपत्रों के आधार पर चयनित हुए अभ्यर्थियों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने शुक्रवार को प्रदेशव्यापी कार्रवाई की है। एडीजी (SOG) विशाल बंसल के निर्देशानुसार, डीआईजी पेरिस देशमुख के नेतृत्व में गठित टीमों ने प्रदेश के 14 जिलों में छापेमारी कर 8 महिला शिक्षकों सहित कुल 19 शिक्षकों और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इन अभ्यर्थियों ने ताइक्वांडो फेडरेशन के फर्जी खेल सर्टिफिकेट लगाए थे, जिनका सत्यापन (Verification) दुबई से संचालित एक फर्जी ईमेल आईडी के जरिए करवाया गया था।

सेक्रेटरी की स्पेलिंग बदलकर किया बड़ा फ्रॉड

धोखाधड़ी का तरीका बेहद शातिराना था। आरोपियों ने ताइक्वांडो फेडरेशन की असली ईमेल आईडी (secretarytaekwondoindia@gmail.com) से मिलती-जुलती एक फर्जी आईडी बनाई। इसमें ‘सेक्रेटरी’ (Secretary) शब्द की स्पेलिंग में ‘a’ अक्षर को बदलकर फर्जी आईडी तैयार की गई और इसी के माध्यम से शिक्षा विभाग को फर्जी सत्यापन रिपोर्ट भेजी गई। यह फर्जी मेल आईडी दुबई से ऑपरेट की जा रही थी। SOG ने तकनीकी जांच के बाद झारखंड के सरगना विमलेंदु झा और उसके साथी रवि शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

14 जिलों में फैले हैं आरोपी शिक्षक

SOG की इस कार्रवाई ने प्रदेश के कई जिलों में हड़कंप मचा दिया है। गिरफ्तार किए गए शिक्षकों में चुलबुल (चूरू), ज्योतिरादित्य (भीलवाड़ा), सीमा (झुंझुनूं), कविता (सीकर), बसंती (जयपुर), ममता कुमारी (सवाई माधोपुर), नरेंद्र और मुमताज (नागौर), भंवरलाल (जालौर), कविता (जोधपुर), एकता (चूरू), योगेंद्र (हनुमानगढ़), शिवकरण (श्रीगंगानगर), मांगीलाल (बीकानेर), भलाराम (बालोतरा), भजनलाल (जालौर), सुनील पालीवाल और महेंद्र पालीवाल (फलोदी) के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही जयपुर के सहयोगी गजानंद प्रजापत को भी दबोचा गया है।

जांच के घेरे में विभाग की सुरक्षा प्रणाली

इस खुलासे के बाद एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि शिक्षा विभाग द्वारा फेडरेशन को भेजे गए असली ईमेल की जानकारी आरोपियों तक कैसे पहुँची? आशंका जताई जा रही है कि विभाग के भीतर से ही किसी ने सत्यापन रिपोर्ट की जानकारी लीक की थी, जिसके बाद सरगना विमलेंदु ने फर्जी ईमेल से जवाब भेजा। SOG अब इस नेटवर्क में शामिल दलालों और विभागीय कर्मियों की भी तलाश कर रही है।

TAGGED:Education Department Rajasthan.Fake Sports CertificateRajasthan NewsSOG RajasthanTaekwondo Federation ScamTeacher Recruitment Scam 2022Vimalendu Jha Jharkhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना पर लगा ब्रेक: लक्ष्य और बजट के अभाव में पशुपालकों का ऋण अटका, साहूकारों के भरोसे ग्रामीण

सावधान! जन आधार में बार-बार बदलाव पर लगी रोक, अब हर सुधार के लिए चुकानी होगी निर्धारित कीमत

राजस्थान: विभागीय चर्चा के नाम पर बुलाई वर्कशॉप, IAS सचिव ने निजी संस्थाओं के प्रचार और कोर्स का थमाया एजेंडा

राजस्थान स्कूटी योजना: अब टेंडर का झंझट खत्म, छात्राओं के बैंक खाते में सीधे आएंगे ₹70,000

“जून में लू और जुलाई में बारिश का बहाना नहीं चलेगा”: चुनाव टालने पर हाईकोर्ट ने राजस्थान सरकार को लगाई कड़ी फटकार

YOU MAY ALSO LIKE

पिंक सिटी के लिए ₹1886 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट: बीसलपुर से बालावाला तक बिछेगी नई लाइन, टेंडर प्रक्रिया जल्द

राजधानी जयपुर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में आए दिन होने वाली पानी की किल्लत और…

जयपुरजलदाय विभाग
April 13, 2026

राजस्थान में गैस संकट की खबरों पर विराम: सीएम भजनलाल बोले- प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, सप्लाई रहेगी सुचारु

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर चल रही चिंताओं को दूर…

जयपुर
March 12, 2026

राजस्थान में 15 अप्रैल तक क्यों नहीं करा सकते चुनाव? हाईकोर्ट ने भजनलाल सरकार और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर चल रही खींचतान अब कोर्ट की दहलीज पर और सख्त हो गई…

कानूनजयपुर
April 2, 2026

शिवराज सिंह चौहान की घोषणा: डिजिटल किसान आईडी बनेगा योजनाओं का आधार, राजस्थान के कृषि रोडमैप के लिए बनेगी स्पेशल टीम

: राजस्थान की राजधानी में मंगलवार को आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (West Zone Agriculture Conference) में देश के अन्नदाताओं…

जयपुरकृषि विभाग
April 7, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

Follow US: 

.

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?