Wednesday, Jun 10, 2026

Weekly Newspaper

The Public Hub
Login
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत
Reading: राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: आधी रात को 64 IPS अधिकारियों के तबादले, 22 जिलों को मिले नए SP
Share
E-Paper
Font ResizerAa
The Public HubThe Public Hub
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
Search
  • Home
  • E-Paper
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
Follow US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress

Home - जयपुर - राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: आधी रात को 64 IPS अधिकारियों के तबादले, 22 जिलों को मिले नए SP

जयपुर

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: आधी रात को 64 IPS अधिकारियों के तबादले, 22 जिलों को मिले नए SP

By The Public Hub
Last updated: March 14, 2026
3 Min Read

जयपुर: राजस्थान सरकार ने शुक्रवार आधी रात के बाद पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 64 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है, जिसमें 22 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदल दिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस आदेश में पुलिस अधीक्षक से पदोन्नत हुए 9 अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात किया गया है।

जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट में बदलाव

नई सूची के अनुसार, अजय सिंह को जयपुर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त-I की जिम्मेदारी दी गई है। राजधानी जयपुर में ट्रैफिक और महत्वपूर्ण जोन में युवा अधिकारियों को मौका दिया गया है। रंजीता शर्मा (2019 बैच) को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पूर्व, प्रशांत किरण (2021 बैच) को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पश्चिम और निश्चय प्रसाद एम. (2021 बैच) को पुलिस उपायुक्त यातायात लगाया गया है। वहीं, कमल शेखावत को जोधपुर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के पद पर नियुक्त किया गया है।

नशे और साइबर अपराध पर शिकंजा

नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में भी बदलाव किए गए हैं। डीआईजी योगेश यादव को एटीएस (ATS) में भेजा गया है, जबकि उनकी जगह डीआईजी अभिजीत सिंह को लगाया गया है। इसी टास्क फोर्स में अमित जैन को एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुमित मेहरड़ा को एसपी साइबर जयपुर की कमान सौंपी गई है।

महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां

डीआईजी आनंद शर्मा को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA), राममूर्ति जोशी को डीआईजी एसीबी (ACB) उदयपुर और राशी डोगरा डुडी को सीआइडी-सीबी में डीआइजी लगाया गया है। विनय कुमार डी.एच. को राज्यपाल का परिसहाय नियुक्त किया गया है।

22 जिलों के नए पुलिस अधीक्षकों (SP) की सूची:

  • बीकानेर: मृदुल कच्छावा
  • अजमेर: हर्ष वर्धन अगरवाला
  • उदयपुर: डॉ. अमृता दुहन
  • जोधपुर ग्रामीण: पी.डी. नित्या
  • जयपुर ग्रामीण: संजीव नैन
  • नागौर: रोशन मीणा
  • बाड़मेर: नरेंद्र सिंह
  • पाली: मोनिका सेन
  • बांसवाड़ा: जयेष्ठा मैत्रयी
  • झुंझुनूं: सुधीर जोशी
  • चूरू: ज्ञान चन्द्र यादव
  • हनुमानगढ़: नरेंद्र सिंह मीणा
  • श्रीगंगानगर: हरी शंकर
  • बूंदी: अवनीश कुमार शर्मा
  • सिरोही: पुष्पेंद्र सिंह राठौड़
  • करौली: पीयूष दीक्षित
  • राजसमंद: हेमंत कलाल
  • कोटपूतली-बहरोड़: सतवीर सिंह
  • फलौदी: सतनाम सिंह
  • सलूम्बर: विशनाराम
  • डीग: कंबले शरण गोपीनाथ
  • भिवाड़ी: बृजेश ज्योति उपाध्याय (खैरथल-तिजारा का अतिरिक्त कार्यभार)
TAGGED:Anti Narcotics Task Force RajasthanIPS Ajay SinghIPS Ranjita SharmaJaipur DCP NewRajasthan IPS TransferRajasthan Police NewsRajasthan SP List 2026
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOT NEWS

जयपुर में JDA का ताबड़तोड़ एक्शन: ढहा दी गई नूरानी मस्जिद, ‘ऑपरेशन 80 फीट’ के तहत 5 धार्मिक स्थल जमींदोज

राजस्थान के 26 जिलों में दिन के दो ब्लॉक में बिजली सप्लाई शुरू

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: 14 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’

मोटापा पिघलाने से लेकर माइग्रेन के दर्द से मुक्ति तक; दैनिक आहार में शामिल करें ये 8 जादुई फल

धौलपुर में ACB का बड़ा एक्शन: मनरेगा मस्टरोल के बदले 25 हजार रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

YOU MAY ALSO LIKE

“हमने भाजपा को वोट दिया और आप संतों को सता रहे हो”: रात्रि चौपाल में डिप्टी सीएम पर बिफरे संत गोविंद दास महाराज

जयपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की रात्रि चौपाल के दौरान उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब दादू…

राजनीतिजयपुर
May 7, 2026

मिशन ऊर्जा संरक्षण: अब प्रदेश भर में पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए नई गाइडलाइंस

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 और 11 मई 2026 को वैश्विक संकट के बीच ईंधन बचाने और स्वदेशी उत्पादों…

जयपुर
May 15, 2026

रिकॉर्ड वसूली या जनता पर ‘टैक्स टेरर’? जयपुर नगर निगम ने वसूले ₹186 करोड़; पर गलत पैमाइश और ‘इंसानों समेत’ दुकान सील करने के लगे गंभीर आरोप

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जयपुर नगर निगम की तिजोरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।…

जयपुरशहरी विकास विभाग
April 6, 2026

जयपुर में गरीबों के निवाले पर डाका: 53 लाख का सरकारी गेहूं बाजार में बेचा; मार्च के कोटे से फरवरी की चोरी छिपाने की कोशिश, FIR दर्ज

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सरकारी राशन वितरण प्रणाली (PDS) में एक बहुत बड़ी धोखाधड़ी और गबन का मामला सामने…

जयपुर
April 7, 2026

The Public Hub is Jaipur’s premier weekly newspaper dedicated to high-impact investigative journalism. Focused on Rajasthan’s socio-political landscape, we deliver research-based deep dives and hard-hitting facts that go beyond the headlines. Registered under RNI: RJBIL/26.A0142, we are committed to accountability and the pursuit of truth.

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • E-Paper
  • राजस्थान
  • जुर्म
  • कानून
  • योजना
  • धर्म
  • भारत
  • शिक्षा विभाग
  • Home
  • राजस्थान
  • विभाग
  • जुर्म
  • धर्म
  • भारत

Follow US: 

-

All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?